Wednesday, March 28, 2012

घोटाले का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, भेजे गए जेल


अररिया : अररिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महिषाकोल में भवन निर्माण की राशि में हेराफेरी करने के आरोपी शिक्षक कुमार प्रकाश को नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शिक्षक से जरूरी पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 21 जनवरी 12 को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बैजू झा ने नगर थाना में आवेदन देकर उक्त शिक्षक पर भवन निर्माण मद की 11 लाख की राशि की हेराफेरी का आरोप लगाया था। आरोप पत्र मिलने के बाद पुलिस ने शिक्षक के विरूद्ध थाना कांड संख्या 33/12 दर्ज की। जांच के क्रम में उजागर हुआ कि सर्व शिक्षा अभियान द्वारा आवंटित राशि की निकासी के बाद भी भवन का कार्य पूरा नहीं किया गया। जब इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी तो शिक्षक स्कूल से गायब रहने लगे। मंगलवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

0 comments:

Post a Comment