Wednesday, May 25, 2011

पंचायत चुनाव: जिप अध्यक्ष शगुफ्ता व प्रिंस विक्टर जीते


अररिया  : पंचायत चुनाव की मतगणना के सातवें दिन पोखरिया, अररिया बस्ती व बसंतपुर के परिणाम घोषित किए गए। भारी उमस के बावजूद गणनाकर्मी लगातार काम में लगे हैं। वहीं, कुर्साकाटा व सिकटी
प्रखंड में मतगणना संपन्न हो चुकी है। निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार के अनुसार पोखरिया पंचायत से मुखिया पद पर असगरी ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने सुशीला देवी को 93 मतों से हराया। वहीं, सरपंच पद पर शकीला ने 1000 मत पाकर शबनम, श्रीदेवी व अन्य को हराया।
अररिया : बस्ती पंचायत से मुखिया पद पर इफत आरा जीती हैं, जबकि पंसस पद पर पूर्व प्रमुख जुगनू परवीण को विजय मिली हैं। इसी प्रखंड के बसंतपुर पंचायत में मुखिया पद के लिए शाहिदा ने फिरदास खातून को 215 मतों से हराया। सरपंच पद पर शाहजहां ने जीत हासिल की। जबकि पंसस पद पर ताहिरा को जीत मिली।
सिकटी : जिप अध्यक्ष शगुफ्ता अजीम ने क्षेत्र संख्या 16 से चुनाव जीत चुकी हैं। उन्होंने जयंती देवी को 2860 मतों से हराया। कुचहा पंचायत से निवर्तमान मुखिया शब्बीर आलम एक बार फिर विजयी हुए हैं। उन्होंने 856 मत लाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयनारायण को 218 मतों से पराजित किया। वहीं सरपंच पद से मंजूर आलम ने 908 मत लाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी मो.मुस्लिम को 380 मतों से पराजित किया। समिति सदस्य पद से अजमेरा खातुन 580 मत लाकर साहिबा खातून को मात्र नौ मतों के अंतर से हराया। हालांकि उक्त पद पर पुनर्मतदान भी कराया गया किंतु परिणाम में कोई अंतर नहीं आया। जबकि डेढ़ुआ पंचायत से मुखिया पद से शिवशंकर मांझी ने 865 मत लाकर अमेरिका देवी को 175 मतों से पराजित कर दिया। वहीं पंसस पद पर विजय विश्वास जीते हैं। जबकि सरपंच पद से रंजीत पासवान ने 2291 मत लाकर कुसुम सादा को 1190 मतों से हराया।
बेंगा पंचायत से मुखिया पद पर विपिन कुमार यादव जीत गए हैं। उन्होंने नरसिंह विश्वास को हराया। जबकि सरपंच पद पर सुरेंद्र पंजियार तथा पंसस पद पर हीरा पासवान विजयी हुए हैं। इस प्रखंड में मतगणना संपन्न हो गई है।
पलासी : सुखसैना पंचायत समिति सदस्य क्षेत्र संख्या 16 से शाहीना परवीन ने 410 मत प्राप्त कर पुनर्मतगणना के पश्चात बीबी तराना बेगम को एक मत से हराया। वहीं ग्राम पंचायत पकरी से मुखिया पद के लिए सुनील कुमार मंडल ने 1454 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेन्द्र कुमार मंडल को 588 मतों से पराजित किया है। सरपंच पद के लिए दयानंद मंडल ने 1035 मत प्राप्त कर दुर्गानंद ठाकुर को 244 मतों से पराजित किया है। वहीं पंसस पद के लिए देजी देवी ने अंजू देवी को 192 मतों से पराजित किया है।
बसैटी : विशनपुर पंचायत में मुखिया पद पर अनुराधा देवी 31 मतों से विजय हुई। सरपंच पद पर ललिता देवी तथा पंसस पद से रचना देवी ने जीत हासिल की है। वहीं, कुपाड़ी पंचायत से विकास कुमार यादव ने मुखिया तथा सरपंच पद पर कलानंद यादव ने जीत हासिल की है। वहीं, पंचायत समिति सदस्य पद पर अरुण कुमार पासवान को 1459 मत मिले। उन्होंने निर्वतमान प्रमुख अशोक कुमार को 725 मतों से हराया। कला बलुआ पंचायत से मुखिया पद पर धर्मेन्दर कुमार को 1602 मत मिले वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मो. इसराइल को 1200 मत मिले। 402 मतों से धर्मेन्दर कुमार विजय हुए। सरपंच पद पर संजीव चौधरी ने सीके ठाकुर को 252 मतों से पराजित किया। पंसस पद पर धनंजय मुखिया ने ताहीर हुसैन को 196 मतों से हराया। जिला पार्षद क्षेत्र संख्या 10 से प्रिंस विक्टर ने 14190 मत लाकर कृष्ण कुमार सैनानी को 7714 मतों से हराया।
जोकीहाट : मंगलवार को मिले चुनाव परिणाम के अनुसार प्रसादपुर पंचायत से मुखिया पद के लिए सउदा खातुन ने अस्मत बानों को 275 मतों के अंतर से हराकर मुखिया पद को कब्जे में कर लिया। सउदा खातुन को 772 एवं निकटतम प्रतिद्वंद्वी अस्मत बानों को 497 मत मिले जबकि निवर्तमान मुखिया की बहु पंजुम शाहिन चौथे स्थान पर रही। सरपंच पद पर गुलशन आरा ने शबनम को 37 मतों से तथा पंसस के लिए बीबी शकिला ने इब्राहिम को 10 मतों से हराया। चिरह पंचायत से मुखिया पद के लिए हुस्नआरा शाहिद ने संगीता देवी को 175 मतों से हराकर जीत हासिल की। पंसस क्षेत्र संख्या 25 से बीबी मोमताज ने अयूब को 57 मतों से तथा क्षेत्र संख्या 26 से डा. विरेन ने मौअज्जम अख्तर खान को 73 मतों से पराजित किया। सरपंच पद के लिए बिन्दू देवी ने वाहिदा को 306 मतों से हरा दिया। भंसिया पंचायत से मुखिया पद के लिए शबाना परवीन ने पुनर्मतगणना के बाद भी 20 मतों से सर्वतुनिया को हरा दिया। सरपंच पद के लिए बीबी यकसार ने 707 मतों के अंतर से शबाना को पराजित कर जीत हासिल की। भंसिया से ही पंसस क्षेत्र सं. 22 से सैयदी ने रेखा देवी को 342 मतों से तथा क्षेत्र सं. 23 से फरहत जहां ने रफत जहां को 414 मतों से हराकर विजयी हासिल किया। सोमवार को देर शाम मिले परिणाम के तहत गैरकी मसुरिया पंचायत जोकीहाट प्रखंड मुखिया संघ के सचिव सह निवर्तमान मुखिया इमरान साबिर ने गजाला एहतशाम को 382 मतों से हराया। सरपंच पद पर जाबिर चुने गए जबकि पंसस पद के क्षेत्र सं. 18 से साजिदा एवं 19 से नरिगस ने जीत हासिल किए। अबतक 18 पंचायतों के चुनाव परिणाम आने के बाद तीन निर्वतमान मुखिया ही जीत पाए हैं।

चोरी के बोलेरो के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार


फारबिसगंज/जोगबनी (अररिया) : फारबिसगंज अनुमंडल के सीमावर्ती जोगबनी थाना की पुलिस ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नेपाल में बेचे जाने वाली एक नई बोलेरो गाड़ी भी पकड़ाई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बोलेरो के साथ भाग रहे दो चोरों को जोगबनी-फारबिसगंज मार्ग स्थित बथनाहा के समीप पकड़ा। भागने के क्रम में वाहन चोर चालक अपना नियंत्रण खो बैठे और गड्ढे में जा गिरा।
गिरफ्तार वाहन चोरों में मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपट्टी गांव निवासी साधु प्रसाद सिंह का पुत्र चंदन कुमार सिंह तथा मुरलीगंज थाना क्षेत्र के सखुवा गांव निवासी अंबिका प्रसाद सिंह का पुत्र मनीष कुमार उर्फ बिन्दू सिंह शामिल है।
जोगबनी थानाध्यक्ष एके पाल ने बताया कि सफेद रंग की नई बोलेरो (डब्लू बी 74 पी/6329) जोगबनी रेलवे स्टेशन पर बेची जा रही थी जिसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद चोरों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू हुई लेकिन इसकी भनक चोरों को लगते ही वे भागने लगे। इधर बरामद बोलेरो की नंबर जांच के क्रम में वह नंबर बंगाल के किसी इंडिका कार का मिला है।
दोनों वाहन चोर विभिन्न थाना क्षेत्रों में किए गए अपराधों के सिलसिले में कई बार जेल की हवा खा चुके हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त वाहन चोर गिरोह भारतीय क्षेत्र में चोरी किए गए वाहनों को नेपाली क्षेत्र में चोरी छुपे बेचने का काम करता था। श्री पाल ने बताया कि दोनों वाहन चोर बोलेरो को नेपाल में बेचने के लिए जोगबनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे,जहां नेपाली युवकों के साथ सौदेबाजी चल रही थी लेकिन नेपाल में चल रहे बंदी के कारण नेपाली युवक ने बोलेरो को मंगलवार के दिन ले जाने में आनाकानी कर रहे थे।
इस सौदेबाजी की जानकारी जोगबनी थाना पुलिस को मिलने के बाद स्टेशन पर खोजबीन की गई। जिसकी भनक लगते ही दोनों वाहन चोर वाहन के साथ फरार होने लगे जिसका पीछा करती पुलिस ने बथनाहा में धर दबोचा। गिरफ्तार वाहन चोरों ने गिरोह के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी है।

सूर्यापुर-उदा मार्ग पर अपराधी सक्रिय


जोकीहाट (अररिया) : अगर आप सूर्यापुर-उदा सड़क पर यात्रा कर रहे हैं तो होशियार हो जाइए। इस सड़क पर सड़क लुटेरे सक्रिय हैं। इस सड़क से जोकीहाट एवं महलगांव थाने की दूरी काफी अधिक होने से अपराधियों के लिए यह सेफजोन बन गया है। इस मार्ग पर बराबर छोटी-बड़ी आपराधिक घटनाएं होती रहती है। कई सूचनाएं तो पुलिस तक पहुंचती हैं, लेकिन अधिकांश सूचना पुलिस को डर के कारण लोग नहीं देते हैं। पिछले दिनों अजगरा धार, धोपकट्टा पुल, गोगरा मोड़ जैसी जगहों पर तो दिनदहाड़े कई घटनाएं घटी हैं। इस मार्ग पर छिनतई करने वाले अपराधी स्थानीय ही होते हैं। पुलिस ने मंगलवार की रात बैरगाछी से रौटा जा रहे रामानंद भगत के साथ लूटपाट मामले में बागेश्वरी के नेवेद उर्फ नौरस को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है। नौरस की गिरफ्तारी से इस मार्ग पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ होने की पूरी उम्मीद पुलिस को है।

स्कूल की कमी से छात्र उच्चतर शिक्षा से वंचित


बसैटी (अररिया) : सर्वशिक्षा अभियान से प्राथमिक शिक्षा में तो जरूर सुधार आया पर उच्च विद्यालयों की कमी के कारण छात्र उच्चतर शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। रानीगंज प्रखंड के बसैटी, बौसी, मोहनी, धोबनियां फरकिया पंचायत में एक भी उच्च विद्यालय नहीं रहने के कारण अधिकांश बच्चों की पढ़ाई मध्य विद्यालय तक ही सीमित रह जाती है। उक्त गांवों के छात्रों को 10 -15 किलोमीटर दूर हांसा और रानीगंज स्थित हाई स्कूल में पढ़ाई करने जाना पड़ता है। लड़के तो फिर भी किसी तरह साइकल से स्कूल चले जाते हैं लेकिन छात्राओं को स्कूल जाने में नाको चने चबाने पड़ते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि बसैटी पंचायत में उच्च विद्यालय खोलवाने की योजना दो वर्ष पूर्व तत्कालीन प्रखंड प्रमुख कौशल्या देवी ने की थी। परंतु आज तक वह अधर में लटका है। हालांकि यहां उच्च विद्यालय के नाम से जमीन उपलब्ध है। लेकिन उक्त जमीन को धीरे-धीरे अतिक्रमण भी किया जा रहा है। इसके अलावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसैटी मध्य में भी पर्याप्त जमीन है। जिसमें उच्च विद्यालय खोला जा सकता है। ग्रामीण मुन्ना सोनकार, नरेश विश्वास, गगन चौधरी आदि ने बसैटी में उच्च विद्यालय खोलवाने की मांग सरकार व प्रशासन से की।

नशा करने वालों को आसानी से मिल रहा कफ सीरप


अररिया  : सीमावर्ती अररिया जिले में मरीजों की दवा को काला बाजार में बेचा जा रहा है। खांसी पीड़ित मरीजों को कफ सीरप बमुश्किल मिल रहा है। वहीं नशेड़ियों को यह आसानी से उपलब्ध हो रहा है। कफ सीरप को धड़ल्ले से नशे के रूप में उपयोग किया जा रहा है। मरीजों को भले ही सीरप नहीं मिले, लेकिन नशेड़ियों को यह आसानी से मिल जा रहा है।
कफ सीरप की कालाबाजारी रोकने के लिए न तो स्वास्थ्य विभाग कोई ठोस रणनीति बना पा रही है और न ही जिला प्रशासन किसी तरह की कारवाई कर रहे हैं। अमूमन देखा जाता है कि डॉक्टर का चिट्ठा लेकर कोई दुकानों पर जाता है तो उसे कम दाम व कम फायदा वाला कफ सीरप थमा दिया जाता है। लेकिन वैसे युवकों को जो रोजाना सुबह व शाम कई बार कॉरेक्स, पेसोड्रील, फैन्सीड्रील आदि लेते हैं उन्हें बिना चिट्ठा के प्रत्येक बोतल पर 20 से 30 रुपये अधिक लेकर दवाई दुकानदार देते हैं। काली मंदिर चौक, चांदनी चौक, अस्पताल चौक, जीरोमाईल के चाय-नास्ता दुकानों पर कफ सीरप आसानी से मिल जाता है।
जिला मुख्यालय में ही नहीं फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र के दवा दुकानों में भी नकली कफ सीरप बेचे जा रहे हैं। विदित हो कि अररिया में पिछले दिनों भारी मात्रा में नकली कफ सीरप जब्त किया गया था।
कोट :
शीघ्र ही दस्ता बनाकर दवा दुकानों पर छापेमारी की जाएगी। शहर के कुछ दवा दुकानों के बारे में पता चला है कि उनके अवैध गोदाम में कफ सीरप का स्टॉक है। जो भी दुकानदार अधिक दामों पर कफ सीरप को नशेड़ियों के हाथों बेच रहे हैं, उनपर कारवाई की जाएगी।
डॉ. विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी
कोट :
मामले की जांच करवाई जाएगी। अगर शिकायत सही पाई गई तो कफ सीरप वितरण पर रोक लगा दी जाएगी। कफ सीरप की ब्लैक मार्केटिंग करने वाले दुकानों पर ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा छापेमारी की जाती है।
डॉ. सीके सिंह, सिविल सर्जन
कोट :
एक बोतल सीरप में व्याप्त अल्कोहल की मात्रा के कारण पीने वाले को कुछ देर के लिए नशा रहता है। उसका असर खत्म होने पर उसे फिर से सीरप पीने की इच्छा होती है।

मतगणना एजेंट बने तीन शिक्षक गिरफ्तार

पलासी (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय में चल रहे पंचायत चुनाव मतगणना के दौरान विभिन्न पदों से चुनाव लड़ रहे अलग- अलग प्रत्याशियों के पक्ष में मतगणना एजेंट बने तीन शिक्षकों को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। इस संबंध में बीडीओ अमिताभ ने बताया कि मंगलवार को सुखसैना पंचायत की मतगणना के दौरान मुखिया प्रत्याशी सबिहा की शिकायत पर जब जांच किया गया तो पाया गया मदरसा शिक्षक मो. शमशाद आलम, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मो. अख्तर हुसैन व मो. रेहान अलग अलग प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट बने हुए थे। मो. शमशाद आलम नुरूल मदरसा परवन्ना में मदरसा शिक्षक हैं,वे मुखिया प्रत्याशी सोनम जहां के एजेंट बने हुए थे। मो. अख्तर हुसैन जो नृवसृजित प्राथमिक विद्यालय भंगोरा में पदास्थापित हैं, वे पंचायत समिति सदस्य क्षेत्र सं. 17 के प्रत्याशी शमीम के एजेंट बने हुए थे। जबकि मो. रेहान प्राथमिक विद्यालय सिक्टिया में शिक्षक हैं, वे मुखिया प्रत्याशी फरहत जहां के एजेंट बने हुए थे। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी के निर्देश पर तीनों शिक्षकों को मतगणना कक्ष से दबोचा गया तथा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उनके खिलाफ कानूनी व विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Sunday, May 22, 2011

अररिया में 25 रेलवे गुमटियां मानवरहित


अररिया : मानव रहित रेलवे गुमटियों पर लगातार हो रहे हादसों के बावजूद लगता नहीं है कि रेल प्रशासन ने उससे कोई सबक लिया है। यात्रियों से सिर्फ भाड़ा के रूप में अरबों-खरबों रुपये वसूलने वाला रेल विभाग आज भी सभी रेलवे क्रासिंगों पर फाटक लगाने को लेकर संजीदा नहीं है जबकि बिना फाटक के रेलवे क्रांसिंगों की संख्या सैकड़ों में है, जहां कभी भी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। आलम यह है कि सिर्फ जोगबनी-कटिहार रेल लाइन पर मानव रहित गुमटियों की संख्या तीन दर्जन से अधिक है। सिर्फ अररिया जिला से होकर गुजरी रेलवे लाइन पर करीब 25 ऐसी गुमटियां हैं जहां फाटक नहीं लगे हैं। इस संबंध में फारबिसगंज रेलवे जंक्शन स्टेशन के अधीक्षक वीपी यादव ने बताया कि जिस गुमटी होकर यातायात नगण्य है और मवेशी वगैरह गुजरते हैं उसे ही मानव रहित छोड़ा गया है, लेकिन उन्होंने बताया कि अब देखने में आ रहा है कि उन गुमटियों पर अक्सर दुर्घटनाएं हो रही है। इसलिए विभाग ने जोगबनी-कटिहार रेल खंड पर सर्वेक्षण का कार्य संपन्न करा लिया है तथा उन मानव रहित गुमटियों पर फाटक लगाया जाएगा।
काफी आंदोलन व जनता की मांग पर कटिहार-जोगबनी के बीच बड़ी लाइन आमान परिवर्तन का कार्य संपन्न हुआ और तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के समय बड़ी रेल लाइन बिछवाई। इसके बाद लंबी दूरी की तेज रफ्तार रेलगाड़ियां व कई ट्रेनें इस होकर चलने लगी हैं। हाल के दिनों में बिछाई गई उक्त रेलवे लाइन के बावजूद विभाग ने पूर्व के हादसों से कोई सबक नहीं लेते हुए दर्जनों रेलवे क्रासिंग को फाटक रहित ही छोड़ दिया। जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उक्त रेल खंड पर सिर्फ अररिया जिले से होकर गुजरी लाइनों पर गौर करें तो करीब 25 रेलवे क्रासिंग आज भी मानव रहित हैं। जिनमें जलालगढ़ से कुसियारगांव के बीच केजे 36, केजे- 37, केजे- 38, केजे-39 व केजे- 40 आदि ऐसी गुमटियां हैं जो अधिक व्यस्त हैं। गत वर्ष कुसियारगांव के पास रामपुर टोला के पास से गुजरी रेलवे लाइन केजी- 39 गुमटी के पास एक ट्रेन व ट्रक की टक्कर हो गई थी जिसमें ट्रक चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। इससे पूर्व जलालगढ़ से पहले कसबा के पास भी ट्रैक्टर व ट्रेन की टक्कर हो चुकी है जिसमें चालक की मौत हो चुकी है। इसके अलावा उन्हीं गुमटियों पर मवेशियों के ट्रेन से कटने व अन्य छोटी-मोटी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। इसी तरह अररिया से जोगबनी के बीच भी करीब डेढ़ दर्जन रेलवे क्रासिंग मानव रहित हैं जहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं। अररिया-फारबिसगंज के बीच स्थित मानव रहित गुमटियों पर भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उसी तरह नरपतगंज से फारबिसगंज रेल लाइन के बीच भी करीब चार गुमटी हैं जो फाटक रहित हैं। उन मानव रहित गुमटियों पर भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जबकि इस होकर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क व कई प्रमुख सड़कें पार होती हैं लेकिन वहां अब तक फाटक नहीं लगाया जा सका है। इस संबंध में नरपतगंज रेलवे स्टेशन मास्टर का कहना है कि उक्त सड़कों से होकर अधिक वाहन नहीं गुजरते हैं इसलिए यहां गुमटी पर फाटक नहीं दिया गया है। विभागीय तर्क चाहे जो भी हो लेकिन इतना सत्य है कि मानव रहित रेल गुमटियां दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रही है। इसलिए विभाग को इस दिशा में गंभीरता से विचार करना चाहिए।

मारपीट की प्राथमिकी दर्ज


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत घोड़ाघाट गांव में खेत में लगी सब्जी को दो बाल चोर द्वारा चोरी कर लेने के बाद हुए मारपीट को लेकर आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज कांड संख्या 238/11 के आवेदन धीरेन्द्र दास ने गांव के हीं कलानंद बहरदार के पुत्र प्रकाश बहरदार, कृत्यानंद बहरदार के पुत्र प्रकाश बहरदार, मिट्ठू बहरदार, सत्तो बहरदार, रामानंद बहरदार तथा अशोक बहरदार पर पकड़े गए दोनों बाल चोर को मुखिया चौक के समीप छुड़ा ले जाने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

लगातार हो रही बारिश से किसान परेशान


अररिया : आपदाओं के जंजाल में फंसे अररिया के किसान अब मानसून से पूर्व लगातार हो रही बारिश से परेशान हो रहे हैं। पहले ओलावृष्टि ने गेहूं के फसल को बर्बाद किया अब वर्षा से किसानों के कमर टूट रही है।
मानसून पूर्व हो रही बारिश से खेतों में बोए गए पटुआ के बीज सड़ने लगे हैं। वहीं खेतों में लगे पानी से मूंग के पौधे भी गलने लगे हैं। कमर तोड मंहगाई, प्राकृतिक आपदा एवं संसाधनों का अभाव झेल रहे किसान अब खेती से मुंह मोड़ने लगे हैं। किसानों को इस स्थिति से उबारने में अररिया के कृषि विभाग नकारा साबित हो रहे हैं। हालांकि विभाग जिले के 1700 सौ जगहों का मिट्टी नमूना जांच कर किसानों को लाभ पहुंचाने तथा पांच हजार से अधिक खेतिहरों को प्रशिक्षण देकर श्रीविधि तकनीक से खेती करवाने का दावा कर रहे हैं। इन दावों से किसानों को कहां तक लाभ पहुंचेगा ये तो आने वाला समय हीं बताएगा, लेकिन आज अररिया के किसानों को अपने दुर्भाग्य पर आंसू बहाने के लिए कुछ भी नही बचा है। कोशकीपुर के किसान मो कमाल, पलासी के नागेश्वर झा, कोल्हुआ के गोविन्द आदि किसानों ने बताया कि किसानों की चारो ओर से मौत ही मौत है। एक ओर मौसम की बेरूखी, दूसरी तरफ आसमान छूती मंहगाई ने किसानों को गर्त में ढकेल दिया है। उन्होने ने बताया कि खासकर मध्यम वर्गीय किसानों की हालत और दयनीय है। ऐसे किसान अपनी सारी जमा पूंजी खेती में लगाते तो हैं लेकिन मौसम की बेरूखी से उनकी पूंजी भी खेती से उपर नहीं हो पाती है। किसानों ने बताया कि इस बार भी हजारों किसान पहले पटवन कर पाट की बोआई की। बोआई के तुरन्त बाद से हीं लगातार बारिस होने लगी। खेतों इतनी नमी आ गई कि पाट का बीज खेतों में ही सड़ गए। किसानों को दोबारा बोआई करनी पड़ी।

शोषण का आरोप


अररिया : यूथ प्रोग्रेसिस सर्किल के कार्यकर्ताओं ने हास्पीटल के आगे अवस्थित दवाई दुकानों पर गरीब व लाचार मरीजों से आर्थिक शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए उस पर रोक लगाने की मांग की है। सर्किल के अध्यक्ष मुजफ्फर हाशमी, मो. हाशीम, सरवर नदवी, शम्स तबरेज खां, आफताब आलम, भूषण आदि ने प्रशासन से वैसे दुकानों को बंद कराने की मांग की है।

मधेशवादी दलों से हुए समझौते लागू किये बिना नहीं बन सकता संविधान: विजय गच्छदार


जोगबनी (अररिया) : मधेशवादी दलों के साथ समझौते के बिना देश में शांति व्यवस्था कायम नहीं हो सकती।
उपरोक्त बातें नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री सह मधेशी जनअधिकार फोरम (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष विजय गच्छदार ने शनिवार को विराटनगर के हाटखोला मैदान में पूर्वांचलस्तरीय जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सभा का आयोजन संयुक्त लोकतांत्रिक मधेश मोर्चा के द्वारा किया गया था। उन्होंने कहा कि जब तक मधेशवादी दल के साथ हुए समझौते के अनुसार संघीयता की मांग जब तक पूरी नहीं होती है तथा राष्ट्रीय सहमति सरकार नही बनती है तब तक संविधान सभा की समय सीमा नहीं बढ़ाई जा सकती है।
श्री गच्छेदार ने कहा कि लड़ाकू और हथियार का भय दिखा सरकार में शामिल माओवादी के रहते देश में संविधान निर्माण की बात छलावा है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो सरकार दस माह में प्रधानमंत्री का चयन करता है वह संविधान क्या बनाएगा। उन्होंने सरकार को अगाह करते हुए कहा कि मधेशियों के हक के बिना अगर संविधान बनाने का प्रयास होता है तो मधेश में हक और अधिकार को ले एक बड़ा आंदोलन शुरू होगा। जिसकी आधारशिला आज के सभा में रखी जा रही है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री सह सद्भावना पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने कहा कि माओवादी के सरकार में शामिल होते शांति प्रक्रिया कभी पूरी नहीं हो सकती है और शांति प्रक्रिया के बिना संविधान निर्माण सफल नहीं होगा। पूर्व मंत्री शरत सिंह भंडारी ने कहा कि मधेश के हक के लिए तीनों मधेशवादी पार्टी एक बैनर तले आने से सरकार के पसीने छूटने शुरू हो गए हैं। उन्होंने जन समुदाय से आह्वान किया कि हक और अधिकार के लिए एक बार फिर आंदोलन आवश्यक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकतांत्रिक फोरम के जिलाध्यक्ष चुभ नारायण तरफदार ने किया जबकि मंच पर जिलाध्यक्ष शंकर साह, पूर्व मंत्री रामेश्वर राय यादव, हरिनारायण चौधरी, पूर्व मंत्री महंथ ठाकुर, जिलाध्यक्ष मो. कादिर, दिलीप धाडेवा, महिला मंच की मौसमी देवी एवं मंच व्यवस्था में मनोज पोद्दार आदि उपस्थित थे।

मतगणना समाप्त होते ही शुरू हो गयी मारपीट


जोकीहाट (अररिया) : पंचायत चुनाव के परिणामों के खुलासा होते ही आपसी रंजिश धीरे-धीरे सामने आने लगी है तथा मारपीट की घटनाएं बढ़ गई है। सिसौना व गांव के शाहनवाज ने जोकीहाट थाना में आवेदन देकर गांव के ही मोकीम इम्तियाज एवं मुन्ना पर लूटपाट करने एवं गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार शनिवार को घर से जोकीहाट जाने के क्रम में धोबीघाट के निकट उक्त आरोपियों द्वारा मारपीट करने एवं पच्चीस हजार रुपये छीनने की बात कही गई है।
दूसरी ओर नियाज ने भी थाने में आवेदन देकर अब्दुल हैय, बाबुल, हाफिज एकराम, अकरम सबा, अकरम रजा, हसनैन, कैला, कुतुबुद्दीन, मोबीन आदि पर मारपीट करने तथा चार हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। इस बीच आरोपियों ने मारपीट के क्रम में बचाने आए इम्तियाज को लोहे की रड से मारकर जख्मी करने का आरोप लगाया है। उधर, जोकीहाट में भी वर्तमान व पूर्व मुखिया समर्थकों के बीच मारपीट हुई है। जोकीहाट बाजार स्थित नवनिर्वाचित मुखिया वसीम राजा एवं पूर्व मुखिया नौशाद आलम के समर्थकों के बीच मारपीट एवं तोड़-फोड़ की घटना को ले दोनों ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। पूर्व मुखिया नौशाद ने छोटू, मनोज, रफीक, आबिद सहित चौदह व्यक्तियों पर लगभग एक लाख रुपये की लूट एवं घर में घुसकर तोड़फोड़ करने की शिकायत की है। उधर नवनिर्वाचित मुखिया वसीम राजा के पिता शम्सुल हक ने पूर्व मुखिया सह भाई नौशाद एवं अब्दुल्ला सहित नौ लोगों पर मारपीट एवं पिस्तौल की नोक पर पांच हजार रुपये छिनने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अररिया में जिप सदस्य पद के लिए अब तक रेखा व सुशीला ने मारी बाजी


अररिया : अररिया अनुमंडल अंतर्गत दो प्रखंडों से दो जिला परिषद सदस्य पद की मतगणना समाप्त हो चुकी है। अररिया प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र सं. 17 से जहां रेखा देवी जीती हैं वही कुर्साकांटा प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र सं. 14 से सुशीला देवी जिप सदस्य पद पर काबिज हुई हैं। मतगणना के बाद प्राप्त मतों पर गौर किया जाए तो रेखा देवी बड़े मतों के अंतर से जीती हैं। जबकि सुशीला देवी 556 मतों से निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराया है। क्षेत्र सं. 17 से सबसे कम 827 मत पाने वाली तारा देवी हैं। वहीं क्षेत्र सं.- 14 से सफीना को सबसे कम 525 मत मिले हैं। दोनों जिला परिषद क्षेत्रों में प्राप्त मत निम्न प्रकार हैं-
क्षेत्र सं. प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत
14 सुशीला देवी 6870
तमीना खातुन 6314
लक्ष्मी देवी 4815
वीणा देवी 2474
वीणा देवी 2202
रजीना 1099
बीबी तरन्नुम 770
मनकी देवी 660
सफीना देवी 525
क्षेत्र सं. प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत
14 रेखा देवी 7571
आमना बेगम 5219
गुड्डी देवी 4083
सुलेखा देवी 3202
ममता रानी 2924
रीना देवी 2249
महावती देवी 1415
तारा देवी 827

मतगणना कर्मियों पर गड़बड़ी का आरोप, धरना


भरगामा (अररिया) : मतगणना कार्य में प्र. निर्वाची पदाधिकारी संग अन्य कर्मियों पर गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए विभिन्न पद के प्रत्याशियों तथा उनके समर्थकों ने रविवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रशासन विरोधी नारे लगाए। बाद में भीड़ विभिन्न मागों के समर्थन में धरना पर भी बैठ गए, जिसमें बड़ी संख्या महिलाओं की भी रही। धरना का नेतृत्व रघुनाथपुर उत्तर पंचायत से पराजित घोषित किए गए मुखिया प्रत्याशी संगीता देवी कर रही थी। जबकि उनके समर्थन में इसी पंचायत के मुखिया प्रत्याश्ी रुपलता कुमारी, शीला देवी, पंचायत समिति सदस्य पद के क्षेत्र सं. 09 के प्रत्याशी चंदन कुमार, विसुनदेव भगत, जगदीश मलाह, सुधीर कुमार ंिसह तथा पैकपार पंचायत के बैद्यनाथ मंडल आदि बड़ी संख्या में अन्य पद के प्रत्याशी तथा उनके कम से कम हजारों की संख्या में समर्थकों भी मौजूद थे। उक्त लोगों का आरोप है कि वे चुनावी मतगणना में टेबल गणना के मुताबिक विजयी थे, किंतु यह परिणाम निर्वाची पदा. के टेबल से विपरीत कर उन्हें पराजित घोषित कर दिया गया। आक्रोशित प्रत्याशियों का आरोप है कि इस नतीजे की घोषणा पर प्रत्याशियों द्वारा पुनर्मतगणना की मांग उक्त अधिकारी से कई बार की गई तथा इस हेतु आवेदन भी सौंपा गया किंतु अधिकारी ने आवेदन लेने से स्पष्ट शब्द में इंकार कर दिया। इतना हीं नहीं उक्त प्रत्याशियों का आरोप हे कि निर्देश के विपरीत स्थानीय विधायक देवंती देवी के साथ उनके समर्थक जयनगर क्षेत्र के पंसस पद के विजयी घोषित किए गए प्रत्याशी दिव्य प्रकाश यादवेंदू तथा खुटहा-बैजनाथपुर पंचायत के प. स.स. पद के प्रत्याशी शितांशू शेखर पिंटू भी आवश्यक रूप में प्रखंड कार्यालय परिसर से लेकर मतगणना केन्द्र के इर्द-गिर्द तथा अंदर भी आते-जाते देखे गए। साथ ही आरोप है कि मतगणना को किसी न किसी रूप में उक्त लोगों के द्वारा नि. पदाधिकारी के सहयोग से प्रभावित किया गया है। आक्रोशित प्रत्याशियों के समर्थकों ने विधायक के विरुद्ध भी नारेबाजी की। इधर प्रनि. पदा. भरगामा मुकेश कुमार सिंह ने धरना पर बैठे प्रत्याशियों के आरोप को सीरे से खारिज करते हुए निष्पक्ष मतगणना होने का दावा किया है जबकि प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गड़बड़ी को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जबतक कोई ठोस कार्रवाई नही की जाती है आंदोलन जारी रहेगा।

तत्कालीन डीडीसी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बनाई रणनीति

अररिया : डेहटी पैक्स घोटाले में शामिल आरोपी पूर्व जिला पदाधिकारी अमरेन्द्र नारायण सिंह को न्यायालय से जमानत मिलने के बाद पुलिस अब तत्कालीन उप विकास आयुक्त बाल्मिकी प्रसाद की गिरफ्तारी के लिए विशेष रणनीति बना रही है। कांड के अनुसंधानकर्ता आरक्षी निरीक्षक अनिल कुमार ने रविवार को अपने कार्यालय में करीब एक घंटे तक तक इस रणनीति पर गहन विचार विमर्श किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम जल्द ही डीडीसी की गिरफ्तारी के लिए उनके गृह क्षेत्र रवाना हो रही है। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विश्वास यात्रा के दौरान अररिया के डीआरडीए सभा भवन में आयोजित बैठक में डेहटी पैक्स घोटाला पर विशेष चर्चा हुई थी। मुख्यमंत्री से हरी झंडी मिलने के बाद जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार अररिया थाना कांड संख्या 289/11 दर्ज कराई गई। इस मामले में पूर्व जिला पदाधिकारी अमरेन्द्र नारायण सिंह, उप विकास आयुक्त बाल्मिकी प्रसाद, कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार, आर के शर्मा, बीर बहादुर सिंह, गणपत मोदी, त्रिवेणी प्रसाद समेत आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। इन लोगों पर आरोप है कि अवैध रकम की उगाही की मंशा से योजनाओं की राशि राष्ट्रीय कृत बैंकों में जमा नही कराकर डेहटी पैक्स में जमा कराई गई। जो रकम धरातल पर नहीं पहुंचकर बंदर बांट हो गई। इस मामले में तत्कालीन डीएम अमरेंद्र नारायण सिंह ने शुक्रवार को सीजेएम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया जहां से न्यायाधीश सत्येंद्र रजक ने उन्हें जमानत दे दी। अब तक इस मामले में सात अभियुक्तों ने न्यायालय से जमानत ले ली है, जबकि डीडीसी बाल्मिकी प्रसाद आज भी फरार हैं।

पांच वोट से हारे प्रत्याशी ने लगायी न्याय की गुहार


अररिया : अररिया प्रखंड अंतर्गत बांसवाड़ी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी रहिमा खातून के निर्वाचन अभिकर्ता सलीम उद्दीन ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया है और न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि उन्हें मात्र पांच मतों के अंतर से पराजित बताया गया है। इस संबंध में लगातार विरोध के बावजूद उनकी एक नहीं सुनी गई। आवेदक ने एसपी, अयुक्त तथा राज्य निर्वाचन आयोग को भी फैक्स संदेश भेज कर मामले से अवगत कराया है।

अररिया: निवर्तमान मुखिया की पराजय


अररिया : पंचायत चुनाव की मतगणना के पांचवें दिन निवर्तमान मुखिया के लिए अशुभ रहा। रविवार को तीन पंचायतों की मतगणना हुई और तीनों निवर्तमान मुखिया हार गए।
अब तक के चुनाव परिणाम के अनुसार रामपुर पूर्वी व पश्चिमी तथा बोची के अलावा शरणपुर, जमुआ, बटुरबाड़ी तथा बासवाड़ी पंचायत के निवर्तमान मुखिया को भी पराजय का मुंह देख चुके हैं। वहीं, कुर्साकाटा प्रखंड में दस पंचायतों के परिणाम सामने आए हैं। इनमें से निवर्तमान सभी 10 मुखिया चुनाव हार गए हैं।
निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर पूर्वी पंचायत से मुखिया पद पर मुस्तरी खातून विजयी हुई हैं। उन्हें 1059 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी जरीना को 790 मत प्राप्त हुए। इस पंचायत से सरपंच पद पर सबरुन निशां विजयी हुई हैं। जबकि पंसस पद पर महमूद को जीत हासिल हुई है।
वहीं, रामपुर पश्चिम पंचायत से मुखिया का चुनाव नाजमीन ने जीता है। नाजमीन को 985 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी नूरजहां को 580 मत ही मिल पाए। इस पंचायत से सरपंच पद पर सबरा ने विजय प्राप्त की है। वहीं, पंसस पद पर इम्तियाज आलम निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
बोची पंचायत से निवर्तमान मुखिया अजहर हुसैन पराजित हो गए हैं। उन्हें नौजवान प्रत्याशी अली हुसैन ने हराया। रविवार को मतगणना की रफ्तार में थोड़ी सी तेजी आई, लेकिन अभी भी 21 पंचायतों की गिनती शेष है।
पलासी से निसं के अनुसार उच्च विद्यालय पलासी में चल रहीे मतगणना के पांचवें दिन रविवार को चहटपुर पंचायत से मतगणना का कार्य आरंभ हुआ। निर्वाची पदाधिकारी रंजन चौहान से मिली जानकारी अनुसार मुखिया पद के लिए समशा खातुन ने 788 मत प्राप्त कर रूखसाना खातुन को 249 मतों से पराजित किया। वही सरपंच पद के लिए जहांआरा ने 1391 मत प्राप्त कर अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी सावित्री देवी को 53 मतों से हरा दिया। पंसस पद से मो. इस्लाम ने 1484 मत लाकर मुख्तार आलम को 797 मतों से पराजित किया। बरदबट्टा पंचायत से मुखिया पद के लिए सुखदेव मंडल ने 1524 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सिताराम सिंह को 199 मतों पराजित कर दिया। सरपंच पद के लिए राजेन्द्र पंडित ने 2500 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जगरनाथ मंडल को 805 मतों से हराया। वहीं बरदबट्टा से पंचायत ही समिति क्षेत्र सं. 11 से लता देवी ने 656 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिता देवी को 86 मतों से पराजित कर विजय प्राप्त की। वहीं दूसरी ओर बरदबट्टा से ही पंचायत समिति क्षेत्र सं. 12 से बीबी तंजिला खातुन ने 734 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनारवती देवी को 184 मतों के अंतर से हराकर विजय प्राप्त की।
सिकटी  प्रखंड क्षेत्र के प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में सिकटी में पांचवे दिन रविवार हुई मतगणना में बरदाहा पंचायत से मुखिया पद के लिए मीना देवी ने 901 मत लाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी गुड़िया देवी को 294 मतों से पराजित कर दिया। वहीं पंचायत समिति सदस्य क्षेत्र सं.12 से कलावती देवी ने 1489 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। जबकि बरदाहा पंचायत से सरपंच पद से प्रत्याशी सविता देवी ने फरहद निशां को 55 मतों से पराजित किया। वहीं, कौआकोह पंचायत में मुखिया पद से मुनचन देवी ने 808 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान मुखिया लीला देवी को 44 मतों से पराजित किया। लीला देवी की मांग के बाद निर्वाची पदाधिकारी तौकीर अकरम ने बूथ संख्या 6, 7, 8 व 9 की पुनर्मतगणना करवाई लेकिन परिणाम में कोई अंतर नहीं आया। पंचायत समिति सदस्य पद पर सावित्री देवी ने पार्वती देवी को 115 मतों से पराजित किया। वहीं सरपंच प्रत्याशी जगतारणी देवी ने 774 मत लाकर शिला देवी को 18 मतों से पराजित किया। जबकि जिला परिषद के लिए फुलो देवी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर निर्णायक बढ़त बना ली है। वहीं खोड़ागाछ पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सालेहा खातुन ने 2108 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमनूर खातून को 544 मतों से पराजित कर दिया। समिति सदस्य पद पर तरूफिल निशां ने जोशी खातुन को 32 मतों के अंतर से पराजित किया। पंसस क्षेत्र सं.13 से सुंदरी खातुन ने 707 मत लाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशमां खातुन को 214 मतों से पराजित किया। सरपंच पद के लिए जानकी देवी ने 2129 मत लाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी कद बानो को 573 मतों से पराजित किया।
जोकीहाट   दभड़ा पंचायत से मुखिया पद के लिए मायानंद यादव ने मंजूर आलम को 35 मतों से हरा दिया। सरपच पद के लिए सुनील यादव ने मनोज सरदार को 975 मतों से हराया। वहीं, पंसस पद के लिए जयंती ने मंजू को 16 मतों से पराजित कर दिया। वहीं, हरदार पंचायत के मुखिया पद पर मोहीउद्दीन ने सज्जाद को हराकर जीत हासिल कर ली। जबकि सरपंच पद पर डा. शकील ने मोजीब को हराया। बारा इस्तम्बरार पंचायत से शौकत आरा ने नरगिस को 730 वोटों के भारी अंतर से हराकर मुखिया पद पर कब्जा जमाया। सरपंच पद के लिए हाजरा खातुन ने इसरती खातुन को 317 मतों से हराया। पंसस के लिए सुल्तान हजाम ने मयानंद पंडित को 18 मतों से हराया।
नरपतगंज  बढ़ेपारा में मुखिया पद के लिए कंचनमाला देवी ने 1639 मत लाए, वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी शकुंतला देवी को 1518 मत मिले। कंचन माला देवी ने 121 मतों से विजयी हुई।
समिति क्षेत्र सं. 16 से रुबेदा खातुन ने 363 मत लाये वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी प्रतिमा देवी को 250 मत मिले। रूबेदा खातुन 113 मतों से विजयी हुई। क्षेत्र सं. 17 से मनोज यादव को 872 मत मिले जिनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेन्द्र मंडल को 283 मत मिले। मनोज यादव ने 579 मतों से विजयी हुए। सरपंच पद पर सुशीला देवी ने 1578 मत प्राप्त किया। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजीदा परवीन को 378 मत मिले। सुशीला देवी 1200 मतों से विजयी हुई।
खैरा पंचायत से मुखिया पद के लिए जीवछ मंडल को1951 मत मिले। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमिनुद्दीन 1701 मत मिले। जीवछ मंडल 250 मतों से विजय हुए। समिति क्षेत्र सं. 18 से सुधा देवी ने 783 मत लाकर अजिरूल निशां को 113 मतों से हरा दिया। क्षेत्र सं.19 से लाजिनार खातुन को 438 मत मिले। उन्होंने 106 मतों से विजय प्राप्त की।
सरपंच पद पर रामचंद्र ठाकुर ने 1838 मत लाकर मो. हसनैन को हराया। रामचंद ठाकुर 792 मतों से विजय हुए। मधुरा उत्तर से मुखिया धर्मशीला देवी ने 989 मत लाकर किरण देवी को 493 मतों से हराया। समिति पद के लिए आशा देवी 649 मत मिले वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी नबीता खातुन को 534 मत मिले। आशा देवी ने 95 मतों से विजयी हुई।
सरपंच पद के लिए अंजु देवी को 957 मत मिले वही निकटतम प्रतिद्वंदी जुलेखा खातुन को 746 मत मिला। अंजू देवी 211 मतों से विजय हुई।
बसैटी  मटिहारी पंचायत से मुखिया ज्योत्सना देवी को 878 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मंजू देवी को 814 मत मिले। ज्योत्सना देवी 64 मतों से विजयी हुई।
सरपंच पद पर शर्मा देवी को 1036 मत मिले। वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी रंजना देवी को 1003 मत मिले। शर्मा देवी ने 33 मतों से विजय हासिल की। समिति सदस्य 12 से विनोद सिंह को 172 मत मिले वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंदेश्वरी पासवान को 160 मत मिले। विनोद सिंह ने 12 मतों से विजय हासिल की। 13 से विपिन यादव को 245 मत मिले वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मो. हनीफ को 157 मत मिले। विपिन यादव ने 88 मतों से विजयी हुए।
कुर्साकांटा निसं के अनुसार 10 पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अब तक सभी पंचायतों में निर्वतमान मुखिया को हार का सामना करना पड़ा है। पांचवें दिन
की गिनती में कमलदाहा पंचायत से
मुखिया पद के लिए शकीला खातुन ने 1097 मत लाकर अंजनी देवी को सात मतों से पराजित किया। समिति सदस्य क्षेत्र सं.11 से उमेश विश्वास ने 410 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी हन्नान को 23 मतों से पराजित किया। क्षेत्र सं. 12 से मो. फिरोज ने 493 मत लाकर विनोद यादव को 135 मतों से पराजित किया। सरपंच पद पर रूबी खातुन ने 938 मत लाकर निर्मला देवी को 224 मतों से पराजित किया।
जागिर परासी मुखिया पद से जनार्दन यादव ने 1038 मत लाकर निकटतम रमानंद झा को 76 मतों से पराजित किया। समिति सदस्य क्षेत्र 13 से रामराज साह ने 636 मत लाकर श्री प्रसाद को 130 मतों से पराजित किया। पंसस क्षेत्र 14 से मनोज झा उर्फ छोटू ने 564 मत लाकर भरत मंडल को 90 मतों से पराजित किया। सरपंच पद से रामानंद साह ने 933 मत लाकर अभय झा को 300 मतों से पराजित किया। जिप क्षेत्र सं. 13 से अबतक भाई उस्मान बढ़त बनाए हुए है।
भरगामा से जाटी के अनुसार
रविवार को हुई मतगणना में रामपुर पंचायत से मुखिया पद के लिए महेन्द्र मेहता ने कुल 525 मत प्राप्त कर 24 मतों से दिलीप सिंह को पराजित कर दिया। वहीं पंसस पद से पुन: अरुणा देवी ने बाजी मार ली। वहीं सरपंच पद से सच्चिदानंद मंडल 719 मत प्राप्त कर विजयी हुए। भरगामा पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी विजय कुमार सिंह ने वीरेन्द्र यादव को 40 मतों से हराया। पंसस विभा देवी ने भी दोबारा जीत दर्ज की। सरपंच पद से शैलेन्द्र सिंह 953 मत प्राप्त कर विजय घोषित किए गए।

नरपतगंज : खेत में मिली मतपत्र की अधकट्टियां


फारबिसगंज (अररिया) : नरपतगंज प्रखंड के सोनापुर पंचायत में संपन्न हुए पंचायत चुनाव से संबंधित मतपत्र की सैकड़ों अधकट्टी खेत में मिलने का मामला प्रकाश में आया है। सोनापुर पंचायत के सरपंच पद के चुनाव के बैलेट पेपर की करीब 400 अधकट्टी अचरा पंचायत के एक सुनसान खेत से ग्रामीणों ने बरामद की, जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की शिकायत उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार से मिलकर की है। जबकि मामले से संबंधित एक लिखित आवेदन सोनापुर के ग्रामीणों द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पटना को भी भेजा गया है।
आवेदन में कहा गया है कि सोनापुर पंचायत के ग्राम कचहरी सरपंच का बैलेट पेपर का आधी हस्ताक्षर युक्त आठ चक्की (आठ बंडल), रसीद अचरा गांव के खेत में फेंका हुआ मिला है। एक बंडल में 50 से अधिक अद्धकट्टी है।
ग्रामीण सुरेन्द्र यादव, संजय मंडल, यच्जू महतो, सजानंद बहरदार, दयानंद बहरदार, मधुकांत सहनी, उदियानंद बहरदार, वीरेन्द्र यादव, अशोक कुमार सहित रामा मंडल, मनोज कामत सहित दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन में सोनापुर पंचायत के चुनाव भारी गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की गई है। ग्रामीणों ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मामले की शीघ्र जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है तथा सोनापुर पंचायत का चुनाव रद्द करने की भी मांग की है। इधर ग्रामीणों ने बैलेट पेपर के हस्ताक्षर युक्त अद्धकट्टी दिखाते हुए बताया कि सही तरीके से मामले की जांच हो तो कई अधिकारियों की गर्दन फंस सकती है। मालूम हो कि सोनापुर पंचायत के चुनाव की मतगणना शनिवार को संपन्न हो चुका है जिसका परिणाम भी घोषित किया जा चुका है।

दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत समौल गांव की एक विवाहिता अनिता देवी ने महिला हेल्प लाइन से उचित सलाह मिलने के बाद पति उपेन्द्र यादव, ससुर सिंहेश्वर यादव तथा सास पर दहेज के लिए मारपीट करने तथा मायके से मिले जेवर व सामान लेने का अरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। अनिता का विवाह करीब 8-9 वर्ष पूर्व उपेन्द्र यादव से हुआ था। तभी से ससुराल वाले अनिता को उसके मायके से भैंस तथा नकद रुपया लाने का दबाव दिया जाता है।

आईसीएसई परीक्षा में शुभम ने किया नाम रोशन


फारबिसगंज (अररिया) : नरपतगंज प्रखंड के गोखलापुर पंचायत के मिरदौल गांव निवासी शुभम कुमार ने आईसीएसई की दसवीं की परीक्षा में 95 फीसदी अंकों के साथ बेहतर प्रदर्शन कर माता-पिता तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शुभम पटना स्थित डान बास्को का छात्र है। माता शिक्षिका विभा देवी तथा पिता अररिया कोर्ट के अधिवक्ता निपेन्द्र प्रसाद सिंह ने बेटे के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की और कहा कि बच्चों को सही शिक्षा-दीक्षा दी जाए तो वे सफलता के पथ पर आगे बढ़ते रहते हैं।
इधर छात्र शुभम ने अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए माता-पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद तथा परिजनों एवं सहपाठियों से मिले सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। छात्र ने बताया कि वह भविष्य में सिविल सेवा के क्षेत्र में जाकर देश एवं समाज की सेवा करना चाहता है।

जीत की खुशी में चलाई गोलियां


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज कालेज परिसर स्थित मतगणना केन्द्र के बाहर कालेज चौक पर शनिवार की संध्या विभिन्न पदों के प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। दूसरी तरफ कालेज के निकट प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा जीत की खुशी में चार राउंड गोलियां चलाए जाने की सूचना है। इधर फारबिसगंज के आरओ नूर अहमद सिवली ने कहा कि गोली चलाए जाने की सूचना उन्हें भी मिली है। हालांकि फारबिसगंज थानाध्यक्ष एके गुप्ता ने कहा कि पटाखा फोड़ा गया था। जानकारी के अनुसार कालेज चौक पर भागकोहलिया पंचायत के प्रत्याशी समर्थकों द्वारा हवा में गोलियां दागी गई।

चुनावी रंजिश में मारपीट, दो प्राथमिकी दर्ज


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज प्रखंड के मटियारी पंचायत के पासवान टोला में शनिवार की संध्या चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में करीब एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। घायलों का इलाज फारबिसगंज रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के द्वारा फारबिसगंज थाना में अलग-अलग दो प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी संख्या 241/11 के आवेदक छबी पासवान ने गांव के ही जय कुमार पासवान, अक्षयीत पासवान, अजय पासवान, सूरज, उमेश, मुलकी देवी, तथा अनिता देवी पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। जबकि कांड संख्या 241/11 की आवेदिका अनिता देवी ने गांव के ही चमेली पासवान, श्याम पासवान, गरीब पासवान, गोपाल, लाल, मुन्ना, जामून, राहुल, भौंसू, बुलंती, अनिता देवी तथा गीता देवी पर मारपीट कर घायल करने का अरोप लगाया है।

महिला के साथ दु‌र्व्यवहार, प्राथमिकी


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के दल्लू टोला वार्ड संख्या 18 निवासी तबस्सुम परवीन ने आधा दर्जन लोगों पर दु‌र्व्यवहार करने, स्वयं व भाई आफताब के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज कांड संख्या 239/11 के अनुसार पान दुकान पर पान खाने के बाद मो. फिरोज नशे की हालत में तबस्सूम के भाई आफताब के मुंह में पान की पीक फेंक दिया। विरोध करने पर भाई-बहन के साथ फिरोज तथा उसके समर्थकों द्वारा मारपीट की गई।

