Sunday, July 3, 2011

खैर लकड़ी की हो रही तस्करी


बथनाहा (अररिया) : प्रशासनिक उदासीनता के कारण सीमवर्ती क्षेत्र में कीमती वृक्षों की अवैध तस्करी बेरोक-टोक चल रही है। मिली जानकारी अनुसार नेपाली क्षेत्र से खैर समेत अन्य कई लड़कियों की अवैध तस्करी इन दिनों बडे़ पैमाने पर की जा रही है। तस्करी का केंद्र सीमावर्ती गांव पथरदेवा, कोशिकापुर एवं मानिकपुर गांव बना हुआ है। जहां से प्रतिदिन ट्रैक्टर पर लाद कर नेपाली लड़कियों की ढुलाई की जा रही है। जिसे फारबिसगंज एवं अररिया के रास्ते बंगाल भेजा जाता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस तस्करी में स्थानीय वन माफिया समेत फारबिसगंज एवं अररिया के कई दिग्गज हस्तियां शामिल हैं।

0 comments:

Post a Comment