Thursday, July 7, 2011

दो ने किया विषपान

कुसियारगांव (अररिया) : विगत 24 घंटे के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घरेलू विवाद के कारण एक विवाहिता सहित दो लोगों ने विषपान कर लिया। परिजनों ने इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल अररिया में भर्ती में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के घुरघुरा सहासमल गांव में नारायण पासवान की पत्‍‌नी मुनकी देवी ने घरेलू विवाद के कारण विषपान कर लिया। वहीं नगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में परिवारिक कलह के कारण पप्पू आलम ने विषपान कर लिया। चिकित्सक के मुताबिक महिला की स्थिति नाजुक बनी हुयी है।

0 comments:

Post a Comment