Saturday, May 12, 2012

कोर्ट परिसर से कैदी फरार


अररिया : स्थानीय कोर्ट परिसर से गुरुवार को एक कैदी फरार हो गया। इस संबंध में सीजेएम सत्येन्द्र रजक ने शुक्रवार को अररिया के पुलिस अधीक्षक समेत नगर थानाध्यक्ष को नोटिस भेजा है।
जानकारी के अनसुार नगर थाना क्षेत्र के सुरजापुर (बेलवा) निवासी मो. नुमान कोर्ट प्रागंण में रखे छड़ आदि चोरी के मामले में पकड़ा गया। इस संबंध में कोर्ट नाजीर कामता प्र. सिंह ने अररिया थाने में कांड संख्या 168/12 दर्ज कराया। न्यायालय कर्मी द्वारा पकड़े गए आरोपी को थाना को 09 मई को सुपुर्द कर दिया गया। गुरुवार को उसे पुलिस न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। सीजेएम कोर्ट में हाजिर होने के बाद कैदी गायब हो गया। इसकी खबर तब मिली जब जेल भेजने के लिए कैदी की खोजबीन शुरू हुई।
गिरफ्तार आरोपी मो. नुमान को 10 मई 12 को आरक्षी दल के साथ पुलिस अधिकारी हरिकांत सिंह ने न्यायालय को अग्रसारित किया। उक्त आरोपी को सीजेएम कोर्ट में पेश तो किया गया। परंतु अभिरक्षा दल द्वारा उक्त आरोपी के मामले में न्यायालय से अभिरक्षा अधिपत्र प्राप्त नही की गयी।
इस दौर में जहां कोर्ट द्वारा अभिरक्षा दल के साथ आए आरोपी मो. निमान की खोज की जाती रही। अंतत: पेशी में कोर्ट लाए ये आरोपी मो. नुमान को जेल में नही सूपूर्द किए जाने तथा उसके फरार हो जाने की आशंका व्यक्त की गयी।
इस बात को सीजएम श्री रजब ने गंभीरता से लिया है तथा अररिया के पुलिस अधीक्षक एवं नगर थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र जारी किया है।

0 comments:

Post a Comment