Wednesday, March 14, 2012

अपहरण को लेकर प्राथमिकी

फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मझुआ गांव निवासी महिला बीबी मतीन ने छह लोगों पर उनकी पुत्री की अपहरण कर लेने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी संख्या 98/12 मंगलवार को दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बीबी मतीन की पुत्री वर्ग 5 की छात्रा गुलशन (काल्पनिक नाम) स्कूल से पढ़कर घर लौट रही थी। इसी दौरान भाग कोहलिया निवासी मन्नू मंडल, श्रवण मंडल, अरुण मंडल भीमा मंडल, महानंद मंडल तथा कमला मंडल उसकी पुत्री को मोटरसाइकिल पर जबरन उठाकर ले कर चले गये। 

0 comments:

Post a Comment