Sunday, July 3, 2011

बकरा का भी जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में फैला पानी


पलासी (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा तथा नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र से छोड़े गये पानी के कारण प्रखंड से होकर बहनेवाली बकरा नदी के जलस्तर में काफी वृद्धि हो गयी है। साथ ही बकरा का पानी प्रखंड के कई निचले इलाकों में फैल गया है। जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बरसात के कारण करीब एक दर्जन गावों का संपर्क पथ कीचड़मय हो जाने के कारण प्रखंड मुख्यालय जाना आना मुश्किल हो गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार लगातार हो रही वर्षा व जल अधिग्रहण क्षेत्र से छोड़े गये जल के कारण बकरा नदी का पानी प्रखंड के बेलगच्छी, छपनियां, धर्मगंज, भट्टाबाड़ी, जरियाखाड़ी, कोढैली पश्चिम पार आदि गांव के निचले इलाकों में फैल गया है। वहीं मटियाटोल, अरड़बाड़ी, मेहरू चौक से धर्मगंज आदि जाने वाले संपर्क पथों पर दो से तीन फीट तक कीचड़ जमा हो गया है जिस कारण मालद्वार, कोढ़ैली, डकैता, अरड़बाड़ी-मटियाटोल, धर्मगंज, भट्टाबाड़ी आदि गांवों का प्रखंड मुख्यालय से यातायात दुर्गम हो गया है। इसके साथ ही बकरा नदी के किनारे बसे गांवों पर कटाव का खतरा भी मंडराने लगा है।

0 comments:

Post a Comment