Saturday, March 17, 2012

छात्राओं के बीच साइकिल राशि वितरित


जोगबनी (अररिया) : शनिवार को महेश्वरी बालिका उच्च विद्यालय में मुख्यमंत्री साइकिल योजना के तहत कुल 46 छात्राओं को विद्यालय प्रधानाध्यापिका इंद्रा मिश्रा व विद्यालय संचालन समिति अध्यक्ष भीखम चन्द तापडि़या द्वारा साइकिल राशि वितरित किया गया।
इस मौके पर प्रधान अध्यापिका श्री मती मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री साइकिल योजना के कारण लड़कियों में पढ़ाई के प्रति ललक बढ़ी है। विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष श्री तापडिया ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का सर्वागीण विकास संभव नहीं है इस लिए शिक्षा के प्रति लड़कियों की लालसा के कारण घर समाज और देश का भी विकास होगा। इस मौके पर शिक्षक रविन्द्र झा, केदार नाथ सिंह, परमेश्वर स्वर्णकार, शिक्षिका चंपा पाल, कमला मिश्रा, रेणु झा, सोनी राय, सहित छात्राएं मौजूद थी।

0 comments:

Post a Comment