Saturday, March 17, 2012

विद्यालय भवन की चौखट की लकड़ी चोरी

नरपतगंज (अररिया), निसं: नरपतगंज प्रखंड के देवीगंज मध्य विद्यालय के भवन के बरामदे की चौखट की सखुआ लकड़ी अज्ञात चोरों ने काट कर चुरा ली। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मंगलचन्द्र साह ने इस संबंध में नरपतगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। लकड़ी काट दिये जाने से बरामदे का एक पीलर भी गिर गया है। दोनों कमरे के उपर का एस्बेस्टर भी कभी भी गिर सकता है। ज्ञात हो कि देवीगंज मध्य विद्यालय की कभी इलाके में आदर्श स्कूलों में गिनती होती थी। आज विद्यालय का स्थिति यह है विगत पांच वर्षो से एक भवन बन ही रही है। विद्यालय में बच्चों के लिए लाई गई मनोरंजन खेलकूद हेतु झूला, कसरत करने आदि सामग्री एक कमरे बंद पड़े हैं। 

0 comments:

Post a Comment