Saturday, February 25, 2012

लीड: रहिका टोला में विराजे द्वारकाधीश


अररिया : शहर के रहिका टोला वार्ड नंबर 17 में शुक्रवार को राधा संग द्वारकाधीश सांगोपांग विराजमान हो गये। जयपुर से लाई गयी संगमरमर की प्रतिमाओं में नैष्ठिक पंडितों ने वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा प्रदान की।
विदित हो कि रहिका टोला स्थित कृष्णघरा सदियों पुराना है। इस स्थान पर प्रतिवर्ष राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापित कर उनकी पूजा अर्चना की जाती थी। लेकिन प्रभु की कृपा से इस वर्ष लोगों ने वहां स्थायी प्रतिमा प्रतिष्ठापित करने का निर्णय किया और शुक्रवार को ऐसा हो भी हो गया।
प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हजारों लोगों ने पहुंच कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा भगवान की पूजा की। कार्यक्रम में पंडित के रूप में पं.कृपा शंकर द्विवेदी व पं. कृष्ण कांत तिवारी, पं. कृत्यानंद मिश्रा, शिवानंद झा, रविशंकर जी आदि उपस्थित थे। वहीं यज्ञ स्थल पर मौजूद यजमान व श्रद्धालुओं में विंदेश्वरी यादव, अरुण यादव, विधायक आनंदी यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भारतेंदु यादव, पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष प्रो. कमल नारायण यादव, नगर परिषद अध्यक्ष अफसाना परवीण व उनके पति इम्तियाज, राजद नेता राजू यादव, समाजसेवी वीरेंद्र शरण, राम लखन राम, दिलीप यादव, भूमि यादव, विजय यादव, सुनील यादव, पूर्व जिला पार्षद सत्य नारायण यादव, व्यवसायी महावीर अग्रवाल, युगल अग्रवाल, रूप चंद बरडिया आदि प्रमुख थे।
मौके पर माहौल उल्लास से भरा नजर आया। यज्ञ स्थल पर मेले जैसा दृश्य था। वहीं मंदिर व परिसर को रंग बिरंगे फूलों व रंगीन कागज तथा बैलून की मदद से सुंदरता के साथ सजाया गया था।
आम जन इस बात से उत्साहित थे कि उन्हें अब वर्ष भर राधा कृष्ण के दर्शन पूजन का लाभ मिलता रहेगा। वहीं प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर प्रांगण में अष्टयाम संकीर्तन प्रारंभ हो गया है।

0 comments:

Post a Comment