Saturday, July 9, 2011

पूर्व राजा के जन्मदिन पर राजतंत्र वापसी की मांग

जोगबनी (अररिया) : पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र का65वां जन्म दिन गुरुवार को राष्ट्रवादी प्रजातांत्रिक पार्टी द्वारा विराटनगर महेन्द्र चौक में उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। वहीं, इस अवसर पर स्वतंत्र हिन्दू युवा समिति द्वारा नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग को ले देशभर में प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर राप्रपा के मो. मुसलिम मियां ने कहा कि सभी पार्टियां अपने निर्हित स्वार्थ के लिए देश को कमजोर कर रही है। उन्होंने देश के लिए राजा की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि देश को पटरी पर लाने हेतु राजा का आना आवश्यक है। इस कार्यक्रम में स्वतंत्र हिन्दू युवा कमेटी की ओर से आमंत्रित भारतीय क्षेत्र से जदयू के रामावतार एवं भाजपा के भानु प्रताप राय ने कहा कि नेपाल में हिन्दू राष्ट्र की समाप्ति दुर्भाग्य पूर्ण है। समाप्ति से पूर्व सभी धर्मो की समान रूप से रक्षा होती थी तथा शांति भाईचारा कायम रहता था। कार्यक्रम की अध्यक्षता डम्बर बहादुर कार्की ने की, जबकि मंच का संचालन पूजा पांडेल ने किया। मंच पर मुख्य रूप से मो. मुस्लिम मियां, रमावतार शर्मा, भानू प्रकाश राय, सीता धीमरे, रीता साह, कला धीधरे आनंद कुमार साह एवं राज कुमार सिंह सहित भारी संख्या में राप्ररा एवं युवा समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment