Thursday, May 10, 2012

वज्रपात से युवक की मौत

रेणुग्राम (अररिया) : गुरुवार के अहले सुबह तेज हवा के साथ हुई जोरदार बारिश के दौरान ठनका (वज्रपात) गिरने से फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा थाना अंतर्गत सिमराहा कलोनी में 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर सिमराहा पुलिस ने मृतक के घर पहुंच कर मामले का जायजा लिया। व्रजपात की चपेट में आए युवक की पहचान सिमराहा कालोनी निवासी सुनील कुमार मंडल के रूप की गई है। इस संदर्भ में मृतक के परिजनों ने बताया कि उक्त युवक अहले सुबह अपने भैंस चराने को ले बहियार गया था। जहां बारिश से बचने के लिए पेड़ की ओट में बैठ गया। इसी बीच पेड़ पर हुए वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई। वहीं इस घटना से गांव एवं मृतक परिजनों में सन्नाटा पसरा है। मृत युवक के मां मो. खिखिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

0 comments:

Post a Comment