Friday, March 30, 2012

विराट विष्णु यज्ञ संपन्न



रेणुग्राम (अररिया) : फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के हलहलिया गांव में आयोजित सात दिवसीय विष्णु यज्ञ धूमधाम के साथ गुरुवार को संपन्न हो गया। ज्ञात हो कि विगत 23 मार्च से इस गांव में विष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग तीन दर्जन से अधिक कीर्तन मंडली शिरकत कर रहे थे। इस विष्णु यज्ञ में भगवान विष्णु का विराट रूप, मां वैष्णों देवी की भव्य प्रतिमा, सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई थी। सात दिन चले इस विष्णु यज्ञ को देखने हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं आए। इस अवसर पर यज्ञ स्थल पर भव्य मेला का आयोजन भी किया गया। सात दिनों तक पुरा हलहलिया गांव में भक्ति का माहौल रहा और इस भक्ति सराबोर में गोता लगाते रहे।

0 comments:

Post a Comment