Wednesday, May 9, 2012

नरपतगंज में खुलेंगे 21 नये विद्यालय

नरपतगंज (अररिया) : नरपतगंज प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर 21 नये विद्यालयों की स्वीकृति मिली है। इन्हें खोलने की कार्रवाई की जा रही है। यह जानकारी शिक्षा विभाग बीआरसी के साधन सेवी अवधेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि नवसृजित विद्यालय महेन्द्र यादव टोला वार्ड 13, पछवरिया टोला फतेहपुर वार्ड 14, मुस्ताक टोला बढ़ेपारा वार्ड- 15, यादव टोला दरगाहीगंज वार्ड 13 विद्यानंद यादव टोला दरगाहीगंज वार्ड नं. 12 अधीन लाल यादव टोला थलहा, योगधर यादव टोला मिरदौल, बैठा एवं साह टोला पलासी वार्ड नं. 12, शारदा चौक वार्ड नं. 2 खैरा, लक्ष्मीपुर अचरा वार्ड न. 14, मुरारी यादव टोला कन्हैली वार्ड 1, तीनखंभा शेरशाहवादी टोला बेला, सईद टोला राजगंज, दयानंद मंडल टोला मधुरा पश्चिम, मुस्ताक टोला शिशुवा वार्ड 11 मधुरा उत्तर, अल्प सं. टोला खैरा, वार्ड 9 रामघाट, नंदग्राम फतेहपुर वार्ड 12, मुसहर टोला फरही वार्ड 8, तस्लीमुउद्दीन टोला बड़हरा, बिंदेश्वरी सिंह टोला वार्ड 8, गोरहा विशनपुर एवं बुच्चर टोला नवाबगंज वार्ड नं. 9 कुल 21 विद्यालय स्वीकृत हुए हैं।

0 comments:

Post a Comment