Saturday, April 2, 2011

बिहार दिवस पर कुर्साकाटा के तीन छात्रों ने पटना में लहराया परचम


कुर्साकांटा (अररिया), निप्र: कुर्साकाटा प्रखंड क्षेत्र के तीन छात्रों ने बिहार दिवस पर पटना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया है। तीनों छात्रों ने पटना में जिले का प्रतिनिधित्व किया। तीनों छात्रों ने वहां सफलता का परचम लहराया है। बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुर्साकांटा प्रखंड के मध्य विद्यालय कुआड़ी के अष्टम वर्ग के छात्र जय कृष्ण यादव ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर अररिया जिले का नाम रोशन किया है। उसे विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में कुर्साकांटा प्रखंड के मध्य विद्यालय कुआड़ी के अष्टम वर्ग के छात्र राहुल कुमार सिंह ने भाग लिया। जबकि वाद विवाद प्रतियोगिता में उसी विद्यालय के सप्तम वर्ग के छात्र मो. आयूब ने भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीनों छात्रों को वहां सम्मानित किया गया।

आग में पिता, बेटी व मां झुलसी

कुसियारगांव (अररिया) : ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बटूरवारी टोला झौआ में बिस्तर में आग लग जाने के कारण मां-बेटी व पिता झुलस गये हैं जिसे इलाज के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है। जहां बेटी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में परिजन मो. शलाउद्दीन, मुनिश, राजा आदि ने बताया कि मंगलवार की रात्रि बीबी शहनाज बिस्तर पर सोयी थी कि ढीवरी पलट जाने से उसमें आग लग गयी। जैसा कि परिजनों ने बताया आग बीबी शहनाज के शरीर में पकड़ लिया तब उसे बचाने बेटी बीबी खुशबू गयी। लेकिन मा बचाने के क्रम में वह भी बुरी तरह झुलस गयी। बचाने के क्रम में पिता मो. उवेद भी जख्मी हो गये। बाद में सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया। हालांकि मामला संदिग्ध जान पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।

दहेज के लिए बहू को जलाकर मार डाला


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मझुआ गांव में बीते बुधवार की रात एक नवविवाहिता की दहेज के लिए आग लगाकर जला देने का एक मामला प्रकाश में आया है। उसे एक माह 20 दिन को एक बच्चा भी है। महिला को आनन-फानन में इलाज हेतु सिल्लीगुड़ी ले जाया गया जहां अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम सिलीगुड़ी में ही कराया गया है। मृतका के पिता कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के खुटहारा निवासी कुंदन सिंह ने अपने दामाद चंचल कुमार सिंह सहित पुत्री की सास, ननद, नंदोसी व देवर पर दहेज के लिये आग लगाकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी ससुराल वाले फरार बताये जा रहे हैं। फारबिसगंज थानाध्यक्ष एके गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि छानबीन की जा रही है।
फारबिसगंज थाना में दर्ज कांड संख्या 147/11 के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व सोनी का विवाह चंचल से हुआ था। सोनी के पिता ने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद उससे एक भैंस, 50 हजार नगर तथा टीवी की मांग लगातार की जा रही थी। इसके लिए उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था। उक्त मांगों की पूर्ति नहीं होने के कारण ही उसकी बेटी को किरासन तेल छिड़ककर आग लगा कर हत्या कर दी गई।

प्रात:कालीन कोर्ट चार से


अररिया : माननीय उच्च न्यायालय पटना के आदेशानुसार पूर्णिया न्याय मंडल के अधीनस्थ अररिया समेत सभी न्यायालय आगामी चार अप्रैल से प्रात:कालीन चलेगा। आगामी सोमवार से प्रात:कालीन कोर्ट प्रारंभ होगा जो 25 जून 11 तक चलेगा।
उक्त बातों की जानकारी देते हुए जिला बार एसोसिएशन अररिया के महासचिव अमर कुमार ने बताया कि इस संबंध में अधिवक्ताओं को सूचना मुहैया करा दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रात:कालीन कोर्ट प्रात: सात बजे से 12 बजे दिन तक चलेगा।

Friday, April 1, 2011

पंचायत चुनाव: धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा प्रचार अभियान


अररिया : पंचायत चुनाव को ले चरणवार प्रक्रिया जारी है। कुर्साकांटा, सिकटी, भरगामा में जहां चुनाव चिन्ह पूर्व में ही आवंटित हो चुका है, वहीं पलासी प्रखंड में भी चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये गये हैं। उधर, सिम्बाल मिलने के साथ ही क्षेत्र में प्रचार-प्रसार में अचानक तेजी आ गयी है। पलासी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तीन जिला परिषद के क्षेत्र है। क्षेत्र सं. 25 से सात, 26 से दस तथा 27 से ग्यारह उम्मीदवार मैदान में डटे रह गये हैं। जिला परिषद सदस्य पद के निर्वाची पदाधिकारी डा. विनोद कुमार के द्वारा सभी जिप सदस्य प्रत्याशियों को छाप का आवंटन प्रपत्र 9 में कर दिया गया है। क्षेत्र सं. 25 से भाग्य आजमा रही बासमती देवी को पतंग, राना सेहर को लेडीज पर्स, रूपा रानी को लेटर बाक्स, शहनाज खातून को ताला और चाबी, सरजाना को मक्का, सरिता देवी को प्रेशर कूकर, सोगरा खातून को रेल का इंजन आंवटित किया गया है। इसी प्रकार क्षेत्र सं. 26 के प्रत्याशी जैनब को पतंग, नीतू देवी को लेडीज पर्स, निरिया देवी को लेटर बाक्स, महेश्वरी देवी को ताला और चाबी, यशोदा देवी को मक्का, रहमेतुन निशा को प्रेशर कूकर, रोशन को रेल का इंजन, शीला देवी को आरी, सरिता देवी को कैंची व सबिता देवी को सिलाई मशीन दिया गया है। जबकि क्षेत्र सं. 27 के अच्छु मंडल को पतंग, उमेश कु. सुमन को लेडीज पर्स, ताहिर को लेटर बाक्स, द्वारिका प्र. साह को ताला और चाबी, नवीन कु. यादव को मक्का, नसीमउद्दीन को प्रेशर कूकर, नागेश्वर विश्वास को रेल का इंजन, प्रेमलाल मंडल को आरी, मनोज कुमार सिंह को कैंची, विजय कुमार यादव को सिलाई की मशीन तथा मो. शब्बीर अहमद को स्लेट मिला है।

भारत की जीत पर झूम उठे क्रिकेट प्रेमी


फारबिसगंज (अररिया) : विश्वकप क्रिकेट के फाइनल में पहुंचने के साथ ही दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गये सेमीफाइनल मैच में भारत की जीत से लोगों के उत्साह दूना हो गया है तथा उन्हें विश्वास हो चला है कि अब भारत को विश्व कप विजेता बनने से कोई रोक नहीं सकता है। वहीं भारत-पाक मैच को देखने के लिए जहां देर रात तक लोग अपने टीवी सेटों पर चिपके रहे। वहीं दूसरी ओर जीत के बाद लोग रात भर जश्न मनाते रहे। जीत के साथ पटाखे ऐसे छूटने लगे मानो दिपावली आ गया हो।
बुधवार की रात टीवी सेट पर ज्यों ही विराट कोहली ने पाकिस्तानी बल्लेबाज मिसबाहुल हक का कैच लपका कि लोग खुशी से उछल पड़े। पाकिस्तान का अंतिम विकेट के गिरते ही खासकर युवा वर्ग शहर के सड़कों पर उतर आये और जीत के जश्न में मशगूल हो गये। भारत के फाइनल में पहुंचने पर जश्न का सिलसिला गुरूवार को भी जारी रहा। क्रिकेट प्रेमी युवाओं द्वारा व‌र्ल्ड कप के साथ विजय जुलूस निकाला गया जिसमें पूनम पांडिया, संजय भगत, कमलेखनी यादव, प्रिंस भगत, हेमंत शिखवाल, मनोज पूर्वे, महेश अग्रवाल, श्याम, डा. उमेश वर्मा आदि दर्जनों खेल प्रेमी सज्जन शामिल थे।

पीसीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ता की जांच की मांग


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज नगर परिषद के काली मेला रोड के समीप बनाये जा रहे पीसीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ता की कमी की बात बतायी जा रही है। बताया जाता है कि उक्त सड़क पर मिट्टी का भराव तो किया गया किंतु उसपर रोलर चलाया ही नही गया है। वही प्राक्कलन के वितरीत उजला लोकल बालू का प्रयोग किया जाता है। इतना ही नही उक्त सड़क पर बेड मिशाल के नाम पर महज खानापूर्ति ही हुई है। बताया जाता है कि उक्त सड़क का निर्माण संख्या एक निवासी संतोष गुप्ता के घर से पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता के घर के सामने वाली गली में किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने डीएम अररिया सहित विभागीय अधिकारियों उक्त सड़क निर्माण कार्य के जांच करने की मांग की है। ताकि सड़क लंबे दिनों तक चल सके।

पीसीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ता की जांच की मांग


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज नगर परिषद के काली मेला रोड के समीप बनाये जा रहे पीसीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ता की कमी की बात बतायी जा रही है। बताया जाता है कि उक्त सड़क पर मिट्टी का भराव तो किया गया किंतु उसपर रोलर चलाया ही नही गया है। वही प्राक्कलन के वितरीत उजला लोकल बालू का प्रयोग किया जाता है। इतना ही नही उक्त सड़क पर बेड मिशाल के नाम पर महज खानापूर्ति ही हुई है। बताया जाता है कि उक्त सड़क का निर्माण संख्या एक निवासी संतोष गुप्ता के घर से पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता के घर के सामने वाली गली में किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने डीएम अररिया सहित विभागीय अधिकारियों उक्त सड़क निर्माण कार्य के जांच करने की मांग की है। ताकि सड़क लंबे दिनों तक चल सके।

