Monday, June 27, 2011

ट्रेन से कटकर विवाहिता की मौत


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज रलवे स्टेशन पर रविवार को ट्रेन से कटकर करीब 25 वर्षीया विवाहिता की मौत हो गई। बाद में आरपीएफ जवानों द्वारा महिला के शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। समाचार प्रेषण तक महिला की पहचान नही हो सकी थी।
घटना के संबंध में प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार महिला के साथ उसके पति और एक बच्चा को भी रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर देखा गया था। वे आपस में किसी बात पर झगड़ा कर रहे थे। ओवर ब्रिज से नीचे आने के बाद कटिहार-जोगबनी पैसेंजर ट्रेन में कटने से महिला की तत्काल ही मौत हो गई। महिला द्वारा आत्महत्या किये जाने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। इधर जोगबनी जीआरपी थाना पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment