Friday, March 30, 2012

मुआवजा राशि का वितरित

भरगामा(अररिया) : पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के बीच मुआवजे की राशि का वितरण गुरुवार से प्रखंड मुख्यालय भरगामा में प्रखंड प्रशासन द्वारा शिविर लगाकर प्रारंभ कर दिया गया है। इस बाबत प्रखंड प्रशासन द्वारा राशि वितरण हेतु पंचायतवार सूची का प्रकाशन भी कर दिया गया है। प्रकाशित सूची के मुताबिक 29 मार्च से 03 मार्च तक ओलावृष्टि से प्रभावित प्रखंड के रघुनाथपुर उत्तर एवं वीरनगर पूरब पंचायत के किसानों के बीच राशि का वितरण की जानी है। वहीं 05-06 अप्रैल को नया भरगामा 07-08 अप्रैल को हरिपुर कला, 09-10 अप्रैल को सिमरबनी, 11-12 अप्रैल को कुशमौल, 13-14 को शंकरपुर पंचायत के किसानों के बीच राशि का वितरण किया जाना है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी भरगामा आशुतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुआवजे की 2000 या इससे ऊपर की राशि चेक के माध्यम से दी जायेगी, जिसका वितरण आगामी 16 अप्रैल से पंचायतवार किया जाना है। वहीं 2000 से कम रकम वालों को राशि नगद दिये जाने की जानकारी दी है। मौके पर राजस्व कर्मचारी पूनम कुमारी, विषय वस्तु विशेषज्ञ ज्वाला प्रसाद, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशुतोष कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह एवं पुअनि देवराज राय आदि अन्य लोग भी मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment