Monday, June 27, 2011

भजनपुर गोलीकांड का मुख्य जिम्मेदार अनुमंडल प्रशासन: तनवीर

अररिया : भजनपुर गोलीकांड के लिए अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार है। यह कहना है विधान पार्षद डा. तनवीर हसन का। वे रविवार को घटना स्थल के भ्रमण बाद आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना होने पर राज्य सरकार के एक भी मंत्री ने घटना स्थल का दौरा नही किया, जो सरकार की मानसिकता को स्पष्ट करता है। ऐसा लगता है कि सत्तारूढ़ दल के नेता मानवीय संवेदना भी व्यक्त करना जरूरी नही ंसमझते। उन्होंने मृतक के परिजन को 20-20 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की। साथ ही दोषी अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर पूर्व जिप सदस्य इमरान अजीम भी उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment