Saturday, March 17, 2012

जोर पकड़ रही नुनिया घाट पर पुल की मांग



सिकटी (अररिया) : सिकटी प्रखंड के पश्चिमी भाग होकर बहने वाली बकरा नदी के नुनिया घाट पर पुल बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। इलाके के जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि इसके निर्माण को लेकर संघर्ष करने का मन बनाया है। पुल नही रहने के कारण लोग चचरी के सहारे नदी पार करना पड़ता है।

सिकटी प्रखंड के कौआकोह पंचायत के लोग इसी रास्ते प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचते है फिर बरसात के दिनों नदी में पानी भर जाने से आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। मात्र नाव के सहारे नदी पार करना जोखिम भरा होता है। अगर इस रास्ते को छोड़कर गुज्जन चौक रानीपुल होकर लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इस घाट होकर अररिया प्रखंड के कई गांव भी जुड़ है तथा सोहागमारों, बैरगाछी, रामनगर, पोठिया, वेलवाड़ी, कौआकोह, जागीर पिपरा, पडरिया तक लोग इस रास्ते बरदाहा एवं सिकटी जाते है। फिर नदी के उत्तर पार ढंगरी गांव से होकर प्रखंड के अन्य इलाके के लोग इसी रास्ता से कुर्साकांटा, ताराबाड़ी, अररिया तक जाते आते है। इस परिस्थिति में इस घाट पर पुल का निर्माण आवश्यक है। स्थानीय भाजपा नेता विन्देश्वरी मंडल ने बताया कि पुल निर्माण के मुद्दे को सांसद प्रदीप सिंह द्वारा प्रमुखता से उठाने का आश्वासन दिया गया है। स्थानीय प्रखंड प्रमुख बीबी नरगिस बेगम, पूर्व प्रमुख मकरूज्जमा, कांग्रेसी नेता पवन लाल मंडल सहित अन्य ने इस घाट पर पुल निर्माण के लिए अवाम के साथ संघर्ष की बात कही। स्थानीय जनता का कहना है कि अगर अगले वित्तीय वर्ष में इस घाट पर पुल निर्माण की दिशा में जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन आवश्यक कदम नही उठाया तो आंदोलन किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment