Wednesday, March 28, 2012

पैक्सों ने धान खरीदने से खड़े किए हाथ

जोकीहाट : प्रखंड के अधिकांश पैक्स गोदामों से धान उठाव नहीं होने से धान खरीद का कार्य अपने लक्ष्य से भटकता नजर आ रहा है। दर्जनों किसान आज भी धान बेचने के लिए दर दर भटक रहे हैं। लेकिन गोदामों में जगह नहीं होने से पैक्सों ने धान खरीदने से हाथ खड़े कर दिए हैं। उधर, जोकीहाट के बीएओ अभिनंदन सिंह के निलंबन के बाद से ही कृषि भवन में भी धान खरीद नहीं किये जा रहे हैं। नये बीएओ राजेन्द्र प्रसाद साह ने बताया कि जगह के अभाव में धान खरीद का कार्य अवरूद्ध है। एसडीओ डा. विनोद कुमार ने बीएओ श्री साह को कृषि भवन में पड़े धान को मिलों में भेजने का निर्देश दिया। एसडीओ ने बताया कि जगह खाली होते ही धान खरीद शुरू हो जायेगी। उन्होंने बताया कि 15 अप्रेल तक धान खरीद किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment