Thursday, July 7, 2011

प्रमुख ने किया कार्यालय का उद्घाटन

भरगामा(अररिया) : भरगामा प्रखंड के नव निर्वाचित प्रखंड प्रमुख दिव्य प्रकाश यादवेंदु ने बुधवार को मुख्यालय स्थित प्रखंड प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। मौके पर स्थानीय विधायक देवयंती यादव के साथ बड़ी संख्या में पंचायत के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। उद्घाटन के बाद पंचायत समिति सदस्य गयानंद सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ राहत शेड में उद्घाटन समारोह को लेकर एक सभा का आयोजन भी किया गया। सभा में उपस्थित वक्ताओं में नव निर्वाचित प्रखंड प्रमुख दिव्य प्रकाश यादवेंदु ने विकास से नजरिये से पिछड़े प्रखंड भरगामा की वर्तमान दशा को लेकर दुख व्यक्त किया। कहा कि प्रखंड के सर्वागीण विकास को लेकर सामुहिक प्रयास किया जायेगा। वर्तमान विधायक देवयंती यादव ने भी नव निर्वाचित प्रखंड प्रमुख के संकल्प पर संतोष जताते हुए व्यवस्था में अपेक्षित परिवर्तन होने की उम्मीद जतायी। जबकि भाजपा के प्रखंड प्रवक्ता चाणक्य ने वर्तमान की समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए समस्या से तत्काल निष्पादन हेतु प्रमुख से अपेक्षा जतायी। वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह बब्बन ने प्रमुख के कार्यकाल में प्रखंड के विकास की दिशा में व्यापक परिवर्तन होने की उम्मीद जतायी। पूर्व जिप सदस्य सत्यनारायण यादव, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कुंदन सिंह, पंचायत समिति सदस्य विभा देवी, नवीन यादव, सुधीर यादव भगत, अनंत झा पंचायत समिति सदस्य शितांशु शेखर, उपप्रमुख इंतखाब आलम आदि समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नवीन यादव ने किया।

0 comments:

Post a Comment