चचा, इहै छुन हम्मर चुनाव निशान


जोकीहाट (अररिया) : पंचायत में पांचवे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव चिन्ह आवंटित की जा रही है। चुनाव-चिन्ह आवंटित होते ही प्रत्याशियों की बैचेनी बढ़ गई है। उम्मीदवार अपने वोटरो को पहचान चिन्ह की जानकारी जल्द-जल्द देने में जुट गये हैं। अब तो वोटरों की भी बैचेनी बढ़ गई हैं। समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों का चुनाव-चिन्ह जानने को बेताब है। चौक-चौराहों, गांवों में चुनाव चिन्ह की ही चर्चा हो रही है। चुनाव चिन्ह मिलते ही जिप, मुखिया, सरपंच, पंसस आदि के प्रत्याशी ग्रामीणों को समझाने-बुझाने के लिए चौक-चौराहें तो छोड़िये खेतों में काम कर रहे किसानों एवं मजदूरों से धूप की परवाह किये बगैर हाथ मिलाते फिर रहे हैं। और कहते हैं- चाचा यहा छुन हमर चुनाव- चिन्ह। एकरे में वोट देना छी।

भरगामा में बढ़ रहा खसरे का संक्रमण


भरगामा (अररिया) : भरगामा प्रखंड क्षेत्र में खसरे का संक्रमण चरम पर है। हालांकि इस संक्रमण की चपेट में आने से अबतक किसी के भी मरने की कोई सूचना नहीं है, जबकि इसवक्त कम से कम डेढ़ दर्जन गांवों में रोग का प्रकोप है।
मिली जानकारी के मुताबिक खजुरी, अठनियां टोला, थरुवा पट्टी, गांधीनगर, खुटहा, सुन्दरपट्टी, सकैला, रामपुर आदि ब्राह्माण टोला, मुस्लिम टोला धनेश्वरी, बीरनगर पश्चिम व पूरब पंचायत के कई गांव खसरे के संक्रमण की चपेट में बताए जा रहे हैं। खासबात यह है कि इससे संक्रमित लोगों में अधिकांश संख्या महिलाओं व बच्चों की बतायी जा रही है। ब्राह्माण टोला रामपुर आदि निवासी बादल जी ने बताया कि गांव में खसरे से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर दो दर्जन तक पहुंच गई है। इस मामले में पूछे जाने पर प्रखंड चिकित्सा प्रभारी ने इस तरह की किसी भी जानकारी के प्रति अनभिज्ञता जाहिर की है तथा मामले की तहकीकात कर राहत या बचाव को लेकर जल्द कदम उठाने का आश्वासन दिया।

विशेष बैठक में नप का बजट पारित


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज नगर परिषद बोर्ड की विशेष बैठक गुरुवार नप कार्यालय के सभागार में मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2011-12 के लिये अनुमानित आय-व्यय का बजट पेश किया। पार्षद सुनीता जैन, शाद अहमद, अशोक फुलसरिया ने भाग लेते हुए कुछ विशेष बिंदुओं पर सवालिया निशान लगाया गया बाद में कुछ संसाधनों के बाद सर्वसम्मति से बजट को पारित कर दिया गया। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी के अनुपस्थिति पर नप उपाध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल सहित अन्य पार्षदों ने क्षोभ व्यक्त किया। इसके अलावा कई अन्य मामलों पर भी चर्चा की गई। नप का अनुमानित आय वित्तीय वर्ष 2011-12 के लिए 4 करोड़ 38 लाख 29 हजार तीन सौ तथा व्यय आठ करोड़ 35 लाख 69 हजार छह सौ रुपये निर्धारित किया गया। वित्तीय वर्ष 2010-11 में पुनरीक्षित आय 7 करोड़ 86 लाख 13 हजार 177 रुपया था वही व्यय तीन करोड़ 33 लाख 74 हजार था। आयोजित बैठक में पार्षद अनिल सिंहा, शाद अहमद, सुनीता जैन, निगम सिंह, अरविंद यादव, गणेज राम, रीता गुणता, अशोक फुलसड़िया, रंजू देवी, पिंकी देवी, बबीता पूर्व, रजनी सिंह, मधु देवी, धीरज पासवान आदि उपस्थित थे।

426 प्रत्याशियों ने दाखिल किये पर्चे

रानीगंज(अररिया) : गहमा गहमी के माहौल में गुरूवार को 9वें चरण में पंचायत चुनाव के लिए रानीगंज प्रखंड में 426 अभ्यर्थियों ने पर्चे दाखिल किया। विभिन्न पदों के लिए अलग अलग खिड़कियों पर नामांकन के चौथे दिन भी उम्मीदवारों की लंबी कतारें देखी गयी। गुरूवार को दाखिल 426 नामांकनों में पंचायत समिति सदस्य के 47, सरपंच 21, पंच 76, मुखिया 45 एवं वार्ड सदस्य के 237 पर्चे हैं। 32 पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए अब तक मुखिया के लिए 168, सरपंच के लिए 68, पंचायत समिति सदस्य के लिए 170 वार्ड सदस्य के लिए 667, व पंच के लिए 184 पर्चे भरे जा चुके है। जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 4 अप्रैल एवं नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल निर्धारित है। पर्चे की जांच 5,6 एवं 7 अप्रैल को की जायेगी। बीडीओ चंद्रमा राम से मिली जानकारी अनुसार भिन्न भिन्न पदों के अभ्यर्थियों को चिह्न आवंटित कर दिये जायेंगे जबकि मतदान की तिथि 15 मई निर्धारित है। गुरूवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के क्रम में काला बलुआ निवासी गंगा प्रसाद साह को रानीगंज थाना कांड संख्या 5/11 के आरोपी होने पर सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह ने गिरफ्तार कर लिया।

पंचायत चुनाव: 3510 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे


अररिया : 7 वें चरण में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ले अररिया प्रखंड अंतर्गत सभी 30 पंचायतों से विभिन्न पदों के लिए कुल 3510 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चे दाखिल किये। जिसमें मुखिया पद के लिए 358, सरपंच के 191, पंचायत समिति सदस्य के के 418, पंच सदस्य के 698 एवं वार्ड सदस्य के 1845 प्रत्याशी शामिल हैं। ज्ञात हो कि प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों से मुखिया-30, सरपंच- 30, पंचायत समिति सदस्य 43 पंच सदस्य के 428 एवं वार्ड सदस्य के 428 पदों के लिये चुनाव होना है। दाखिल किये गये नामांकन की संवीक्षा 02 अप्रैल तक तथा नामांकन वापसी की तिथि 04 अप्रैल निर्धारित की गयी है। उपरोक्त जानकारी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार ने दी।

मारपीट के मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज


फारबिसगंज (अररिया) : बुधवार को सदर रोड स्थित एक इलेक्ट्रानिक प्रतिष्ठान में हुई मारपीट की घटना को लेकर फारबिसगंज थाना में दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पहली प्राथमिकी रमै ग्राम निवासी प्रदीप कुमार झा ने दर्ज करायी है जिसमें उनके पिता ललित नारायण झा एवं भाई सुभाष झा को प्रतिष्ठान के मालिक निर्मल बैद एवं उनके सहयोगियों द्वारा बुरी तरह मारपीट करने और चैन, मोटरसाइकिल छीनने का आरोप लगाया गया है। जबकि दूसरी प्रथमिकी निर्भय उर्फ छोटू बैद क भाई जेठमल बैद ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोप लगाया है कि ललित झा, सुभाष झा आदि अपने साथियों के साथ दुकान में घुसकर उनके भाई निर्मल बैद की कनपटी पर देसी पिस्तौल तानकर और मारपीट करते हुए कई सामान, पंखा, आयरन आदि उठाकर जाने लगे। उनके भाई एवं अन्य व्यापारियों द्वारा विरोध करने पर निर्मल बैद का सर फोड़ दिया। इस दौरान लोगों द्वारा पत्थर फेंके जाने के कारण सभी भाग खड़ा हुए।

संकीर्तन चार से


फारबिसगंज(अररिया) : श्री विष्णु विराट रूप का दर्शन, मानस यज्ञ एवं संकीर्तन का शुभारंभ आगामी चार अप्रैल को केसरी टोला स्थित यज्ञ स्थल पर होगा। विश्व शांति एवं मानव कल्याणार्थ आयोजित होने वाले इस यज्ञ का 24 वां वर्ष है। ग्यारह दिवसीय इस यज्ञ का समापन 14 अप्रैल को शोभा यात्रा के साथ प्रतिमाओं के विसर्जन से होगा

भूमि विवाद को लेकर मारपीट, आधा दर्जन जख्मी


कुसियारगांव (अररिया) : 24 घंटे के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया। इस घटना में आधा दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर अस्पताल चिकित्सक डा. डीएनपी साह ने थाना को सुचना भेज दी है। जानकारी के अनुसार बौसी थाना क्षेत्र के घघरी टोला डुमरा में मो. खबीर के द्वारा घर बनाया जा रहा था जिसे रोके जाने पर मारपीट में मो. बदरूद्दीन, मो. जमिल, मो. कमरूल, मो. खबिर सहित दूसरे पक्ष से मो. मुख्लेश बुरी तरह जख्मी हो गया। चिकित्सक के मुताबिक बदरूद्दीन की स्थिति नाजुक बनी है।
दूसरी घटना सिमराहा थाना डोरिया सोना पुर गांव में बुधवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर अब्दुल शमद को धारदार हथियार से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटनास उस वक्त घटी जब वे मवेशी ले घर लौट रहे थे।

डीएम ने किया ट्रेजरी में कैंप


अररिया : वित्तीय वर्ष 2010-11 के अंतिम 31 मार्च को गलत बिल निकासी को रोकने तथा गड़बड़ी न हो इसके लिए डीएम एम. सरवणन गुरुवार को खुद अररिया कोषागार में कई घंटे बैठकर अद्यतन रिपोर्ट लेते रहे। डीएम गुरुवार को जैसे ही कोषागार कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने पिछले पांच दिनों में पारित विपत्रों का एडवाइस रिपोर्ट मांगी। डीएम ने जनगणना से जुड़े आवंटन में हुई गड़बड़ी के संबंध में भी सुधार के निर्देश दिये। डीएम श्री सरवणन ने बताया कि कोषागार कार्यालय में सामान्य दिनों की तरह कार्य हो रहा है। क्योंकि मदवार विपत्र जमा करने के संबंध में पूर्व में ही निर्देश जारी किये गये थे। डीएम ने यह भी बताया कि मार्च माह में अंतिम दिन किसी भी सूरत में गलत बिल पारित नहीं होगा। उन्होंने बताया कि 10 लाख रुपये से अधिक विपत्रों के जांच के लिए वरीय उप समाहर्ता रविन्द्र राम को प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके जांचोपरांत ही बड़ी रकम वाले विपत्र पारित होंगे।

क्रिकेट प्रेमियों ने दी फाइनल जीतने की शुभकामना


जोकीहाट (अररिया) : टीम इंडिया ने बुधवार को पाकिस्तान को पाकिस्तान को 29 रनों की शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश कर गया है। शनिवार को मुंबई में होने वाले फाइनल मुकाबला में जीतने को लेकर क्रिकेट प्रेमियों ने धौनी एंड कंपनी को शुभकामना दी है। शुभकामना व्यक्त करने वालों में जोकीहाट बाजार से सब्बू, लडुन, संजय, रागीब, जुगनू, शाहनवाज, विकास आदि शामिल है।

वारंटी गिरफ्तार


बसैटी (अररिया) : बौसी थानाध्यक्ष टुनटुन पासवान के नेतृत्व में बुधवार को छापेमारी अभियान के तहत एचटी संख्या 241/99 के स्थायी वारंटी दिवाकर प्र. सिंह को नसीमपुर गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत अररिया भेज दिया गया। थानाध्यक्ष श्री पासवान के अनुसार बौसी रानीगंज सहित कई थाने के पुलिस को काफी दिनों से इनकी तलाश थी।

जिप के लिए रानीगंज से पांच नामांकन

अररिया : रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के चार जिला परिषद क्षेत्रों से सदस्य पद के लिए गुरुवार को कुल पांच अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है। एआरओ देवेन्द्र राम ने बताया कि प्रखंड के क्षेत्र सं. 19 से राम सहाय मेहता, धु्रव नारायण सिंह, कालो पासवान, क्षेत्र सं. 20 से मनोज कुमार पासवान तथा क्षेत्र सं. 21 से बीबी सितारा खातून ने नामजदगी का पर्चा भरा है।

प्रशिक्षण में सीएस ने दी जानकारी


कुसियारगांव (अररिया) : सदर अस्पताल अररिया में गुरुवार को एक दिवसीय आईडी एसपी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. सीके सिंह ने कई प्रकार की जानकारी दी। जहां जिले के पीएसी से दो-दो नर्स व ट्रेनर ने भाग लिया। वहीं कार्यक्रम पर प्रकाश डालने वाले अरुण नेटू झा, डीपीएम रेहान अशरफ, यक्ष्मा पदाधिकारी डा. मो. मोइज अनिल कुमार, मुस्ताक आलम इत्यादि मौजूद थे।

पोशाक राशि वितरित


नरपतगंज (अररिया) : मुख्यमंत्री पोशाक राशि योजना अंतर्गत उम विद्यालय खैरा गढि़या के छात्र-छात्राओं के बीच विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. अफरोज आलम ने प्रति छात्र पांच-पांच सौ रुपये की राशि वितरित की। राशि वितरण का कार्यक्रम आदर्श मध्य विद्यालय स्कूल में किया गया। इस मौके पर शिक्षक राजीव पासवान, शिक्षिका कुमारी अर्पणा व छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक उपस्थित थे।

मांगों को लेकर एलआईसी के दैनिक कर्मियों का धरना


फारबिसगंज (अररिया) : लाइफ इंश्योरेंस इम्पलाइज एसोसिएशन के बैनर तले एलआईसी की फारबिसगंज शाखा के मुख्य द्वार पर शाखा में कार्यरत दैनिक कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को धरना दिया तथा निगम के खिलाफ जमकर नारे भी लगाये। धरना में इटंक के अध्यक्ष जितेन्द्र नाथ दास सचिव राजीव रंजन दास, शंभू कुमार, अजय सिंह, अजय कर्ण आदि उपस्थित थे। इस मौके पर धरना पर बैठे लोगों ने कहा कि वेतन बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर वे धरने पर बैठे है। कहा कि दैनिक कर्मी को न्यूनतम वेतन देकर उनका शोषण किया जा रहा है। उनकी मांग है कि केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित कुशल मजदूर का मजदूरी उन्हें दी जाय। कहा कि वेतन बढ़ोत्तरी के लिए उन्होंने मंडल प्रबंधक को भी एक पखवाड़ा पूर्व ज्ञापन सौंपा था।

वेतन वृद्धि को लेकर की हड़ताल


अररिया : लाइफ इंश्योरेंस इम्पलाइज एसोसिएशन मंडल कार्यालय भागलपुर के निर्देश पर जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय के परिसर में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल आरंभ कर दी। हड़ताल में शामिल शाखा के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों में पंकज कुमार राम, सैयद यावर हुसैन, पंचानंद मंडल, गणेश दास तथा फूलचन्द्र ठाकुर आदि ने वेतन वृद्धि को ले एक ज्ञापन शाखा प्रबंधक विनोद कुमार को सौंपा।

प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित


भरगामा (अररिया) : पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के लिए नामांकन कर चुके प्रत्याशियों के बीच प्रखंड कार्यालय चुनाव चिन्ह आवंटित किये जाने के साथ ही प्रखंड की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। स्थिति यह है कि अहले सुबह से देर रात तक प्रत्याशियों की भीड़ क्षेत्र के मतदाताओं के घर से गांव-घर तक बनी रहती है।
प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार को ही पंचायत के मुखिया समिति सदस्य व सरपंच पद से नामांकन कर चुके प्रत्याशियों को चुनाव सौंप दिया गया है। जबकि वार्ड सदस्य तथा पद के प्रत्याशियों के बीच आज यानी गुरुवार से चुनाव चिन्ह का वितरण किया जा रहा है।

प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित


भरगामा (अररिया) : पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के लिए नामांकन कर चुके प्रत्याशियों के बीच प्रखंड कार्यालय चुनाव चिन्ह आवंटित किये जाने के साथ ही प्रखंड की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। स्थिति यह है कि अहले सुबह से देर रात तक प्रत्याशियों की भीड़ क्षेत्र के मतदाताओं के घर से गांव-घर तक बनी रहती है।
प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार को ही पंचायत के मुखिया समिति सदस्य व सरपंच पद से नामांकन कर चुके प्रत्याशियों को चुनाव सौंप दिया गया है। जबकि वार्ड सदस्य तथा पद के प्रत्याशियों के बीच आज यानी गुरुवार से चुनाव चिन्ह का वितरण किया जा रहा है।

प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित


भरगामा (अररिया) : पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के लिए नामांकन कर चुके प्रत्याशियों के बीच प्रखंड कार्यालय चुनाव चिन्ह आवंटित किये जाने के साथ ही प्रखंड की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। स्थिति यह है कि अहले सुबह से देर रात तक प्रत्याशियों की भीड़ क्षेत्र के मतदाताओं के घर से गांव-घर तक बनी रहती है।
प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार को ही पंचायत के मुखिया समिति सदस्य व सरपंच पद से नामांकन कर चुके प्रत्याशियों को चुनाव सौंप दिया गया है। जबकि वार्ड सदस्य तथा पद के प्रत्याशियों के बीच आज यानी गुरुवार से चुनाव चिन्ह का वितरण किया जा रहा है।

पोशाक राशि कम देने का आरोप


जोकीहाट (अररिया) : प्रखंड के चकई पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कन्या चकई के प्रधानाध्यापिका की मनमानी के विरुद्ध विद्यालय के ही सहायक शिक्षक प्रकाश सिंह ने बीईओ मो. ग्यासुद्दीन अंसारी को आवेदन सौंपा है। जिसमें प्रधानाध्यापिका व उनके पुत्र द्वारा पोशाक राशि के रूप में बच्चों को मात्र चार-चार सौ रुपये देने व पिछले दो माह से एमडीएम बंद होने को कहा गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने विद्यालय की बदहाली की सूचना डीएसई अहसन को भी दी थी। डीएसई ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

शैक्षणिक अराजकता के विरोध में अभाविप का शंखनाद


फारबिसगंज (अररिया) : शैक्षणिक अराजकता व भ्रष्टाचार के विरूद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित छात्र सम्मेलन का शुभारंभ मारवाड़ी अतिथि सदन में गुरूवार को हुआ। जिसका शुभारंभ करते हुए परिषद के प्रदेश मंत्री प्रवीण कुमार ने कहा कि परिषद की विशेषता ज्ञान, शील और एकता है। छात्र एवं युवाओं के बीच यह संस्कार जागृत करने वाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्र भक्त, समाजसेवी एवं राष्ट्रवादी सोच विकसित करने का प्रतीक है। वहीं छात्रों को परिषद के इतिहास विकास से परिचित कराते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. रामकुमार कर्ण ने छात्रों से भ्रष्टाचार के विरूद्ध चुप्पी तोड़ने और हल्ला बोलने का आह्वान किया। जबकि सम्मेलन में उपस्थित विश्वविद्यालय संगठन मंत्री वीरेन्द्र कुशवाहा, विभाग प्रमुख सुबोध ठाकुर, जिला प्रमुख प्रो. एमपी सिंह, जिला संयोजक मनोरंजन मेहता, प्रांतीय सदस्य प्रो. एसके झा, रविशंकर यादव, आशीष देवराज, प्रीतम गुप्ता, संजय जायसवाल, कौशल कुमार आदि ने छात्रों को संबोधित करते शिक्षा क्षेत्र में व्याप्त अराजकता के खिलाफ निर्णायक संघर्ष चलाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रभु यादव, आशुतोष मिश्रा, अरविंद राज, अभिषेक कुमार, चंदन पासवान, आशीष छोटू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर वर्ष 2011 के लिए नगर व कालेज इकाई का भी पुनर्गठन किया गया।

