Wednesday, July 20, 2011

डेहटी पैक्स: कई और नामों का हो सकता है खुलासा

अररिया : तत्कालीन जिला अधीक्षक दिनेश चौधरी एवं बीडीओ अशोक तिवारी की डेहटी पैक्स घोटाले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब दूसरे आरोपी को पकड़ने की तैयारी में है। श्री चौधरी एवं तिवारी की गिरफ्तारी के बाद कई और नामों के खुलासा होने की संभावना है। पैक्स घोटाले में प्रबंधक रूद्रानंद झा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को यह दूसरी बड़ी सफलता हाथ लगी है। सूत्रों की मानें तो शिक्षा विभाग व सर्व शिक्षा अभियान का पैसा पैक्स में दस प्रतिशत कमीशन लेकर जमा कराया जाता था। बताया जाता है कि इस कार्य में पलासी में कार्यरत एक तत्कालीन तकनीकी पर्यवेक्षक, कुछ शिक्षक व विभागीय कर्मी अहम भूमिका निभाते थे। दोनों अधिकारियों की गिरफ्तारी से घोटाले में संलिप्त ऐसे सफेदपोशों के हाथ पांव फूले हुए हैं।

0 comments:

Post a Comment