Tuesday, February 21, 2012

किसान कहां बेचे अपना धान?


रानीगंज (अररिया) : धान क्रय केन्द्रों पर किसानों की भीड़ बता रही है कि क्षेत्र के किसानों के पास अभी भी धान का पर्याप्त भंडार है।
प्रखंड में 18 पैक्सों सहित किसान भवन प्रखंड मुख्यालय परिसर में किसानों के धान खरीदा जा रही है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमाशंकर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 9040 क्विंटल धान की खरीददारी प्रखंड मुख्यालय में की गयी है जब कि लक्ष्य 12000 क्विंटल खरीद का रखा गया है। उसी प्रकार पंचायतों के सभी 18 पैक्सों को 5 लाख 40 हजार की राशि एसएफसी द्वारा देकर पांच सौ क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी की माने तो प्रखंड के सभी 32 पंचायत में लगभग 12 हजार एक सौ चालीस हेक्टर जमीन में धान के फसल किसानों ने लगाये थे तथा अनुमानित 35 क्विंटल प्रति हेक्टर से लगभग 4 लाख 24 हजार 900 क्विंटल प्रति हेक्टर से लगभग 4 लाख 24 हजार 900 क्विंटल किसानों ने धान का उत्पादन किया। फिर अगर प्रखंड मुख्यालय एवं पैक्सों के निर्धारित धान क्रय को देखा जाय तो वो 21 हजार क्विंटल है जो कुल धान के उत्पादन का मात्र 20 प्रतिशत है। हसनपुर ग्राम वासी सत्यदेव चौधरी, प्रो. अरुण मंडल सहित विभिन्न किसानों का मानना है कि शेष 80 प्रतिशत धान के फसल आखिर कहां बिकेंगे और किनके पास बिकेंगे। इन किसानों का यह भी कहना है कि पैक्सों में एक माह पूर्व दिये धान का भुगतान उन्हें प्राप्त नही हुआ है। इधर धान क्रय केन्द्रों पर किसानों की भीड़ एवं मारामारी से वहां बिचौलिये भी सक्रिय हैं।

1 comment: