Thursday, March 15, 2012

महिलाओं को साक्षर बनाना बेहद जरूरी: शगुफ्ता



नरपतगंज (अररिया) : प्रखंड के मध्य विद्यालय फत्तेहपुर के प्रागंण में साक्षर भारत 2012 के तहत बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला साक्षरता दिवस सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन माननीय जिला परिषद अध्यक्ष सह जिला लोक शिक्षा समिति सदस्य शगुफ्ता अजीम ने की। समारोह की अध्यक्षता जिला पार्षद महेन्द्र यादव के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को साक्षर होना बेहद जरूरी है। इस अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त बनाया जाए ताकि ग्रामीण इलाके के महिलायें भी आजादी का जीवन जी सके। वहीं जिला पार्षद अध्यक्ष शगुफ्ता अजीम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज के महिलाओं को साक्षर बनाकर समाज में उत्पन्न निरक्षरता के कलंक को मिटाना है। उन्होंने कहा साक्षर भारत का उद्देश्य समाज के महिलाओं को सुदृढ़, साक्षर सबल बनाना है। महिलाएं शिक्षा के अभाव के कारण अपने अधिकार से पिछड़ी हुई है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि पुराने रीति रीवाजों को छोड़कर घर से बाहर आना होगा और 15 वर्ष से अधिक उम्र वाले महिला केन्द्र पर पहुंच कर साक्षर होकर निरक्षरता के कलंक को मिटाना है। परिवार में मां का साक्षर होना काफी जरूरी है क्योंकि बच्चा सबसे पहला ज्ञान मां से ही प्राप्त करता है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष शगुफ्ता अजीम, जिला पार्षद महेन्द्र यादव, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आमीचंद राम, मुय कार्यक्रम समन्वयक वासुकी नाथ झा, एसआरजी गुलेन्द्र राम गुलाब, इमतियाज आलम, कआरपी उमेश यादव, रामदेव यादव, प्रखंड समन्वयक विन्देश्वरी यादव, संजय शर्मा, प्रेरक सीमा कुमारी, शुशीला कुमारी, रूपा कुमारी, अर्चना कुमारी, संजू कुमारी निर्जला देवी, गयानंद यादव, अरुण राय, राम लाल यादव आदि सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे। 

0 comments:

Post a Comment