Monday, July 18, 2011

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनमोहन व सोनिया का पुतला फूंका

फारबिसगंज(अररिया) : देश में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा कालाधन वापसी की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को फारबिसगंज पुस्तकालय मुख्य द्वार के समीप प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का पुतला दहन किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार तथा कालाधन मामले पर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने पर विमर्श किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज झा, जिला उपाध्यक्ष शंभू साह, बिंदेश्वरी मेहता, उदयानंद मंडल, रघुवीर विश्वास, जितेन्द्र, प्रदीप मंडल, सावित्री देवी, सुधीर कुमार विश्वास, सुदर्शन मंडल, कृत्यानंद मंडल, गौरी सिंह, अजय कुमार मंडल, दिलीप कुमार, उमेश पासवान, रिंकू कुमार यादव,, निरंजन सिंह, राजू बहरदार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment