Thursday, February 23, 2012

लीड:वसुदेव सुतं देवं कृष्णं वंदे जगतगुरुम ..


अररिया : योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण व मैया राधा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को रहिका टोला कृष्णघरा में वैदिक मंत्रों के बीच यज्ञ किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ ने भगवान की प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण किया। प्राण प्रतिष्ठा शुक्रवार को की जायेगी।
इस अवसर पर कृष्णघरा में पं.कृपाशंकर द्विवेदी व पं. कृष्णकांत तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना उत्सव का प्रारंभ किया। हवन व अन्य आवश्यक कर्मकांड भी किये गये। मौके पर कृष्ण भक्ति के गीतों से वातावरण गूंजता रहा। वहीं हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्त्री पुरुष व बच्चों का समूह लगातार यज्ञ स्थल पर आता रहा।
यज्ञ के अवसर पर विंदेश्वरी प्र. यादव, प्रो. कमल नारायण यादव, अरुण यादव, महावीर अग्रवाल, राम लखन राम, दिलीप यादव, राजू यादव, भूमि यादव, विजय यादव, राजेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, उमेश यादव, पिंटू यादव, सुनील यादव, अशोक यादव, संतोष कुमार, संजय कुमार, विनोद यादव, सत्तन यादव, वीरेंद्र शरण, विजय कुमार, विद्यानंद यादव, गौतम आदि उपस्थित थे।
बाद में मूर्ति को लेकर श्रद्धालुओं ने सुंदर शोभा यात्रा निकाली। इस यात्रा ने शहर के प्रमुख मंदिरों का भ्रमण किया। आयोजकों के मुताबिक प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुक्रवार को होगा।

0 comments:

Post a Comment