चुनावी रंजिश को ले लगाई आग, नामजद प्राथमिकी


पलासी (अररिया) : प्रखंड के पोठिया गांव निवासी गिरीश नारायण विश्वास ने चुनावी रंजिश को लेकर घर में आग लगा देने का आरोप लगाते हुए गांव के ही दो व्यक्तियों के विरुद्ध पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसका थाना कांड संख्या 64/11 है। दर्ज प्राथमिकी में दिलीप कुमार विश्वास व बबलू कुमार विश्वास को अभियुक्त बनाया है।

पोलियो अभियान की शुरुआत


पलासी (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र में रविवार से आरंभ हुए पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत डा. एपी सिंह ने पीएचसी में शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को दवा पिलाकर की।

मतगणना स्थल पर मेले सा नजारा


फारबिसगंज (अररिया) : गत 18 मई से जारी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के परिणाम के लिए बनाए गए फारबिसगंज महाविद्यालय मतगणना स्थल पर रोजाना मेले सा नजारा बना रहता है। हजारों की संख्या में प्रत्याशी एवं उनके समर्थक अपने-अपने पंचायत के परिणाम आने की आस में अल सुबह से जमा होकर परिणाम तक डटे रहते हैं। मतगणना के उपरांत परिणाम की घोषणा के वक्त थोड़े ही समय के लिए किसी के लिए चेहरे पर खुशी और कुछ के गम का बादल छाने लगते हैं। विजयी प्रत्याशियों को फुल-मालाओं एवं गुलाल से नहलाने वाले समर्थक भी खुशियों को बांटते नजर आने लगते हैं वही हार का मुंह देखने वाले प्रत्याशियों एवं समर्थकों के चेहरे पर खामोशी दिखने लगती है।

आरटीआइर् : तत्कालीन अधिकारी से लें सूचना


अररिया : अररिया में सूचना का अधिकार अधिनियम को सरकारी कार्यालयों में महत्व नहीं दिया जा रहा। सूचना मांगे जाने पर पहले तो टाल मटोल किया जाता है या फिर तथ्य छिपा कर आवेदक को जानकारी दी जाती है। ऐसा ही एक मामला नगर परिषद में सामने आया है। मांगी गई एक सूचना के जवाब में लोक सूचना पदाधिकारी ने कहा है कि निर्माण कार्य तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी ने कराया है, जिनका ट्रांसफर हो चुका है, इसलिए इसकी विस्तृत जानकारी उन्हीं से मांगी जाए।
नगर परिषद अररिया के लोक सूचना पदाधिकारी से सदर अस्पताल के निकट निचले तल के 35 कमरों के मार्केट के संबंध में पूरी जानकारी मांगी थी। उसमें मार्केट की जमीन, अभिकर्ता, प्राक्कलित राशि व निर्माण का आदेश देने वाले अधिकारी से संबंधित सूचना मांगी गई थी। 31 अगस्त 2009 को ही आरटीआई के तहत आवेदन दिया गया। निर्धारित अवधि तक सूचना अप्राप्त होने पर आवेदक ने 06 अक्टूबर 2009 को अपीलीय पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी के पास अपील दायर की। इस दौरान आवेदक को न तो सूचना और न ही प्राप्ति रसीद दी गई। नियम के अनुसार आवेदक ने राज्य सूचना आयुक्त के समक्ष 19 दिसंबर को द्वितीय अपील दायर की। आयोग ने इस वाद संख्या 29130/099-10 दर्ज कर सुनवाई करते हुए 02 फरवरी 2011 को लोक नप के सूचना पदाधिकारी सह प्रधान सहायक सह लेखापाल त्रिवेणी शंकर मल्लिक पर 25 हजार रुपया का आर्थिक दंड लगाया। आयोग के इस फैसले के बाद नगर परिषद के लोक सूचना पदाधिकारी व अपीलीय प्राधिकार ने संयुक्त हस्ताक्षर से आवेदक को गत 16 मार्च को सूचना उपलब्ध करायी गयी। इस सूचना में उक्त भूमि को लोक निर्माण विभाग का बताया गया लेकिन भूमि हस्तानांतरण की दिशा में हुई कार्रवाई को छुपा लिया गया। पत्रांक 529 द्वारा निर्गत सूचना में दुकान बनाने के लिए आदेश निर्गत करने वाले के संबंध में जिला पदाधिकारी का नाम दिया गया है। वहीं मांगी गई एक सूचना के संबंध में अधिकारी ने कहा है कि मार्केट निर्माण 2007 के अगस्त में तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी सूरज कुमार सिन्हा द्वारा कराया गया था। इसलिए वस्तु स्थिति की जानकारी श्री सिन्हा से ही प्राप्त किया जाए। यही नहीं काम अपूर्ण होने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई नही होने के संबंध में नगर परिषद द्वारा बताया गया कि श्री सिन्हा व उनके बाद दो कार्यपालक पदाधिकारी ने अभिकर्ता पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बेकरी निर्माण में नहीं हो रहा मानकों का अनुपालन


फारबिसगंज (अररिया) : विभागीय उदासीनता के कारण फारबिसगंज में निम्न स्तर के बेकरी उत्पादों के उत्पादन व बेचने का धंधा बेखौफ किया जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। जाने-अनजाने उपभोक्ता इस तरह के उत्पादों का प्रयोग कर इसके हानिकारक प्रभाव से ग्रसित हो रहे हैं।
मिली जानकारी अनुसार यहां कई बेकरी में बनने वाले पाव रोटी, डबल रोटी व बिस्कुट आदि के उत्पादन में गुणवत्ता की पूरी तरह से अनदेखी की जाती है। वहीं उन उत्पादों के निर्माण स्थल पर स्वच्छता के साथ भी खिलवाड़ किया जाता है। बेकरी निर्माण स्थल पर साफ-सफाई का भी ध्यान नहीं रखा जाता है। वहीं सूत्रों के अनुसार यहां की अधिकांश बेकरी में टेक्निकल एक्सपर्ट भी नहीं हैं जिस कारण मालिकों द्वारा पाव रोटी के निर्माण में प्रयुक्त होने वाले फंगस व रसायनिक पदार्थो की मात्रा के साथ भी छेड़छाड़ किया जाता है। जो कभी भी लोगों के जीवन पर कुप्रभाव डाल सकता है। कहते हैं कि उन उत्पादों के अधिकांश पेकिंग में निर्माण तिथि व एक्सपायरी तिथि भी अंकित नहीं किया जाता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को ताजे एवं पुराने उत्पादों का अंतर पता नहीं चल पाता है। हालांकि खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता एवं मिलावट आदि की जांच के लिए विभागीय पदाधिकारी अनुमंडल में मौजूद हैं। बावजूद इसके इस ओर कोई कार्रवाई किए जाने से परहेज किया जाता है। ऐसे में स्वास्थ समाज की कल्पना यहां सोचनीय मुद्दा है।

नरपतगंज मतगणना केन्द्र पर नाबालिग छात्रों से लिया जा रहा काम


फारबिसगंज (अररिया) : पंचायत चुनाव को लेकर नरपतगंज प्रखंड के मतगणना केन्द्र पर नाबालिग छात्रों को भी काम पर लगाया गया है। उच्च विद्यालय नरपतगंज मतगणना केन्द्र परिसर में मतगणना कर्मियों तथा अधिकारियों को पानी पिलाने से लेकर मतदान-पेटी ढ़ोने के लिए मासूमों को ड्यूटी पर लगाया गया है। शुक्रवार को नरपतगंज मतगणना केन्द्र परिसर में काम पर लगे छात्रों में से एक ने अपना नाम दीपक कुमार राय (करीब 14 वर्ष) पिता विद्यानंद राय तथा दूसरा ललन कुमार राय (16 वर्ष) पिता राम कृपाल राय बताया। दीपक कुमार मध्य विद्यालय के वर्ग पांच का छात्र है। जबकि ललन कुमार उच्च विद्यालय नरपतगंज के दसवीं का छात्र है। दोनों ने बताया कि उसे 114 रु. प्रतिदिन देने की बात कही गई है। जिसमें उन्हें दो दिन काम करने पर 200 रु. दिया गया है। इधर नरपतगंज के आरओ नरेन्द्र कुमार सिंह ने इस मामले में फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार किया। नाबालिग छात्रों को चुनाव कार्य में ड्यूटी पर लगाए जाने को लेकर चर्चा जोरों पर है।

सेविका- सहायिका की निजी जमीन पर चलता है आंगनबाड़ी केन्द्र


अररिया : आसीडीएस व बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति जिले में अच्छी नहीं है। टीएचआर वितरण में भी अनियमितता किसी से छिपी नहीं है। इतना ही नहीं केन्द्रों पर सेविका-सहायिका के बीच हिस्सेदारी को लेकर अक्सर विवाद भी सामने आते रहे हैं।
जिले के नौ प्रखंड व तीन शहरी क्षेत्रों में कुल 2125 आंगनबाड़ी केन्द्र चल रहे हैं। जिसके नाम पर करोड़ों की राशि खर्च हो रही है। वर्तमान में जिले में एक दिलचस्प मामला यह है कि अधिकांश आंगनबाड़ी केन्द्र सेविका-सहायिका के निजी जमीन या अपने-अपने घर पर संचालित किया जा रहा है। यह पूरे जिले की स्थिति है परंतु इसमें अररिया प्रखंड व शहरी क्षेत्र तथा जोकीहाट अव्वल माना जाता है। जहां ग्रामीण इलाकों में संचालित केन्द्र का बोर्ड या तो सेविका के घर पर टंगा मिलेगा या फिर सहायिका के घर पर।

पोलियो: उचित पारिश्रमिक भुगतान की मांग


सिकटी (अररिया) : पल्स पोलियो अभियान से जुड़े पर्यवेक्षकों द्वारा प्रखंड मुख्यालय में एक बैठक आयोजित कर अभियान से जुड़े कर्मियों को उचित पारिश्रमिक भुगतान की मांग की तथा अभियान के दौरान संध्याकालीन बैठक में प्रबंधन के कुव्यवस्था के कारण नाराजगी व्यक्त की गई।
बैठक की जानकारी देते हुए संघ अध्यक्ष अहमद रजा ने बताया कि विगत कई वर्षो पोलियो पर्यवेक्षक उसी मानदेय पर काम करते आ रहे हैं जहां महंगाई एवं पेट्रोल की कीमतें बढ़ी है फिर भी उन्हें वही मानदेय का भी नियमित भुगतान नहीं किया जाता है। ऐसे में पर्यवेक्षक अपना खून जलाकर काम करने के विवश है। अगर कुव्यवस्था के बारे में बोला जाता है तो अभियान से हटाने की धमकी दी जाती है। उन्मुखीकरण, संध्याकालीन बैठक में देर रात तक रहने के बावजूद अल्पाहार आदि की व्यवस्था नही की जाती है। इस बाबत प्रभारी चिकित्सक डा. जमील अहमद का कहना है कि अभियान में उपलब्ध संसाधन से निर्देशानुसार व्यवस्था की जाती है। कभी-कभी आवंटन की देरी से भुगतान में विलंब हो जाता है। बैठक में उपाध्यक्ष सूर्यानंद मंडल, कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वर निराला, पर्यवेक्षक देवनारायण, गुणानंद मुजीब, लक्ष्मण प्र. सुशील, जमशेद, गुरु प्रसाद, शंभू मधुकर, धर्मानंद, दिनेश, महावीर, राजेश, उगन लाल, बहादूर, प्रेमचंद, बुधन अली, भागीरथ, विजय, अखिलेश, अरविंद, अरुण कुमार यादव उपस्थित थे।

नेपाल बेरियर किया जाम


जोगबनी (अररिया) : नेपाल में बाधित विद्युत आपूर्ति के विरोध में विद्युत उपभोक्ताओं ने अपने पूर्व घोषित आंदोलन के तहत शुक्रवार को भारत-नेपाल अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर जोगबनी के पास स्थित नेपाल बैरियर को 20 मिनट तक बंद कर विरोध जताया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने उनकी मांगें नहीं माने जाने पर सरकार को अगाह करते हुए उग्र आंदोलन की धमकी दी।
जानकारी अनुसार बाधित विद्युत आपूर्ति के विरोध में स्थानीय लोगों ने पूर्व में चरणबद्ध आंदोलन की धमकी दी थी।

नहर में पानी नहीं


नरपतगंज (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र स्थित मेन केनाल किसानों के लिए शोभा की वस्तु बनी हुई है। उसमें वर्षो से पानी नहीं आ रहा है। तीन वर्ष पूर्व आई भीषण बाढ़ से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन इतने दिनों बाद भी सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण नहर में पानी नहीं आया। जिससे किसानों को सिंचाई करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मतगणना कर्मियों ने किया हंगामा


जोकीहाट (अररिया) : बाजार समिति अररिया के प्रागंण में चल रहे मतगणना कार्य में लगे जोकीहाट प्रखंड के मतगणना कर्मियों ने शुक्रवार को लगातार तीसरे पंचायत की गिनती करने से इंकार कर दिया। इस दौरान जोकीहाट के प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक रणवीर पासवान पर मतगणना कर्मियों ने दु‌र्व्यवहार का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। कर्मियों का कहना था कि श्री पासवान दबावपूर्ण रवैया अपनाकर काम करवाना चाहते हैं जो दुखद है। मतगणना कर्मियों ने शिक्षक अमर कुमार यादव के नेतृत्व में मतगणना प्रेक्षक सतीश चन्द्र झा से मिलकर रणवीर पासवान को मतगणना हाल से बाहर रखने की मांग की। बाद में प्रेक्षक श्री झा ने रणवीर पासवान की ओर से खेद प्रकट करते हुए मतगणना कर्मियों को समझा बुझा कर शांत किया तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में काम करने का कर्मियों से आग्रह किया जिसे कर्मियों ने मान लिया।

मारपीट मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर दक्षिण पंचायत में बुधवार की संध्या हुई मारपीट के मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें कांड संख्या 234/11 के आवेदक चिन्कू ने मो. सफलार पर मोटर साइकल में ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जबकि 235/11 के आवेदक मो. गुड्डू उर्फ आमीर ने मो. इरफान, मो. तौफिक, मौजीब, असलम, मुर्तजा, सरफराज, इनजार, एकलारपुर्र रहमान तथा कासीम पर हर्वे हथियार के साथ मारपीट एवं गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे पक्ष से कांड संख्या 236/11 के आवेदक मो. हाबिल ने मो. मिन्हाज, मो. फुरकान, कलीम, नाजिम, इफ्तरवार, अफरोज सहित 15-20 अन्य लोगों पर हर्वे हथियार के साथ मारपीट एवं गाली-गलौच का आरोप लगाया है।

पुत्र ने माता-पिता को किया जख्मी


कुसियारगांव (अररिया) : कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के बघुवा टोला गोसनगर में एक पुत्र ने घरेलू विवाद को लेकर शुक्रवार की संध्या अपनी मां और पिता को दबिया से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। दोनों को तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र कुर्साकांटा में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया।
जानकारी अनुसार पुत्र अनिल पासवान विगत मंगलवार को अपनी बहन सुनिता की शादी करवाने में माता-पिता को तीन हजार रुपया मदद किया था। उसी रुपये की मांग को लेकर शराब के नशे में पहले उसने अपनी मां यशोदा देवी को दबिया से वार किया जिसे बचाने के क्रम में उसकी तलहथी कट गई। जब अपनी पत्‍‌नी को बचाने पिता शिवानंद पासवान गए तो पुत्र ने उसके सर पर भी वार कर जख्मी कर दिया। इस संबंध में जख्मी माता-पिता ने बताया कि किसी के बहकावे में आकर उसने हमला किया है। इतना के बावजूद माता- पिता अपने पुत्र के खिलाफ मुकदमा करने को तैयार नहीं थे। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पंचायत चुनाव की मतगणना चौथे दिन भी जारी


अररिया : पंचायत चुनाव की मतगणना शनिवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रही।
अररिया : शनिवार को हुई मतगणना के अनुसार प्रखंड के झमटा पंचायत से मुखिया पद पर हसमुन, सरपंच पद पर बीबी सदरून खातुन तथा समिति सदस्य पद पर इलियास निर्वाचित घोषित किए गए है। वही बांसवाड़ी पंचायत से मुखिया पद पर फरहाना प्रवीण ने जीत हासिल की है। जबकि सरपंच पद वसीमा खातुन व पंसस पद पर मनोवर करीम निर्वाचित हुई है। हड़िया पंचायत से मुखिया पद पर बीबी मेहजंबी 1163 मत प्राप्त कर विजयी हुई। जबकि सरपंच पद पर अफरोज जीते । पंसस पद पर नैयर आलम ने 420 मत लाकर इसराइल को 12 मतों से पराजित किया।
पलासी : कनखुदिया से मुखिया पद पर रामप्रसाद चौधरी ने दूसरी बार कब्जा जमाया। इस क्रम में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश साह को 359 मतों से पराजित किया। सरपंच पद पर सदानंद मंडल ने 2425 मत प्राप्त कर अपने योगेन्द्र चौधरी को 1796 मतों से पराजित किया। वहीं पंसस पद पर इंद्रानंद मंडल विजयी रहे। चौरी ग्राम पंचायत से मुखिया पद के लिए कुलानंद राम व सरपंच पद पर शिकंदर राम विजयी हुए। समिति क्षेत्र सं. 8 से महेश लाल साह, 9 से मो. जलील विजयी हुए।
फारबिसगंज : रामपुर उत्तर पंचायत से मुखिया पद के लिए अजीमून निशां निर्वाचित हुई है। उन्हें 1086 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नाज परवीन को 1030 मत मिले। सरपंच पद के लिए नूर जहां बेगम ने 880 मतों के साथ जीत हासिल की। पंचायत समिति सदस्य के पद पर देव नारायण बहरदार ने जीत दर्ज की। वहीं रामपुर दक्षिण पंचायत से मुखिया पद के लिए तौफीक अमानुल्लाह ने 1725 मत प्राप्त कर मो. मुमताज को 418 मतों से हराया। जबकि सरपंच पद पर मो. अलाउद्दीन ने 917 मत प्राप्त कर अश्फाक आलम को 401 मतों से हराया। वही समिति सदस्य पद पर जिन्नत ने जीत हासिल की।
कुर्साकांटा : सिकटिया पंचायत में मुखिया पद पर बीणा देवी पति दयानंद यादव ने 1598 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ललिता देवी पति जय कुमार मंडल को 537 मत पराजित किया। वही सरपंच पद पर ललिता देवी ने इंद्रा देवी को 246 मतों से पराजित किया। पंसस पद पर दरूदन निशा जीती हैं। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 13 में इस पंचायत में भाई उस्मान ने 1046 मत प्राप्त कर बालो मंडल पर 503 वोट से बढ़त बना ली है। वहीं शंकरपुर पंचायत से मुखिया पद वीरेन्द्र कुमार विजयी हुए है। उन्होंने 998 मत लाकर पूर्व मुखिया गजन लाल सरदार को 229 मतों से पराजित किया है। जबकि सरपंच पद के लिए बाल कृष्ण सादा ने 1727 मत लाकर दीप नारायण पासवान को 601 मतों से पराजित किया। वहीं समिति सदस्य पद पर पतशिया देवी विजयी हुई। कुर्साकांटा प्रखंड के क्षेत्र सं. 13 से जिला परिषद सदस्य पद के लिए शंकर पुर पंचायत से धर्मानंद विश्वास 1083 मत प्राप्त कर 253 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।
सिकटी : सिकटी में चौथे दिन शनिवार को ठेंगापुर पंचायत में निवर्तमान मुखिया सुनीता झा ने फिर बाजी मारी उन्होंने 1157 मत प्राप्त किये जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सविता देवी ने 1001 मत प्राप्त किए। पंसस क्षेत्र सं. 8 से रामसेवक सरदार ने जीत हासिल की। वहीं, पंसस की एक अन्य सीट पर अजदेव मंडल ने कृष्ण मोहन मंडल को हराया। ठेंगापुर में सरपंच पद पर सुलेखा देवी जीती हैं।
जोकीहाट : शनिवार को मिले चुनाव परिणाम में जिला परिषद क्षेत्र सं. 24 से बीबी कौशर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चांद मुशर्रफ को 4396 मतों के भारी अंतर से हराकर जीत दर्ज की। श्रीमती कौसर को 8304 जबकि श्रीमती मुशर्रफ को 3908 मत मिले। केसर्रा पंचायत से मुखिया पद के लिए मोतीर्उरहमान ने निवर्तमान मुखिया रिजवानुल हक को 17 मतों से हराया। मोतीउर्रहमान को 890, रिजवानुल हक को 873, पूर्व मुखिया बेचन झा को 840 मत प्राप्त हुए। सरपंच पद जवाहर लाल दास के खाते में गया जबकि पंचायत समिति सदस्य पद पर अजय नंद ठाकुर व मुसाई पासवान ने विजय प्राप्त की। पथराबाड़ी पंचायत से मुखिया पद पर वसीम राजा ने वसीमा खातुन को 119 मतों के अंतर से हराया। वसीम राजा को 955 एवं वसीया खातुन को 836 मत मिले। निवर्तमान मुखिया नौशाद आलम को हार का सामना करना पड़ा। पंसस पद के लिए निकहत परवीन ने 1186 मतों के अंतर से कल्पना देवी को हरा दिया।
रानीगंज परमांनदपुर पंचायत से मुखिया पद पर फरियाना खातुन, सरपंच पद पर रंजना देवी तथा पंसस क्षेत्र 23 से नीलम देवी निर्वाचित हई है। जबकि पचीरा पंचायत से मुखिया पद पर पूनी राम, सरपंच पद पर ब्रहमदेव पासवान तथा समिति सदस्य क्षेत्र सं. 20 से नीलम देवी एवं 21 से हफाज अंसारी विजयी हुए है। वहीं भोड़हा पंचायत से मुखिया पद रहीमा खातुन, सरपंच पद पर रूकमनी देवी एवं समिति सदस्य क्षेत्र संख्या 19 से रमेश राम व 25 से शबनम निर्वाचित हुए हैं।
भरगामा जासं के अनुसार: रघुनाथपुर दक्षिण पंचायत से मुखिया पद पर अशोक कुमार सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लीलाधर झा को 137 मतों से पछाड़कर जीत हासिल की। जबकि पंसस पद पर शीला देवी ने अपना परचम लहराया। सरपंच पद पर उमेश कुमार मेहता विजयी रहे हैं। वहीं, पैकपार पंचायत से मुखिया पद पर शैलवाला सिंह ने कुल 1378 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। जबकि सरपंच पद से अनीता देवी कुल 1026 मत प्राप्त विजयी रही।

दोबारा मतगणना की मांग


जोकीहाट (अररिया) : प्रखंड के तारण पंचायत की मुखिया पद की निकटतम प्रतिद्वंद्वी रही रफअत परवीन ने बिहार निर्वाचन आयोग पटना एवं जिलाधिकारी अररिया को आवेदन देकर पुनर्मतगणना की मांग की है। श्रीमती परवीन ने डाले गए मत व गिने गए मत में हेराफेरी करने की बात का कहते हुए यह मांग की है।

नहीं रहे बैद्यनाथ मिश्र


अररिया : पूर्व मलेरिया पदाधिकारी बैद्यनाथ मिश्र का लंबी बीमारी के बाद शनिवार की अल सुबह काली बाजार स्थित अपने निवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनने के बाद समाज के कई लोगों ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक प्रकट करने वालों में डा बी चौधरी, प्रमोद कुमार झा, वीरेन्द्र शुक्ल, वीरेन्द्र झा, सुनिल कुमार, संजय कुमार आदि शामिल हैं।

पल्स पोलियो को लेकर निकली जागरुकता रैली


फारबिसगंज (अररिया), : आगामी पांच दिवसीय पल्स पोलियों अभियान को लेकर शनिवार को फारबिसगंज में आशा कार्यकर्ताओं ने जागरुकता रैली निकली, जो अस्पताल रोड, रेलवे गुमटी, सदस्य रोड, स्टेशन चौक, पटेल चौक, बस पड़ाव होते हुए दोबारा अस्पताल पहुंचकर समाप्त हुआ। जागरुकता रैली में शामिल आशा कार्यकर्ता निर्धारित यूनिफार्म में सजी हुई थी। जागरुकता रैली के दौरान पोलियो उन्मूलन से संबंधित कई नारे लगाए गए तथा आमलोगों से बच्चों को पोलिया की खुराक पिलाने का संदेश दिया गया है। इस दौरान रैली का नेतृत्व हेल्थ मैनेजर मनोहर कुमार कर रहे थे जबकि रैली में दर्जनों आशा कार्यकर्ता शामिल थी।

सिसौना के चुनाव परिणाम के बाद तनाव की स्थिति


जोकीहाट (अररिया) : प्रखंड के सिसौना पंचायत के चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद से मुखिया पद पर विजयी उम्मीदवार बेबी परवीन व निकटतम प्रतिद्वंद्वी जाहिदा के समर्थकों में शुक्रवार व शनिवार को हल्की मारपीट व नोक-झोंक होती रही। इस कारण गांव में तनाव जैसी स्थिति है। जाहिदा के समर्थकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए शनिवार को जोकीहाट बाजार में कई दुकानें बंद करवा दी तथा दुकानदारों के साथ बदसलूकी की।
इधर, जोकीहाट थानाध्यक्ष मो. जुल्फिकार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर नजर रख रही है। उन्होंने स्थिति को सामान्य बताया।

भतीजा ने चाचा से छीनी मुखिया की कुर्सी


जोकीहाट (अररिया) : प्रखंड के पथराबाड़ी पंचायत के निवर्तमान मुखिया नौशाद आलम को किसी गैर ने नहीं बल्कि अपने सगे भतीजे वसीम राजा ने हराकर उनसे मुखिया की कुर्सी छीन ली। विजयी प्रत्याशी वसीम राजा ने कहा कि मेरे चाचा नौशाद आलम पंचायत के आवाम की कसौटी पर खरा नहीं उतरे इसलिए मतदाताओं ने उन्हें मुखिया की गद्दी से बेदखल कर दिया।

पोलियो अभियान की शुरुआत आज से


पलासी (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत 22 मई रविवार से की जाएगी। यह जानकारी प्रभारी डा. जहांगीर आलम व बीएमसी मो. मसुरूर आलम ने संयुक्त रूप से दी।

भरगामा : कहीं खुशी कहीं गम


भरगामा (अररिया) : मतगणना के साथ चुनावी परिणाम की घोषणा से कहीं खुशी-कहीं गम की स्थिति भरगामा में चौथे दिन शनिवार को भी समानान्तर रूप से बनी रही। स्थिति ऐसी रही कि घोषणा के बाद पराजित प्रत्याशी जहां मर्माहत से लगे वही विजयी घोषित किए गए चुनावी प्रत्याशियों के बीच उत्सव रंग-अबीर व गुलाल के कारण होली सा दृश्य रहा। वैसे अबतक में सामने आए चुनावी परिणामों में महज दो पंचायत कुशमौल और मुखिया पद से जयनगर पंचायत को छोड़कर शेष पंचायत का चुनावी परिणाम निहायत ही दिलचस्प व चौकाने वाला रहा। यहां तमाम कायासों के विपरीत पुराने चेहरे को पछाड़कर नए चेहरों ने इतिहास रचा। चूंकि चुनाव में विभिन्न प्रत्याशियों के द्वारा अपनाए गए हथकंडे के रूप में शाम-दाम-दंड-भेद के प्रयोग ने चुनावी परिणाम की घोषणा से ठीक पहले तक जहां प्रत्याशियों वे उनके समर्थकों के साथ आमजन को भी संशय में रखा। लोग चुनावी परिणाम को किसी न किसी रूप में चुनाव में प्रयुक्त चुनावी हथकंडे से जोड़कर कयास लगा रहे। ऐसे में अप्रत्याशित चुनाव परिणाम की घोषणा ने जीत के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है।

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवाओं ने किया रक्तदान


अररिया, : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 20वीं पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एक समारोह आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा रक्तदान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गरीबों के बीच फल वितरण भी किया।
इससे पूर्व गांधी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने राजीव गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्गो पर चलने की प्रतिबद्धता दोहराई। इसके बाद युवाओं में मो. परवेज आलम, शशि भूषण झा, नूर आलम टीपु, उत्पल सिंह, अमजद अली समेत तीस लोगों ने रक्तदान देकर डोनर पंजी में अपना नाम दर्ज कराया। रक्त दान कार्यक्रम में डीपी एम रेहान असरफ, डा बी चौधरी, तौसिफ आलम, मो आरफीन, अमित कुमार आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई। वहीं श्रद्धांजलि सभा में युवा महासचिव मासुम रेजा, इमरान आलम, आबिद हुसैन, इजहार साबिरी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पुनर्मतदान में 80 फीसदी वोटरों ने डाले वोट


रानीगंज (अररिया) : शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायत अंतर्गत पांच बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से पुनर्मतदान हुआ। पुनर्मतदान में 80 फीसदी मतदान होने की सूचना है। कुपाड़ी पंचायत के तीन बूथों पर सभी पदों के लिए मतदान हुआ जबकि काला बलुआ एवं विशनपुर पंचायत के एक-एक बूथ पर एक पद के लिए पुनर्मतदान हुआ। कुपाड़ी के बूथ नं. 187 पर 74 प्रतिशत, बूथ 188 पर 81 प्रतिशत तथा 189 पर 75 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। जबकि विशनपुर पंचायत के मवि मधुलत्ता स्थित बूथ न. 44 पर वार्ड सदस्य पद के लिए 80 फीसदी तथा काला बलुआ के बूथ 260 पर 80 फीसदी वोट डाले गए।

आतंकवाद के विरोध में डीएम ने दिलायी शपथ


अररिया : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस अर्थात आतंकवाद विरोधी दिवस के मौके पर समाहरणालय में जिला पदाधिकारी एम. सरवणन की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीएम ने कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी को शपथ दिलाई। मौके पर डीएम ने सभी प्रकार के आंतकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने को कहा। साथ ही उन्होंने मानव जाति के सभी वर्गो के बीच शांति, समाजिक सद्भाव तथा सुझ बूझ कायम करने की अपील भी की। उन्होंने सभी खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ दिलाई। इस मौके पर सहायक निदेशक गोपाल प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी बीके सिंह, एनईपी निदेशक विजय कुमार, एडीपीआरओ वाईके लाल, डीपीएम रेहान अशरफ, आशा डीसीएम अंजूलता समेत दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे।

जिला परिषद : चौदह से सुशीला व सत्रह से रेखा बनी पार्षद


अररिया : पंचायत चुनाव में बैलेट बाक्स में बंद प्रत्याशियों के भाग्य खुलने लगे हैं। मतों की गिनती का कार्य लगातार चौथे दिन भी जारी है। इस बीच अररिया अनुमंडल अंतर्गत दो जिप सदस्य पद की गिनती का कार्य समाप्त हो गया। इन दोनों क्षेत्रों के रिजल्ट को अधिकारिक रूप से घोषित किया जा चुका है। अररिया प्रखंड क्षेत्र के क्षेत्र संख्या-17 से पं.दयानंद झा की पत्‍‌नी रेखा देवी जिप सदस्य पद पर निर्वाचित हुई है। रेखा देवी ने 7571 मत प्राप्त कर आमना बेगम को 2352 मतों से पराजित किया। आमना को कुल 5219 मत मिले। जबकि लोजपा जिलाध्यक्ष सुनील झा की पत्‍‌नी गुड्डी देवी 4083 मत लाकर तीसरे स्थान पर रही। वहीं कुर्साकांटा प्रखंड के क्षेत्र संख्या- 14 से कड़े मुकाबले में सुशीला देवी ने 6870 मत प्राप्त कर तमीना खातुन को 556 मतों से हराया। तमीना खातुन को 6314 मत प्राप्त हुए। नव-निर्वाचित दोनों जिप सदस्य क्रमश: रेखा देवी सुशीला देवी को निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीओ डा. विनोद कुमार ने शनिवार को अपने कक्ष में निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, पं.दयानंद झा, इंदु मिश्र सहित कई लोग मौजूद थे।