Thursday, March 31, 2011

बिजली : बदहाली के विरोध में गहरा रहा जनाक्रोश


बसैटी (अररिया) : बिजली विभाग के लापरवाही के कारण रानीगंज प्रखंड के बसैटी गांव के ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बिजली की बदहाली के विरोध में लोग उग्र आंदोलन का मूड बना रहे हैं। ग्रामीण चंदन कुमार, राकेश कुमार, नरेश कुमार, मुन्ना स्वर्णकार, महबूब आलम, अब्दुल आदि का आरोप है कि पिछले कई वर्षो से पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों बिजली उपलब्ध कराने का ठोस आश्वासन मिलता रहा है परंतु किसी ने आज तक यहां बिजली उपलब्ध नही करायी। जबकि सैकड़ों लोग बिजली विभाग के पास शुल्क जमा कर उपभोक्ता भी बने हुए है। जिला पार्षद से लेकर सांसद तक जनवरी माह तक बिजली उपलब्ध कराने का ठोस आश्वासन दिया था परंतु सारे आश्वासन खोखले ही साबित हुए। आजादी के दशकों बाद भी ग्रामीण लालटेन युग में जीने को विवश है। गांव में कहीं कहीं लगे बिजली के खंभे शोभा की वस्तु बन कर रह गये हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर बिजली सुविधा मुहैया नही करायी गई तो उग्र जनआंदोलन शुरू किया जायेगा।

मैच के दौरान सड़कों पर छायी रही विरानगी



अररिया/फारबिसगंज : बुधवार को विश्व कप के भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल क्रिकेट मैच देखने को लेकर लोगों में उत्साह उफान पर रहा। आलम यह था कि मैच शुरू होते ही सड़कों पर वीरानगी छा गयी। सभी अपने-अपने घरों में तो कोई शहर की दुकानों पर टीवी सेट पर चिपके नजर आये। शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके में आम दिनों की अपेक्षा कम लोग नजर आये। युवा,खेल प्रेमी से लेकर बुजुर्ग तक टीवी सेट से चिपके रहे। जब इंडिया के खिलाड़ी पहले बैटिंग करने मैदान पर उतरे तो हर चौके-छक्के पर तालियों की गड़गड़ाहाट के साथ शोर उठते रहे। कोई कहते लगे रहो भारत के शेर, तो कोई नारे लगाता जीतेगा भाई, जीतेगा भाई जीतेगा..। वहीं जब भारत के खिलाड़ी आउट होते तो जैसे खामोशी छा जाती। सभी के हाथ या तो प्रार्थना को जुट जाते तो या दुआ को। यही हाल टीवी पर दिखाये जा रहे मैच के दर्शकों का भी था। क्या क्रिकेटर क्या फिल्मी हीरो या फिर राजनेता सभी लगने वाले चौके छक्के लगने से उछल पड़ते तो आउट होने पर मायूश। जो मैच को करीब से देख रहे थे और जो टीवी चैनलों के जरिये मैच का आनंद ले रहे थे, सभी का एक जैसा हाल था। सभी जैसे क्रिकेट में खो से गये थे। यही हाल मैच के दूसरे स्पेल का रहा। पाकिस्तान के हर आउट होने वाले खिलाड़ी के साथ पटाखे गुंजते रहे। ऐसे खेल काफी संघर्ष पूर्ण रहा और लोगों ने इसका भरपूर आनंद उठाया। इस दौरान बाजार में बिल्कुल मंदी छाई रही। दुकानदार भी क्रिकेट का लुफ्त उठाने में मशगूल दिखे।

कृमि मुक्ति के लिए बच्चों को खिलायी जायेगी दवा


सिकटी (अररिया) : स्कूली बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के अवरोधक कृमि से निजात दिलाने के लिए आगामी सात अप्रैल को आयोजित कृमि मुक्ति दिवस पर स्कूलों में कृमि की दवा एलबेन्डाजोल खिलायी जायेगी। जिसके कार्य योजना हेतु स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की एक संयुक्त बैठक पीएचसी सिकटी ने सोमवार को आयोजित की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में प्रखंड के लगभग तीस हजार स्कूली बच्चों को किस प्रकार दवा खिलायी जाय इस पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें सभी स्कूलों के प्र. अध्ययापकों को छात्र संख्या के अनुरूप दवा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराने पर विचार किया गया। साथ ही अनुपस्थित छात्र-छात्राओं को उसके बाद ग्यारह अप्रैल तक सुविधानुसार दवा खिलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. जमील अहमद ने बताया कि बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए प्रत्येक छ: माह में कृमि की दवा एक बार अवश्य खिलाना चाहिए। यह बड़े लोगों के लिए भी जरूरी है। बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक मसूद अख्तर, बीईओ धनंजय सिंह, वीआरपी शिवानंद बैठा, भाष्कर, हेमा कुमारी, वीएमसी नीरज ठाकुर, संकुल समन्वयक देवकी नंदन सिंह, बसीकुर रहमान, मनोज कुमार देव, हसीबूररहमान, चंदन कुमार, विवेकानंद झा सहित शिक्षक उपस्थित थे।

विफल हो रही ग्रामीण विद्युतीकरण योजना


कुर्साकांटा (अररिया) : प्रखंड के गावों में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना विफल साबित हो रही है। प्रखंड के सभी तेरह पंचायत एवं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र में विद्युतीकरण कार्य नहीं हो सका है। हालांकि विभागीय कागज के पन्नों पर विद्युतीकरण कार्य संपन्न क्यों न दिखा दिया गया हो।
भारत सरकार की यह क्रांतिकारी योजनाओं तक नहीं पहुंच सिर्फ कागज पर ही सिमट कर रह जाना कितना दुर्भाग्य पूर्ण है। इसका प्रमाण सरकारी अभिलेख एवं प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र ही बता पायेंगे तो गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को निशुल्क बिजली कनेक्शन कैसे मिल पायेगा। सभी को निगाहे अब पटना स्थित विद्युत विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी व जिला पदाधिकारी अररिया पर लगी है।

प्रश्न पत्र लीक मामले में प्राथमिकी, दुकानदार को भेजा जेल


फारबिसगंज(अररिया) : मौलवी की अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र लीक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। लीक प्रश्न पत्र तथा हल की हुई उत्तर की प्रतियों के साथ ली अकादमी रोड से गिरफ्तार फोटो स्टेट दुकानदार मंटू कुमार को पुलिस ने बुधवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। मंटू के खिलाफ फारबिसगंज थाना में बिहार परीक्षा अधिनियम 1981 की धारा 7 के तहत कांड संख्या 141/11 दर्ज किया गया है। पुलिस मंटू की दुकान से फोटो स्टेट मशीन को भी जब्त कर लिया है। मंगलवार को मौलवी की परीक्षा के प्रथम पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान ही ली
अकादमी परीक्षा केंद्र के सामने स्थित मंटू कुमार कीे फोटो स्टेट दुकान से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर अंग्रेजी विषय का मूल प्रश्न पत्र हल की हुई उत्तर की प्रतियां मंगलवार को संपन्न हुई हिंदी विषय की हल की हुई प्रतियां बरामद की थी।

विद्यालय में घुसकर उत्पाती युवकों ने परीक्षार्थी को पीटा


फारबिसगंज(अररिया) : शहर के बाल मध्य विद्यालय में बुधवार को चल रही आठवीं की परीक्षा के दौरान करीब डेढ़ दर्जन उत्पाती युवकों ने स्कूल में घुसकर एक परीक्षार्थी की जमकर धुनाई कर दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। बाद में पहुंची फारबिसगंज पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में पहुंचाया। इस दौरान बाहरी उत्पातियों ने विद्यालय में तोड़फोड़ भी किया।
मिली जानकारी अनुसार स्कूल में परीक्षा चल रही थी। उसी वक्त करीब डेढ़ दर्जन बाहरी युवक विद्यालय में घुस आये तथा आठवीं का छात्र चौरा परवाहा गांव निवासी मो. मुस्लिम के पुत्र तमजीद आलम(15 वर्ष) की बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे तरह चोटिल होकर बेहोश हो गया। जबकि एक महिला तथा राहगीर पुरूष को भी चोटें आयी। सूचना मिलने पर फारबिसगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर हंगामा को शांत किया और जख्मी छात्र को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान मारपीट करने पहुंचे सभी युवक भाग खड़े हुए। जख्मी छात्र तमजीद ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व उसकी साइकिल से एक लड़के को ठोकर लग गयी थी जिसके बाद उस लड़के ने उसे धमकी दी थी। इसी मामले में युवकों द्वारा मारपीट की गयी है। इधर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भारती मिश्रा ने बताया कि दो दिन पूर्व भी कुछ बाहरी युवकों द्वारा विद्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की गयी थी। इधर घटना स्थल पर पहुंचे प्रशिक्षु एसआई अरविंद कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

सिकटी में सैरातों की बंदोबस्ती


सिकटी (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय सिकटी में पांच हजार से कम जमानत राशि वाले सैरातों की बंदोबस्ती अंचलाधिकारी श्री राम सिंह द्वारा किया गया। बंदोबस्ती किये गये सैरातों में ढंगरी खड़हौल, तीरा घाट, पोखटिया हाट, भपटिया हाट एवं लेटी हाट शामिल है। सीओ श्री राम सिंह ने बताया कि सभी सैरातो के निर्धारित जमा राशि में वृद्धि डाक द्वारा सर्वोच्च डाक वक्ता को बंदोवस्त वित्तीय वर्ष 2011-12 के लिए किया गया है।

अभाविप का अनुमंडलीय सम्मेलन आज


फारबिसगंज (अररिया),जासं: मारवाड़ी अतिथि सदन में गुरूवार को आयोजित होने वाली अभाविप के अनुमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। सम्मेलन के व्यवस्था प्रमुख आशीष देवराज ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन परिषद के बिहार प्रदेश मंत्री सह बीएनएमयू के सीनेट सदस्य प्रवीण कुमार करेंगे। इधर सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा को ले बैठक आयोजित की गयी, जिसमें जिला संयोजक मनोरंजन मेहता, विभाग प्रमुख सुबोध ठाकुर, प्रांतीय सदस्य रविशंकर यादव, प्रीतम गुप्ता, नगर मंत्री विवेकानंद सिंह, नगर प्रमुख प्रभु यादव, अरविंद राज, अभिषेक यादव, पिंटू यादव, पंकज झा, महेश यादव, रंजीत मेहता, आशीष, अमित, किशोर आदि मौजूद थे।

कोषागार में वेतन विपत्र नहीं लिए जायेंगे आज


अररिया : मार्च लूट में गड़बड़ी को रोकने के लिए जहां डीएम व कोषागार पदाधिकारी द्वारा पहले से कड़ाई की गयी है वहीं सरकार ने भी 31 मार्च को अनावश्यक खर्च की राशि की निकासी पर रोक लगाकर लूट मानसिकता वालों को करारा झटका दिया है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव रामेश्वर सिंह द्वारा जारी निर्देश पत्र में कहा गया है कि गैर योजना मद जैसे कार्यालय व्यय, यात्रा व्यय, वाहन का इंधन, मशीन, उपस्कर खरीद आदि मद में प्राप्त आवंटन के विरुद्ध मात्र 20 फीसदी ही राशि 31 मार्च को कोषागार के द्वारा निकासी की जायेगी। इस संबंध में अररिया कोषागार पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि सरकार ने कहा है कि किसी भी विभाग के लिये जनवरी तक प्राप्त आवंटन का 50 फीसदी तथा इसके बाद का 20 फीसदी राशि निकासी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह निर्देश सिर्फ गैर योजना मद में प्रभावी होगा। श्री कुमार ने अपने कोषागार के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 31 मार्च गुरुवार को फेसीलीटेशन सेंटर में वेतन मद के विपत्र प्राप्त करने पर डीएम का रोक लगा दिया गया है। इसलिए गुरुवार को वेतन मद का विपत्र स्वीकार नहीं होगा तथा गुरुवार के दोपहर एक बजे तक ही साधारण विपत्र लिये जायेगे। उन्होंने बताया कि 31 मार्च के कार्य को बाधा पहुंचाने के उद्देश्य से लिंक के वायर को तोड़ा गया था पर समय रहते उसे ठीक कर लिया गया। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपी को पत्र लिखा गया है।

छह उम्मीदवारों ने भरा जिप सदस्य का पर्चा


अररिया : सातवें चरण के लिए होने वाले अररिया प्रखंड के लिए नामांकन केअंतिम दिन चार जिला परिषद क्षेत्रों से कुल 06 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा बुधवार को भरा है। वहीं रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के चार जिप क्षेत्रों के लिए तीसरे दिन 03 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। रानीगंज प्रखंड क्षेत्रान्तर्गत क्षेत्र सं. 19 से जिप सदस्य पद के अभ्यर्थी देव नारायण यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रानीगंज थाना से आए प्रशिक्षु दारोगा विपिन कुमार ने बताया कि परिहारी के देव नारायण यादव पर रानीगंज थाना कांड संख्या 525/10 का वारंट निर्गत है। इधर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सीपी सिंह व देवेन्द्र राम ने संयुक्त रूप से बताया कि अररिया प्रखंड के क्षेत्र सं. 17 से लोजपा जिलाध्यक्ष सुनील झा की पत्‍‌नी गुड्डी देवी, महावती देवी, किश्वर सुल्ताना, 18 से रसीदा, मेहर फातमा तथा 23 से बीबी किश्वरी ने नामजदगी का पर्चा भरा है। वहीं रानीगंज के क्षेत्र सं.19 से देव नारायण यादव, जयशंकर प्र. गुप्ता तथा जगदम्ब प्रसाद मंडल ने नामांकन दाखिल किया है। बुधवार को अररिया के लिए अंतिम तिथि थी।

तीन हेडमास्टर व अन्य को निलंबित करने की अनुशंसा


अररिया : अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी सह एमडीएम के प्रभारी पदाधिकारी चन्द्रशेखर प्रसाद शर्मा ने जोकीहाट के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण कर दो हेड मास्टरों के निलंबन की अनुशंसा की है। श्री शर्मा द्वारा डीएम व डीएसई को सौंपी गयी रिपोर्ट में जोकीहाट के प्रावि रहिकपुर के प्रधानाध्यापक मो. रकीब, सहायक शिक्षक अजीमउद्दीन सहित सभी शिक्षकों पर एमडीएम राशि गबन करने, विद्यालय में पढन-पाठन बंद रखने, बिना पढ़ाये वेतन प्राप्त करने कक्षा अवधि में स्कूल से फरार रहने के आरोप में निलंबन व अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है। वहीं उत्क्रमित मवि महलगांव के हेडमास्टर हरि प्रसाद यादव पर स्कूल परिसर से 4-5 वृक्षों की कटाई, पोशाक राशि में गड़बड़ी, छात्रों के बेवजह पिटाई व एमडीएम में गड़बड़ी करने का आरोप लगा कर उन्हें निलंबित करने की अनुशंसा की गयी है। श्री शर्मा ने रिपोर्ट में यह भी कहा है कि हरि प्र. यादव का पुत्र संजय यादव वर्तमान में महलगांव का मुखिया है, जिस कारण स्कूल का माहौल राजनीतिक हो गया है। जबकि नवसृजित प्रावि उखवा मुसहरी के संबंध में रिपोर्ट दिया गया है कि स्कूल अवधि में सारे शिक्षक अनुपस्थित थे तथा स्कूल बंद था। श्री शर्मा ने स्कूल के प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की अनुशंसा की है।

तीसरे दिन पर्चा भरने को उमड़ा हुजूम


रानीगंज (अररिया) : पंचायत चुनाव के तीसरे दिन बुधवार को सर्वाधिक 566 नामांकन दाखिल किये गये। प्रखंड परिसर में विभिन्न पदों पर नामांकन के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ सुबह से हीं जमा हो गयी थी।
बुधवार को अलग-अलग काउंटरों पर अलग-अलग पद के लिए आवेदन को अभ्यर्थियों की कतार में मुखिया पद के लिए 72, पंचायत समिति सदस्य के लिए 78, सरपंच के लिए 23, पंच के लिए 76 एवं वार्ड सदस्य के लिए 317 अभ्यर्थियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान कई उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ नामांकन को आये थे तो कईयों ने गुपचुप तरीके से अपना पर्चा भरा। उम्मीदवारों में कई निर्वतमान जन प्रतिनिधि थे तो कई उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी। अभ्यर्थिता देने वाले नये चेहरों में कुछ ज्यादा हीं उत्साह दिखाई दे रहा था। कई अभ्यर्थियों के समर्थकों ने तो अबीर-गुलाल भी उड़ाये।
इधर, नामांकन को ले पूरे प्रखंड परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम नजर आये। मौके पर रानीगंज-बौसी तथा अररिया आरएस की पुलिस गस्त लगा रही थी। इस दौरान पूर्व के वारंटी वेलसारा गांववासी निर्मल यादव के पुत्र रविन्द्र यादव एवं कोशिकापुर दक्षिण पंचायत के स्व. सीताराम साह के पुत्र दिनेश साह को पुलिस ने गिरफ्तार किया जब कि जिला परिषद पद के लिए नामांकन करने गये देव ना. यादव को, प्रशिक्षु सब इंसपेक्टर विपिन कुमार ने अररिया में गिरफ्तार किया।

परीक्षा रद करने का निर्णय अभी नहीं


फारबिसगंज (अररिया) : मौलवी परीक्षा के दौरान प्रश्न-पत्र लीक मामले में अंग्रेजी और हिंदी विषय की संपन्न हो चुकी परीक्षा रद्द भी हो सकती है। जिला शिक्षा पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि फिलहाल उन्हें मामले की विस्तृत जानकारी नही है और परीक्षा रद करने के संबंध में अभी तक कोई निर्णय नही लिया गया है। लेकिन उन्होंने कहा कि दोनो विषय की परीक्षा रद होने की प्रबल संभावना है।

दुलारदेई तट पर अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद


फारबिसगंज(अररिया) : शहर के सदर रोड स्थित एक इलेक्ट्रानिक्स दुकान में बुधवार को स्थानीय लोगों तथा ग्राहक के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें दुकानदार छोटू बैद सहित ग्राहक रमई निवासी अजय कुमार झा(22 वर्ष) तथा ललित नारायण झा(44 वर्ष) बुरी तरह जख्मी हो गये। मारपीट करने वाले ग्राहकों को स्थानीय लोगों की भीड़ ने जमकर धुनाई कर दी। जबकि ग्राहक के दो साथी भागने में सफल रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया तथा सभी घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। दुकानदार छोटू बैद ने पुलिस को बताया कि उक्त ग्राहक जबरन उधार पंखा मांग रहे थे। नहीं देने पर समर्थकों के साथ मिलकर मारपीट किया तथा दुकान में लूटपाट एवं तोड़फोड़ की है। घटना में छोटू बैद का सिर फट गया। इधर जख्मी ग्राहकों का आरोप है कि दुकान से खरीदा गया एक पंखा खराब हो जाने के कारण पहले ही लौटा दिया गया और दूसरा पंखा मांगे जाने पर नहीं दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

तीसरे दिन पर्चा भरने को उमड़ा हुजूम


रानीगंज (अररिया) : पंचायत चुनाव के तीसरे दिन बुधवार को सर्वाधिक 566 नामांकन दाखिल किये गये। प्रखंड परिसर में विभिन्न पदों पर नामांकन के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ सुबह से हीं जमा हो गयी थी।
बुधवार को अलग-अलग काउंटरों पर अलग-अलग पद के लिए आवेदन को अभ्यर्थियों की कतार में मुखिया पद के लिए 72, पंचायत समिति सदस्य के लिए 78, सरपंच के लिए 23, पंच के लिए 76 एवं वार्ड सदस्य के लिए 317 अभ्यर्थियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान कई उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ नामांकन को आये थे तो कईयों ने गुपचुप तरीके से अपना पर्चा भरा। उम्मीदवारों में कई निर्वतमान जन प्रतिनिधि थे तो कई उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी। अभ्यर्थिता देने वाले नये चेहरों में कुछ ज्यादा हीं उत्साह दिखाई दे रहा था। कई अभ्यर्थियों के समर्थकों ने तो अबीर-गुलाल भी उड़ाये।
इधर, नामांकन को ले पूरे प्रखंड परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम नजर आये। मौके पर रानीगंज-बौसी तथा अररिया आरएस की पुलिस गस्त लगा रही थी। इस दौरान पूर्व के वारंटी वेलसारा गांववासी निर्मल यादव के पुत्र रविन्द्र यादव एवं कोशिकापुर दक्षिण पंचायत के स्व. सीताराम साह के पुत्र दिनेश साह को पुलिस ने गिरफ्तार किया जब कि जिला परिषद पद के लिए नामांकन करने गये देव ना. यादव को, प्रशिक्षु सब इंसपेक्टर विपिन कुमार ने अररिया में गिरफ्तार किया।

दुलारदेई तट पर अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद


रानीगंज (अररिया) : बुधवार को रानीगंज थानाक्षेत्र के परमानन्दपुर गांव में दूलारदेई नदी के लाला घाट पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद की गयी है। क्षत-विक्षिप्त लाश की पहचान नहीं हो पायी है। सुचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया है।
नदी किनारे प्राप्त लाश को देखने ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गयी है। रानीगंज थानाध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि लाश को देख ऐसा प्रतीत होता है कि यह चार-पांच दिन पुरानी है। नदी किनारे मिले लाश का आधा हिस्सा पानी में तथा आधा बाहर था। उसकी हत्या की गई अथवा उसके मृत्यु के क्या कारण हैं इस विषय में पुलिस छान-बीन कर रही है।

साजरा प्रवीण जीती साइकिल रेस प्रतियोगिता



अररिया, : कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में बुधवार को बालिकाओं की साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय मुड़बल्ला चौक से टाल टैक्स तक कराया गया। इस प्रतियोगिता में ग‌र्ल्स हाईस्कूल, म.वि. हड़ियाबाड़ा, ग‌र्ल्स आइडियल एकेडमी सहित कई स्कूली छात्राओं ने भाग लिया। मुड़बल्ला चौक पर प्रतिभागियों को सदर एसडीओ डा. विनोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रेस प्रतियोगिता में ग‌र्ल्स हाईस्कूल की छात्रा साजरा प्रवीण प्रथम, मध्य विद्यालय हड़ियाबाड़ा की वाजदा प्रवीण द्वितीय तथा ग‌र्ल्स हाईस्कूल की शबनम आरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एसडीओ डा. विनोद कुमार ने पुरस्कार प्रदान किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली साजरा को साइकिल, द्वितीय व तृतीय को ट्रैक सूट पुरस्कार दिया गया। जबकि चौथा स्थान प्राप्त करने वाली बा.उ.वि. की कुमारी रत्‍‌ना तथा पांचवा मवि हड़ियाबाड़ी की तैयब प्रवीण को प्रशस्ति पत्र दिया गया। मौके पर डीईओ दिलीप कुमार, एसडीपीओ मो. कासिम, प्रो. बीएन झा, एमए मुजीब, विवेकानंद यादव, प्रकाश मिश्रा, युगेश झा, नौशाद आलम, मिथुन कुमार आदि मौजूद थे।

8812 बच्चों को दी पोलियो की खुराक


सिकटी (अररिया), संसू: प्रखंड में गत रविवार से प्रारंभ हुए पल्स पोलियो अभियान के प्रथम दिन 5675 घरों में 8812 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी गयी। इस कार्य के लिए पूरे प्रखंड में 78 भ्रमणशील दल तथा एक सदस्यीय टीम सहित 17 ट्रांजिट एवं एक मोबाइल टीम को लगाया गया है। जिसका पर्यवेक्षण 26 पर्यवेक्षक द्वारा किया जा रहा है। साथ ही अभियान की सफलता के लिए प्रभारी चिकित्सक डा. जमील अहमद, प्रबंधक मसूद अख्तर, सीडीपीओ नमिता घोष आदि अनुश्रवण कर रहे हैं।

फारबिसगंज: नामांकन का अंतिम दिन आज


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज प्रखंड के 32 पंचायतों के विभिन्न पदों के चुनाव के लिये नामांकन गुरुवार को समाप्त हो जायेगा। बुधवार को भी विभिन्न पदों के लिये नामांकन का क्रम जारी रहा। रमई पंचायत से मुखिया पद के लिये ललिता देवी ने नामांकन किया। इसके अलावा निवर्तमान प्रखंड प्रमुख अशोक विश्वास ने मझुआ पंचायत क्षेत्र संख्या 12 से समिति सदस्य पद के लिये नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व बथनाहा से सुमन कुमारी मुखिया प्रत्याशी, अम्हारा पंचायत से प्रकाश चौधरी मुखिया प्रत्याशी, मटियारी पंचायत से हाजरा खातून मुखिया प्रत्याशी, मटियारी वार्ड संख्या छह से चांद बेगम पंच प्रत्याशी, किरकिचिया पंचायत से कफिल अंसारी मुखिया प्रत्याशी, मटियारी पंचायत से पूनम देवी सरपंच प्रत्याशी सहित सैकड़ों प्रत्याशियों के द्वारा विभिन्न पदों के लिये नामांकन दिया गया। फारबिसगंज प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित नामांकन केन्द्र पर प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ देखी गयी। जबकि होटलों स्वीट कार्नर, चाय-नास्ते की दुकानों में प्रत्याशियों के साथ समर्थकों का दिन भर बड़ा जमघट लगा रहता है। होटलों मे आम लोगों को खाने की जगह नही मिल रही है। वहीं, नामांकन केन्द्र के बाहर सड़क पर जाम जैसा नजारा बना रहता है।

उत्पाद विभाग ने बढ़ाया लक्ष्य ,नही घटी दुकानें


अररिया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराब की दुकानों की संख्या में कमी आने की बात भले हीं कही हो, अररिया में इसका कोई प्रभाव नही पड़ा है। बल्कि दुकान प्राप्त करने के लिये दुकानदारों में प्रतिस्पर्धा बढ़ गयी है। हाल ही में जिले के सभी दुकानों की बंदोबस्ती में उत्पाद विभाग को लाटरी से एक करोड़ की आय प्राप्त हुई है। जो आज तक के बंदोबस्त आय का रिकार्ड है। पिछले वर्ष लाटरी के माध्यम से बंदोबस्ती की प्रक्रिया संपन्न करने में 35 लाख की आय प्राप्त हुई थी जो बढ़कर इस बार तीन गुणी के करीब पहुंच गयी।
वित्तीय वर्ष 2010-11 में उत्पाद विभाग ने 17 करोड़ की आय प्राप्त की। जिले में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुकानों की संख्या यथावत है। लेकिन बिक्री के कोटे में 20 से 50 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी गयी है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले में 22 देसी, 29 विदेशी व 58 कम्पोजिट शराब दुकानों की बंदोबस्ती की गयी। पिछले वर्ष देशी शराब दुकानदारों को जहां 100 लीटर शराब बेके का लक्ष्य मिला था, इस बार उन्हें 120 लीटर शराब बेचने का लक्ष्य दिया गया है। इसी प्रकार विदेशी शराब में 25 प्रतिशत एवं कंपोजिट शराब में 50 प्रतिशत की बिक्री कोटा बढ़ा दिया गया है। बिक्री में बढ़े लक्ष्य के संबंध में चांदनी चौक स्थित एक दुकानदार का कहना है कि इस बार केवल लक्ष्य की पूर्ति हो सकती है। क्योंकि पूर्व में लक्ष्य से 25 से 30 प्रतिशत की बिक्री ज्यादा होती थी लेकिन इस बार उतना लक्ष्य ही निर्धारित कर दिया गया है। इन्होंने यह भी बताया कि अररिया में शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या कम है।
इक्के-दुक्के महिलाओं को छोड़कर शेष बिक्री पुरुष वर्ग में होती है। वहीं उत्पाद अधीक्षक डा. आनंद कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार वर्ष दर वर्ष दुकानों की संख्या में कमी की जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि कोटा बढ़ाने के साथ ही इस बार परचूनिये दुकानदारों पर सख्ती से लगाम लगाया जायेगा।

Tuesday, March 29, 2011

समारोह पूर्वक मनायी महादेवी वर्मा की जयंती


फारबिसगंज (अररिया) : इंद्रधनुष साहित्य परिषद के तत्वावधान में सुप्रसिद्ध कवयित्री महादेवी वर्मा की जयंती समारोह पूर्वक अयोजित की गई। द्विजदेनी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. कमला प्रसाद बेखबर ने की। कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकार व साहित्य प्रेमियों द्वारा महादेवी वर्मा के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए प्रो. बेखबर, उमाकांत दास, मांगन मिश्र मार्तड एवं एमएल शर्मा ने बताया कि महादेवी जी का जन्म उत्तर प्रदेश के फरूखाबाद में 26 मार्च 1907 को हुआ था। उन्होंने 1933 में इलाहाबाद विश्व विद्यालय से संस्कृत में एमए किया। वहीं इंदू कुमारी, हेमंत यादव शशि, कृष्ण सिंह और डा. जगदीश लाल मंडल ने उनकी कृतियों रश्मि, दीपशिखा व पथ के साथी पर चर्चा करते हुए उन्हें आधुनिक युग की मीरा बताया। विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि महादेवी ने सन 1956 में साहित्यकार संसद की स्थापना की थी। साहित्य सेवा के लिए पद्म भूषण, पद्म विभूषण और यामा काव्य ग्रंथ के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजी गई। समारोह में कृत्यानंद राय, शशिकांत सिंह, महेन्द्र झा, बिहारी झा, राज नारायण प्रसाद, सुभाष डे, भुवनेश्वर लाल दास, धीरेन्द्र कुमार, शिव नारायण चौधरी, श्री वास सिंह जयकांत झा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में संयोजक मनोज तिवारी थे।
बाक्स के लिए
छह छात्र पुरस्कृत
फारबिसगंज : कवयित्री महादेवी वर्मा जयंती समारोह के मौके पर राम लाल उच्च विद्यालय, हरिपुर डाक के छ: छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इन छात्रों मदन, सुभाष, अमित, अमरजीत, राकेश और नवल किशोर को प्रहसन में उत्कृष्ट अभिनय के लिए द्विजदेनी चेतना समिति के सौजन्य से पुरस्कार प्रदान किया गया।

