Saturday, March 17, 2012

फारबिसगंज आगमन पर रानी दीदी का हुआ भव्य स्वागत


फारबिसगंज(अररिया) : प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की उत्तर बिहार तथा जगदीशपुर की निर्देशिका रानी दीदी के मुजफ्फरपुर से फारबिसगंज आगमन लोगों ने जोरदार स्वागत किया। ली एकेडमी रोड स्थित मिताली दीदी के आवास पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किये गये।
इस मौके पर रानी दीदी ने कहा कि आध्यात्म सभी गुणों की जननी है जिसे अपना कर व्यक्ति श्रेष्ठ और चरित्रवान बन सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों में शिक्षा का अधिकाधिक फैलाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह 45 वर्ष पूर्व फारबिसगंज मेले में आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी लगाने बैलगाड़ी से आयी थी। यह धरती बहुत ही पावन है। रानी दीदी ने कहा कि इस संस्था ने विश्व को एक परमात्मा एक विश्व परिवार के रूप में जोड़ने का काम किया है। कार्यक्रम में अररिया की संचालिका बीके उर्मिला बहन, कटिहार की सुनीता बहन, जोगबनी से बीके शकुंतला बहन, प्रफुल्ल, रामेश्वर चौधरी, गोविंद साह, लखन लाल जी, डा. बसंत, राजू भगत, संजय गुप्ता, पप्पू डालमिया, पंकज सिंह, रामाशीष सिंह, हेमंत, सविता, महेश सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment