Wednesday, March 14, 2012

बाजारों में बढ़ रहा चाईनीज सामानों का दखल

फारबिसगंज (अररिया) : चाईनीज वस्तुओं से सजने लगे हैं भारतीय बाजार। कपड़े से लेकर कॉस्मेटिक आइटम तक के चाईनीज आ रहे हैं। कारण वश भारतीय अर्थव्यवस्था पर इस प्रतिकूल प्रभाव पड़ना लाजमी है। बताया जाता है कि अकेले फारबिसगंज अनुमंडल के बाजारों में तस्करी सहित अन्य माध्यम से लायी गई चाईनीज सामान जाने-अनजाने अब लोगों के घरों तक पहुंचने लगे हैं। कहते हैं कि बाजारों में फल, कपड़े, इलेक्ट्रानिक समान, चौकलेट, खिलौने, सौन्दर्य प्रसाधन की वस्तुएं सहित कई अन्य सामानों में चाईनीज सामानों की उपस्थिति से जाने-अनजाने उपभोक्ता इसका प्रयोग करने लगे हैं। भारतीय बाजारों में कम दामों में उपलब्ध होने के कारण इन वस्तुओं की ओर उपभोक्ताओं का रूझान भी बढ़ रहा है। जानकार बताते हैं कि चाइनीज सामान सस्ते के साथ आकर्षक भी होता है। जिसे उपभोक्ता सहज ही खरीद लेते हैं। सूत्रों की माने भारत के कई जाने-माने सौन्दर्य प्रशासन वस्तुओं का निर्माण करने वाले कंपनियों की वस्तुओं का हुबहू कापी चाईनीज सामनों के रूप में बिक रहा है। जिसकी पहचान इस क्षेत्र में अपनी विशेष जानकारी रखने वाले लोग अवश्य ही कर सकते हैं। जानकारों के मुताबिक जिस रफ्तार से यह गतिविधि बढ़ रही है अगर कोई ठोस कदम नही उठाया गया तो भारत को इसका प्रतिकूल प्रभाव भी झेलना पड़ सकता है। 

0 comments:

Post a Comment