Thursday, June 30, 2011

आखिरी सांस गिन रहा रानी पुल


सिकटी (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय से जिला मुख्यालय का संपर्क कभी भी भंग हो सकता है। एबीएम सिकटी पथ पर बकरा नदी में स्थित रानी पुल कभी भी ध्वस्त हो सकता है। उक्त पुल के ध्वस्त होने से प्रखंड मुख्यालय का संपर्क जिला मुख्यालय भंग हो जायेगा। आज तक जितने भी नेता आये, शायद ही किसी ने इस पुल की ओर ध्यान दिया। जो भी नेता यहां आते है वो इस सड़क के बारे में कहते हैं कि मैं इसे बनाउंगा, लेकिन जीतने के बाद सारी बातों को भुल जाते है। फिर पांच साल के बाद ही इस पुल की याद आती है।
यदि बाढ़ आने से पूर्व ही रानी पुल की मरम्मत नही करायी गयी तो बाढ़ के दौरान यह कभी भी गिर जायेगा। यहां के लोगों ने प्रशासन से उक्त पुल की मरम्मत बाढ़ से पूर्व ही कराने की मांग की है। अन्यथा कभी भी एक बड़े हादसा का गवाह बन सकता है रानी पुल।

0 comments:

Post a Comment