Thursday, February 23, 2012

दुष्कर्म आरोपी मुंशी ने किया आत्म समर्पण


अररिया : नगर थाना क्षेत्र के चातर के मटियारी स्थित हुस्ना ब्रिक्स ईट भट्ठा में आसाम की महिला मजदूर के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी मुंशी मो. अख्तर ने पुलिसिया कार्रवाई के भय से बुधवार को न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है। इससे पूर्व एक अन्य दुष्कर्मी भोला उर्फ शिव नंदन विश्वास को पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता पायी थी। दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस चारों ओर जाल बिछा हीं रही थी कि वह चोरी-छिपे न्यायालय पहुंचकर आत्म समर्पण कर दिया।
आत्म समर्पण के बाद एसपी शिवदीप लांडे ने बताया कि इस घटना में जो भी दोषी है उनके विरुद्ध कार्रवाई तय है। साथ केस के सही तथ्यों की जानकारी के लिए मुंशी को रिमांड पर भी ले सकती है।
ज्ञात हो कि रेस्क्यू कर बंधक से मुक्त होने के बाद मजदूरों ने आरोप लगाया था कि भट्ठा के दोनों मुंशी न केवल उन लोगों को घर में बंद कर रखता था, बल्कि उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने से नही हिचकता था। मजदूरों का यह भी आरोप है कि जब-जब वे लोग अपनी मजदूरी की मांग करते तब उनलोगों के मारपीट भी किया जाता था।

0 comments:

Post a Comment