Friday, February 4, 2011

दबंगों की प्रताड़ना से तंग महिला ने किया विषपान


कुसियारगांव(अररिया) : पुत्री की अस्मत बचाने में समाज का सहयोग नहीं मिलने से दुखी एक महिला ने बुधवार को विषपान कर लिया। महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना पलासी थाना क्षेत्र के बटराहा टोला उरलाहा की है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव का गयानंद मंडल बाहर में मजदूरी करता है। घर पर उसकी पत्‍‌नी व पुत्री रहते हैं। गांव के ही कुछ दबंग लोगों की नजर उसकी पुत्री पर लग गयी। रविवार की रात गांव का एक दबंग युवक बुरी नीयत से जबरन गयानंद मंडल के घर में घुसने का प्रयास किया। परंतु पत्‍‌नी प्रतिमा की नींद खुल गयी और वह युवक से भिड़ गयी। इस क्रम में युवक ने उसकी पिटाई भी कर दी। दूसरे दिन महिला ने गांव के प्रबुद्ध लोगों को इसकी जानकारी दी। लेकिन गांव का कोई भी उसके सहयोग में आगे नहीं आया। उल्टे दबंगों ने उसकी लड़की का अपहरण करने का भी प्रयास किया। उक्त घटना से उसे काफी सदमा लगा और उसने बुधवार को कथित रूप से विषपान कर लिया। महिला फिलहाल जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

0 comments:

Post a Comment