Thursday, April 26, 2012

अपहृत स्कूली छात्रा के साथ अपहर्ता गिरफ्तार

नरपतगंज (अररिया) : नरपतगंज थाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग छात्रा की एवं कथित अपहर्ता विनोद राम को त्रिवेनीगंज अनुमंडल स्थित लहरनिया गांव से बरामद कर लिया है। दोनों को गुरूवार को नरपतगंज थाना लाया गया है। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद लड़का को हिरासत में ले लिया तथा लड़की को मेडिकल जांच हेतु अररिया भेज दिया है। इस मामले में अपहृत लड़की की माता जलेश्वरी देवी ने नरपतगंज थाना में कांड संख्या 76/12 दर्ज कराया था। जिसके बाद गुरुवार की रात्रि नरपतगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साह, एवं अनि विपिन कुमार ने त्रिवेणीगंज थाना पुलिस के सहयोग से लहररिया गांव स्थित हरदेव राम के घर से लड़की एवं कथित अपहर्ता विनोद राम को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि थाना परिसर में विनोद राम ने पूछताछ के दौरान बताया है कि उन लोगों ने 15 दिन पूर्व कटिहार के एक मंदिर में शादी कर ली है। जबकि बताया गया है कि विनोद राम पूर्व ही शादी सुदा एवं बाल बच्चेदार भी है।

0 comments:

Post a Comment