Saturday, May 12, 2012

वज्रपात पीड़ितों को मिलेगा डेढ़ डेढ़ लाख मुआवजा


अररिया : वज्रपात से मृत लोगों के पीड़ित परिजनों को प्रशासन डेढ़ डेढ़ लाख रुपयों की क्षतिपूर्ति राशि देगा। वहीं, घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जायेगी। यह जानकारी एसडीओ डा. विनोद कुमार ने शुक्रवार की शाम दी।
उन्होंने बताया कि सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में यह कार्रवाई की जा रही है। एसडीओ ने बताया कि इस संबंध में निर्धारित मानदंडों के अनुरूप कार्रवाई की जायेगी। ज्ञात हो कि शुक्रवार की सुबह वज्रपात से अररिया प्रखंड के महिषाकोल गांव में भैंस चराने गये चार लड़कों की मौत हो गयी थी। इससे पहले गुरुवार को भी वज्रपात ने सिमराहा कालोनी में एक युवक की जान ले ली थी।

0 comments:

Post a Comment