Thursday, May 10, 2012

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष व प्रधान लिपिक घायल


जोकीहाट (अररिया) : अररिया-जोकीहाट मार्ग पर मैनापुर पुल के निकट एक सड़क हादसे में गुरुवार को यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व जोकीहाट प्रखंड में कार्यरत हेड क्लर्क घायल हो गये। जानकारी के अनुसार युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो. परवेज आलम एवं जोकीहाट प्रखंड के प्रधान लिपिक रणवीर पासवान एक मोटर साइकिल से जोकीहाट जा रहे थे। इसी बीच तेज गति से पीछे से आ रही एक मोटर साइकिल ने उन्हें ठोकर मार दी। दोनों मोटर साइकिल सहित नीचे गिरकर घायल हो गये। घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परवेज आलम को पूर्णिया रेफर कर दिया गया है।

0 comments:

Post a Comment