Saturday, February 25, 2012

राज कुमार जदयू से निष्कासित

अररिया : पेटी से हथियार बरामद मामले में फारबिसगंज नगर जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष राज कुमार पासवान को जिला जदयू जिलाध्यक्ष मो. नौशाद आलम में जदयू से निष्कासित कर दिया है। विदित हो कि राजकुमार पासवान बस स्टैंड किरानी हैं। उन्हें पुलिस ने गुरुवार को अंगूर की पेटी में हथियार भेजने के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के तुरंत बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष नौशाद आलम ने बताया कि गलत व्यक्ति के लिए पार्टी में कोई जगह नही है। प्रशासन को इस मामले में दोषी को गिरफ्तार करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार में प्रशासन अपना काम कर रही है।

0 comments:

Post a Comment