Sunday, July 3, 2011

स्वतंत्रता सेनानी की विधवा पेंशन से वंचित


अररिया : नगर विकास संघर्ष समिति अररिया ने मुख्यमंत्री बिहार को एक पत्र प्रेषित कर स्वतंत्रता सेनानी सरदार गोविन्द सिंह के विधवा पत्‍‌नी को बकाया पारिवारिक पेंशन भुगतान कराने की मांग की है।
समिति के सचिव नन्द मोहन मिश्र ने प्रेषित पत्र में कहा है कि स्वतंत्रता सेनानी श्री सिंह का निधन गत 22 अक्टूबर को हो गया। निधन के बाद उनकी पत्‍‌नी गंगा देवी ने जिला पदाधिकारी से बकाया पेंशन के लिये लिखित रूप से गुहार लगायी। लेकिन छह माह बीत जाने के बाद भी उनकी गुहार नही सुनी गई, जिससे स्वतंत्रता सेनानी की पत्‍‌नी काफी आहत है।

0 comments:

Post a Comment