Monday, May 7, 2012

जयंती पर याद किए गए टैगोर

फारबिसगंज(अररिया) : बिहार बाल मंच फारबिसगंज के तत्वावधान में द्विजदेनी मैदान में रविवार को रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कवि गुरू रवींद्र नाथ टैगोर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत चर्चा की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकर्मी उमाकांत दास ने की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम रवींद्र नाथ ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत विषय वस्तु पर स्कूली बच्चों ने भाषण दिये। जिसमें मोनिका, हर्ष, सत्यम, मयंक और सिद्धार्थ को उत्कृष्ट संभाषण के लिए पुरस्कृत भी किया गया। श्री दास ने बंगला भाषा में कवि गुरू का एक गीत प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। तत्पश्चात अतिथियों में देवकला देवी, रतिचंद यादव, जगत नारायण दास, कृष्णा सिंह, जनार्दन मिश्र, विनोद कुमार तिवारी, मनोज तिवारी, शंकर झा आदि ने सेमिनार को संबोधित किया। सेमिनार का संयोजन एवं संचालन विनोद कुमार तिवारी और मनोज तिवारी ने किया।

0 comments:

Post a Comment