Monday, July 18, 2011

श्रावणी मेले की डयूटी पर भेजे गये 10 पुलिस कर्मी

अररिया : पुलिस उप महानिरीक्षक के आदेशानुसार देवघर मेला में अररिया के दस पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी हैं। ये पुलिस कर्मी एक माह तक मेला में अपने अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। ड्यूटी पर लगाये गये पुलिस कर्मियों में एसआई विपिन कुमार, शिवपूजन कुमार, संजीत कुमार, कृष्ण देव कुवंर, सिपाही रंजु देवी आदि शामिल हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अररिया से जा रहे मेल पुलिस कर्मियों को बाका और महिला पुलिस कर्मियों को मुंगेर में ड्यूटी पर लगाया गया है। ये पुलिस कर्मी आगामी 17 अगस्त तक वहां कार्य करेंगे।

0 comments:

Post a Comment