Saturday, May 12, 2012

महिला को मारी गोली, घायल

भरगामा : भूमि विवाद को लेकर प्रखंड के सिरसिया कला पंचायत अंतर्गत गम्हरिया गांव में गुरुवार की रात एक महिला को गोली मारकर जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घायल महिला देवकी देवी उम्र के फर्द बयान पर भरगामा थाना पुलिस ने कांड संख्या 41/12 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। फर्द बयान में कहा है कि गुरूवार की रात अपने घर के दरवाजे के मचान पर सोयी हुई थी। पड़ोस के ही महेन्द्र मंडल चुपके से दरवाजे पर आकर पीठ पर गोली मारकर भाग गया। हो हल्ला होने पर पड़ोस के लोगों ने जख्मी हालत में भरगामा थाना लाया। देवकी देवी का कहना है कि एक दिन पूर्व पड़ोसी महेन्द्र मंडल से भूमि विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था।

0 comments:

Post a Comment