Sunday, July 3, 2011

आग लगने से चार घर राख, तीन मवेशी भी झुलसे


जोकीहाट (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र के चौकता पंचायत अंतर्गत टेकनी गांव के कचनहर टोला में शुक्रवार की रात आग लगने से चार घर समेत दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी। आग लगने के कारण का पता नही चल पाया है। इस अग्निकांड में एक गाय, दो बकरी भी झुलस कर मर गयी है। साथ ही घर में रखे चावल, गेहूं सहित लगभग दो लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी। अग्निपीड़ितों में जगदीश साह एवं उमेश साह आदि शामिल हैं। ग्रामीणों ने घटना की सूचना अंचल कार्यालय को दे दी है।

0 comments:

Post a Comment