ट्रेन से एक लाख का तस्करी का नेपाली गुटखा बरामद


फारबिसगंज (अररिया) : जोगबनी-कटिहार रेल खंड के फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को कस्टम के अधिकारियों ने 55738 डाउन पैसेंजर ट्रेन में छापेमारी कर करीब एक लाख रुपये तस्करी का नेपाली गुटखा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि छापेमारी की भनक मौके पर तस्करों को मिल गई थी, इसलिए फारबिसगंज से पहले बथनाहा स्टेशन के पास उन लोगों ने काफी मात्रा में गुटखा गाड़ी से बाहर फेंक दिया। कार्रवाई के दौरान तस्कर भागने में भी सफल रहे। बरामद गुटखा नेपाल का आहा-1000 ब्रांड का है जो 14 बोरे में बंद था। गुटखे को जोगबनी में ट्रेन पर लादा गया था जिसे पूर्णिया और कटिहार ले जाना था। छापेमारी का नेतृत्व कस्टम इंस्पेक्टर केके मिश्रा कर रहे थे।
जानकारी अनुसार कस्टम के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि करीब 44 बोरे में नेपाली आहा 1000 ब्रांड का गुटखा पैसेंजर ट्रेन से जोगबनी से लाया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर ही अधिकारियों ने फारबिसगंज स्टेशन पर जाल बिछाया था। इसकी भनक तस्करों को पहले ही लग गई और बथनाहा-फारबिसगंज स्टेशन के बीच उनलोगों ने काफी गुटखा के बोरे को ट्रेन से बाहर फेंक दिया। फारबिसगंज स्टेशन पैसेंजर ट्रेन के पहुंचते ही छापेमारी शुरू हुई। जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और तस्करी भागने में सफल रहे। अधिकारियों ने वहां से 14 बोरे में बंद करीब एक लाख का नेपाली गुटखा बरामद किया। कस्टम वालों ने ट्रेन की बोगियों से गुटखा के अलावा नेपाली ऊन तथा सुतली भी बरामद किया है। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भारत में प्लास्टिक पैक में गुटखा निर्माण और बिक्री पर रोक लगा दिया गया है। जिससे भारतीय क्षेत्र में गुटखा की आपूर्ति कम हो गई है। उसके बाद नेपाल निर्मित गुटखा बड़ी मात्रा में भारत भेजा जा रहा है। इसी क्रम में कस्टम ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की। छापामारी में स्थानीय आरपीएफ प्रभारी सुभाष यादव, शंकर प्रसाद सहित कस्टम इंस्पेक्टर राजेश कुमार, एनके उपाध्याय, आर जी सिंह, जगदीश पंडित आदि की सक्रिय भूमिका रही।

बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों ने की चर्चा


पलासी (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी प्रागंण में मंगलवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की एक बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता प्रभारी डा. जहांगीर आलम ने की। मौके पर डा. एपी सिंह, डा. इकबाल हुसैन, डा. अरुण कुमार, डा. वरुण, डा. साबिर आलम, स्वास्थ्य प्रबंधक आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से मुस्कान एक अभियान के तहत एमसीएच पंजी को दुरुस्त करने, प्रखंड में चल रहे पोलियो अभियान की समीक्षा सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। इस क्रम में स्वास्थ्य कर्मियों को जन स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर क्षेत्र में जागरूकता लाने पर विशेष बल दिया गया।

31 मार्च तक नहीं मिल पायेगा वेतन


अररिया : उप विकास आयुक्त के पदस्थापन नही होने के कारण डीआरडीए व जिला परिषद कार्यालय के ढाई दर्जन से अधिक कर्मचारियों को 31 मार्च में भी वेतन नहीं मिल पायेगा। जबकि जिला परिषद व डीआरडीए में वेतन मद में सरकार से आवंटन प्राप्त है। जिप कार्यालय कर्मियों का वेतन तो पिछले नौ माह से लंबित है। जबकि डीआरडीए में कार्यरत कर्मियों को जनवरी से वेतन नहीं मिला है। आवंटन अगर ट्रेजरी से निकासी नहीं होता है तो वेतन मद की राशि भी वापस हो जायेगी। इस संबंध में प्रभारी डीडीसी जफर रकीब ने बताया कि मनरेगा कर्मी की राशि वापस नहीं होगी। लेकिन अगर ट्रेजरी से जिला परिषद कर्मियों के वेतन मद की राशि निकासी नहीं हुई तो वे स्वत: लैप्स कर जाएगी।

घर में घुसकर जेवर व नकदी की चोरी


कुर्साकांटा (अररिया) : पिछले दिनों प्रखंड के डाढ़ापीपर गांव में पड़ोसी द्वारा घर सूना पाकर घर में घुसकर गोदरेज से जेवर व नकद 7000 रुपये चुराने की घटना प्रकाश में आयीे है। इस घटना को लेकर डाढ़ापीपर गांव के रामकुमार ततमा ने कुआड़ी ओपी थाना कुर्साकांटा में गांव के मुकेश कुमार ततमा एवं नरेश ततमा के विरुद्ध कांड संख्या 39/11 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पिछले गुरुवार को डाढ़ापीपर गांव के रामकुमार ततमा दिन के लगभग 12 बजे घर से बाहर था एवं पत्‍‌नी विद्यालय गयी थी। इसी बीच पड़ोस के मुकेश ततमा एवं नरेश ततमा घर में घुसकर चाबी से गोदरेज खोलकर उसमें रखा तीस भरी चांदी व आठ आना वजन का सोने का जेवर तथा नकदी 7000 हजार रुपये निकाल लिया। प्राथमिकी में यह कहा गया है कि उक्त दोनों को घर से निकलते गांव के कुछ लोगों ने देखा है।

फरार अपराधी गिरफ्तार


पलासी (अररिया) : पलासी थाना पुलिस ने कई काडों के फरार अपराधी राम प्रसाद यादव (साकिन धपड़ी) को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने दी। साथ ही उन्होंने बताया कि उक्त अपराधी डकैती कांड का (वारंटी) फरार अभियुक्त था। जिस पर पूर्व से कई मामलों में पुलिस को उनकी तलाश थी।

विराटनगर ने दो विकेट से जीता टी 20 का फाइनल


कुर्साकांटा (अररिया) : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टुर्नामेंट के फाइनल में विराटनगर (नेपाल) की टीम ने कुर्साकांटा को दो विकेट से पराजित कर दिया। नेता जी सुभाष स्टेडियम में आयोजित फाइनल में कुर्साकांटा की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी प्रारंभ की। पारी की शुरुआत कप्तान मृत्युंजय ने की। नौ ओवर के बाद विराटनगर टीम के मनोज ने लगातार पांच गेंद में पांच विकेट चटका दिये। इससे कुर्साकाटा की टीम 20 ओवरों में 135 रन ही जोड़ पाये।
जबाव में बैटिंग को उतरी विराट नगर की टीम ने 19.1 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन बनाकर टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। मनोज को मैन आफ द मैच, अजय राजवंशी को मैन आफ द सिरीज का खिताब दिया गया। मैच में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक आनंदी प्र. यादव थे। स्टेडियम में कमेन्टेटर गुलाब सिंह व आमीर साहनी ने दर्शकों का अच्छा मनोरंजन किया। इस मौके पर शाहरुख खान, अंजर राजा, लड्डू सिंह, विकास साह, चिंतलाल मंडल, मुस्ताक अली आदि उपस्थित थे।

पंचायतों में वैट मद का डेढ़ करोड़ से अधिक बकाया


अररिया : जिले के विभिन्न पंचायतों में चल रही योजनाओं के तहत वैट मद में राशि काट कर रख ली गयी है, लेकिन उन्हें सरकारी खजाने में जमा नहीं किया जा रहा है। यह जानकारी वाणिज्य कर विभाग के उपायुक्त अनिल कुमार दास ने मंगलवार को अररिया में दी। यह राशि लगभग पौने दो करोड़ है तथा साल भर से अधिक वक्त से बकाया है।
उन्होंने बताया कि डिफाल्टर पंचायतों के मुखिया, पीआरएस व संबंधित प्रखंडों के प्रोग्राम आफिसरों को दो तीन माह पहले ही राशि जमा करने की सूचना दी गयी थी, लेकिन उन्होंने राशि नहीं जमा की। अब 31 मार्च आने पर है और जो पंचायतें इस राशि को जमा करने में विफल रहेंगी, उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
वाणिज्य कर उपायुक्त ने बताया कि पंचायतों में खास कर मनरेगा योजना के तहत वैट की राशि काट कर रख ली गयी है, लेकिन उन्हें जमा नहीं किया जा रहा है।

साढ़े 21 करोड़ से होगा नप क्षेत्र का विकास


फारबिसगंज(अररिया) : फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में शहरी समेकित विकास आवास एवं गंदी बस्ती विकास योजनान्तर्गत करीब 21 करोड़ की योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत की गयी है। मंगलवार को नप कार्यालय में यह जानकारी देते हुए मुख्य पार्षद वीणा देवी और उप मुख्य पार्षद राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि इसके अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डो में 18 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत से कुल 870 आवास, 13 लाख 63 हजार की लागत से 41 चापाकल, 870 आवास हेतु 1 करोड़ 28 लाख की लागत से सेफ्टी टैंक, 33 लाख की लागत से नाला निर्माण, 56 लाख की लागत से सड़क निर्माण एवं 28 लाख 65 हजार की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति केंद्र सरकार द्वारा दी गयी है। स्वीकृत योजनाओं की कुल राशि 21 करोड़ 56 लाख रूपये है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा नगर विकास विभाग बिहार सरकार द्वारा भी मुख्य नाला के लिए 72 लाख एवं नागरिक सुविधा मद में 41 लाख यानी कुल 1 करोड़ 13 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इस मौके पर अनिल कुमार सिन्हा, सप्तमी पाल, अरविंद यादव, शाद अहमद, अशोक फुलसरिया, मोती खान आदि वार्ड पार्षद उपस्थित थे।

बच्चों के लिए संस्कृति व नैतिकता की शिक्षा भी आवश्यक


फारबिसगंज (अररिया) : स्थानीय गंगा सरस्वती शिशु मंदिर व श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर में आचार्यो का दो दिवसीय कार्यशाला सोमवार की देर संध्या संपन्न हुई। जिसको संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा. एनएल दास ने कहा कि छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान के अलावा देश की संस्कृति व नैतिकता की भी शिक्षा दिया जाना आवश्यक है। साथ ही एक आचार्य को अपने छात्र, समाज व देश के प्रति समर्पित होना चाहिए। जबकि सचिव सीताराम जायसवाल ने एक कुम्भकार की तरह शिक्षकों को अपने छात्रों के निर्माण में पूरी तन्मयता का अनुपालन करने की सलाह दी। वहीं विद्या मंदिर के प्राचार्य श्री तिवारी ने कहा कि आचार्यो को अपने कार्य एवं उपलब्धि की समीक्षा स्वयं करनी चाहिए। जबकि विभाग निरीक्षक नकुल शर्मा ने शिक्षकों से सदैव अध्ययन व अध्यापन से जुड़े रहने का आहवान किया। मौके पर संरक्षक डा. एसपी नायक, सदस्य रघुवीर अग्रवाल, भोला प्रसाद समेत सभी आचार्य आदि उपस्थित थे।

भूमि विवाद में पिता की गोली मारकर की हत्या


फारबिसगंज/नरपतगंज (अररिया) : नरपतगंज में रिश्ते को कलंकित करते हुए सोमवार की रात भूमि विवाद में एक पुत्र मो. जुनैद ने अपने जन्मदाता मो. इसराफिल (55 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी है। घटना नरपतगंज थाना क्षेत्र के खैरा गढि़या गांव की है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया है। हत्यारोपी पुत्र मो. जुनैद ( 30 वर्ष) फरार बताया जा रहा है।
मिली जानकारी अनुसार मो. इसराफिल ने दो शादियां की थी। दूसरी शादी के बाद वह अपनी दूसरी बीबी के साथ ही रहता था। हत्यारोपी मो. जुनैद उसकी पहली पत्‍‌नी से जन्म लिया है। वह दिल्ली में रहकर काम करता था। इसी बीच उसे पता चला कि उसके पिता सभी जमीन सौतेले भाइयों के नाम लिखने वाले हैं। खबर मिलते ही वह दिल्ली से घर लौट आया। सोमवार की देर उसने सोये अवस्था में अपने पिता के पेट में बंदूक सटाकर गोली मार दी। गोली लगने से वह तड़पने लगा। परिजन उसे लेकर रेफरल अस्पताल फारबिसगंज पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाने में उसके परिजनों ने बताया कि मरने से पहले इसराफिल ने कहा था कि जुनैद ने उसे गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बच्चों को पढ़ाया गया पर्यावरण की महत्ता का पाठ


बथनाहा(अररिया) : छात्र वृक्षारोपण योजना के तहत मंगलवार को अंबेडकर विद्यालय परिसर में जिला पर्यावरण एवं वन विभाग की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को पर्यावरण की महत्ता, वृक्ष की उपयोगिता व उसके संरक्षण आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। कार्यक्रम में अररिया के वन क्षेत्र पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह ने बच्चों के बीच कापी, कलम आदि भी वितरित किया। श्री सिंह ने कहा कि पर्यावरण एवं वन विभाग अररिया द्वारा फारबिसगंज अनुमंडल अंतर्गत छात्र वृक्षारोपण योजना के तहत अंबेडकर उच्च विद्यालय बथनाहा का चयन किया गया है। इस योजना के तहत 25 छात्रों को कम से कम एक पेड़ लगाना है तथा उसकी देखभाल करनी है। इसके एवज में प्रति वृक्ष सौ रूपये की प्रोत्साहन राशि छात्रों को विभाग द्वारा दी जायेगी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सदानंद दास, विद्यानंद मंडल, वन पाल दिलीप कुमार सिंह, मनोज झा, पारितोष झा, मनोज मंडल, निर्मला देवी, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

मौलवी परीक्षा: इंग्लिश विषय का प्रश्न पत्र लीक, एक गिरफ्तार


फारबिसगंज (अररिया) : मंगलवार को मौलवी परीक्षा के इंग्लिश विषय का प्रथम प्रश्न पत्र परीक्षा से पूर्व लीक हो गया। पुलिस ने परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में ही ली एकेडमी परीक्षा केंद्र के सामने स्थित एक फोटो स्टेट की दुकान से इंग्लिश विषय का प्रश्न पत्र सहित उसके हल किये हुए उत्तर की कई फोटो प्रति बरामद किया है। पुलिस ने उक्त दुकानदार को गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरफ्तार दुकानदार मंटू कुमार से पुलिस पूछताछ कर रही है। इधर, फारबिसगंज थानाध्यक्ष एके गुप्ता ने बताया कि परीक्षा से पूर्व ही इंग्लिश प्रथम विषय का प्रश्न पत्र परीक्षा के दौरान ही फोटो स्टेट की दुकान में बिकने लगी थी। इसकी सूचना पर इस कार्रवाई में प्रश्न पत्र व हल की हुई प्रतियां बरामद की गयी है। इसके अलावा पुलिस ने सोमवार को संपन्न हुई हिंदी विषय की परीक्षा के हल की हुई प्रतियां भी फोटो स्टेट की दुकान से बरामद की गई है। ज्ञात हो कि मौलवी की परीक्षा में जम कर कदाचार चल रहा है। प्रथम दिन फारबिसगंज में एसडीओ जीडी सिंह ने कई परीक्षार्थियों को निष्कासित भी किया था।

बस मालिक ने दिया थाने में आवेदन


फारबिसगंज (अररिया) : अररिया के मिनी बस मालिक द्वारा गाड़ी को क्षति पहुंचाने तथा दबंगतापूर्ण रवैया अपनाने को लेकर फारबिसगंज प्रखंड के रामपुर निवासी अब्दुल नासिर ने इसकी लिखित आवेदन अररिया थानाध्यक्ष को देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने इसकी लिखित सूचना अररिया डीएम, एसपी सहित परिवहन विभाग के आला अधिकारियों को भी दी है। श्री नासिर ने अपने आवेदन में कहा है कि मिनी बस के वर्तमान मालिक मो. इस्माइल द्वाराअररिया बस पड़ाव पर उनकी बस के प्रस्थान के समय पर प्रतिदिन दबंगई कर रहे है जिस कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।

नप: सात में पांच सैरातों की हुई बंदोबस्ती


अररिया : नगर परिषद अंतर्गत सात सैरातों में पांच सैरातों की बंदोबस्ती संपन्न हो गया। शेष बचे सैरातों की बंदोबस्ती भी शीघ्र पूरी कर ली जायेगी। यह जानकारी मंगलवार को नप कार्यपालक पदाधिकारी अनिल कुमार ने दी है। बंदोबस्ती की गयी सैरातों में भारी वाहन सेवा शुल्क 5.81 लाख राजस्व हाट अररिया आरएस 82 हजार, टेंपो पड़ाव 4.11 लाख, राजस्व हाट बसंतपुर 2.32 लाख, सुलभ शौचालय कम्पलेक्स 50 हजार रुपये में प्रथम डाक दाताओं को दी गयी। शेष बचे दो सैरातों की बंदोबस्ती के संबंध में कार्यपालक श्री कुमार ने बताया कि राजस्व हाट रजोखर में मात्र एक लोग ही भाग ले पाये। इसलिये इसकी बंदोबस्ती आगामी 31 मार्च को संपन्न कराया जायेगा। जबकि बस स्टैंड के लिए दो लोगों ने डाक में भाग लिया। लेकिन निर्धारित समय तक प्रथम डाक कर्ता नप नियमों को पालन नही कर पाये। इस परिस्थिति में दूसरे डाक कर्ता के नाम बंदोबस्ती के लिए श्री कुमार ने जिला पदाधिकारी को सारी बातों से अवगत कराते हुये मार्ग दर्शन की अपेक्षा की है। वहीं दूसरे डाककर्ता का कहना है कि नियमानुसार जब प्रथम पार्टी नियमों को पुरा नही करती तो दूसरे के नाम बंदोबस्ती हो जाना चाहिए।

जिप सदस्य पद के लिए 14 ने किया नामांकन


अररिया : पंचायत चुनाव के सांतवें व नौवें चरण के लिए जिला परिषद सदस्य पद के लिए अररिया व रानीगंज के कुल आठ क्षेत्रों से मंगलवार को 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिला परिषद सदस्य पद के निर्वाची पदाधिकारी डा. विनोद कुमार के समक्ष अररिया से छठे दिन नौ तथा रानीगंज के लिए दूसरे दिन पांच नामांकन दाखिल किया गया है। सहायक निर्वाची पदाधिकारी देवेन्द्र राम व अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि मंगलवार को अररिया प्रखंड के क्षेत्र सं.18 से रोशन आरा, रीता देवी 22 से हबीबीउद्दीन, अरविंद कुमार सिंह, राजीव कुमार रंजन, 23 से रियाज उद्दीन, अकरम, प्रभात कुमार सिंह व नूरी नाज ने जिप सदस्य पद के लिए पर्चा भरा है। श्री राम ने बताया कि रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के क्षेत्र सं. 19 से विलायती मंडल, 20 से ताराचंद पासवान, 21 से नाजमा तथा 10 से प्रिंस विक्टर, विमल मेहता ने पर्चा दाखिल किया है। अररिया प्रखंड के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 30 मार्च है।

नामांकन को लेकर रही गहमागहमी


बसैटी (अररिया) : पंचायत चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को रानीगंज प्रखंड मुख्यालय में प्रत्याशियों की गहमागहमी से माहौल सरगर्म बना रहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी चन्द्रमा राम ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन मुखिया के लिए 32 सरपंच पद के लिए 19 पंचायत समिति सदस्य के 33 वार्ड सदस्य के लिए 104 तथा ग्राम कचहरी सदस्य पद के लिए 21 लोगों ने अपना नामांकन पर्चा भरा। विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए वरीय उप समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी नलीन कुमार, दंडाधिकारी गोपाल प्रसाद सिंह, रानीगंज थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, बौसी थानाध्यक्ष टुनटुन पासवान आदि जुटे थे।