Thursday, June 30, 2011

महिला मजदूरों के भरोसे चल रहा धान रोपनी का काम


बसैटी(अररिया) : पिछले कई दिनों से हो रही बारिस से उत्साहित रानीगंज प्रखंड के किसानों ने धान की रोपाई का कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि क्षेत्र से मजदूरों के पलायन के कारण रोपनी में किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन सुकून की बात यह है कि महिला मजदूरों की उपलब्धता के कारण रोपनी का काम सुचारू रूप से चल रहा है। पुरूष मजदूरों के दिल्ली, पंजाब, बनारस आदि जगह पर काम की तलाश में चले जाने के कारण खेतों में अधिकांश महिला मजदूर ही दिखाई देती हैं। महिला मजदूर, गुलेशा, शोभा आदि बताती हैं कि उनका बेटा व पति दिल्ली कमाने गये हैं। यहां काम नहीं मिलता था। वहीं किसान अकबर अली, नंदमोहन झा, अशोक पासवान, इम्तियाज आदि का आरोप है कि अधिकांश पुरूष मजदूरों के पलायन के कारण मजदूरों की कमी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुरूषों की तुलना में महिलाएं काम नहीं कर पाती हैं।

0 comments:

Post a Comment