Wednesday, May 9, 2012

महिला चिकित्सक नहीं होने से बढ़ रही परेशानी

नरपतगंज (अररिया) : तमाम प्रयासों के बावजूद भी प्राथमिक स्वास्थ्य नरपतगंज में आज तक महिला चिकित्सक की पदस्थापना नही हो सकी है। ज्ञात हो कि प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश महिलाएं आज भी पर्दा प्रथा को अपनी पारंपरिक संस्कार मानती है। जहां की महिलाएं घूंघट की आड़ से बाते करती हो ऐसे में उनके द्वारा अपनी परेशानी वो भी किसी पुरुष चिकित्सक के समक्ष रखने का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। फलस्वरूप महिलाओं का समुचित उपचार संभव नही हो पा रहा है। लेकिन इसकी सुध आज तक किसी ने नही ली। देखना है पीएचसी में महिलाएं के स्वास्थ्य उपचार में उत्पन्न विकट परिस्थिति का दौर कब खत्म होगा।

0 comments:

Post a Comment