Friday, July 1, 2011

राहुल की सुरक्षा को ले चप्पे-चप्पे पर मौजूद थी पुलिस


फारबिसगंज (अररिया) : शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व युवा सांसद राहुल गांधी के आगमन पर भजनपुर गांव सहित पूरे फारबिसगंज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा था तथा हर आने-जाने वालों पर पुलिस की कड़ी निगरानी थी। श्री गांधी गत दिनों फारबिसगंज स्थित निर्माणाधीन स्टार्च फैक्ट्री में आक्रोशित ग्रामीणों पर की गयी पुलिस फायरिंग में मारे गये चार लोगों के परिजनों से मिलने शुक्रवार को यहां पहुंचे थे। उनके आगमन पर फारबिसगंज नगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण उन्हें देखने भजनपुर गांव में उमड़ी। नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों की तैनाती सुबह से ही लगी रही। वही यातायात सुविधा पर भी विशेष नजर प्रशासन द्वारा रखी जा रहा था। घटना स्थल बियाडा परिसर सहित भजनपुर गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। अररिया पुलिस कप्तान गरिमा मलिक सहित पुलिस प्रशासन के कई आला अधिकारियों को इस दौरान पुरी तत्परता के साथ निगरानी करती देखा गया। श्री गांधी के आगमन की सुचना पाकर नगर में थोड़े समय के लिए विरानगी छायी रही। लोग राहुल का दीदार करने के लिए सड़कों के किनारे, घटनास्थल तथा भजनपुर गांव में काफी संख्या मे उमड़े। इस दौरान कुछ समय तक अफरा-तफरी का भी माहौल बना रहा। कुल मिलाकर श्री गांधी के फारबिसगंज में दूसरी बार आगमन पर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

0 comments:

Post a Comment