Saturday, July 9, 2011

कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू

फारबिसगंज (अररिया) : अररिया जिला कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। जिला निर्वाची पदाधिकारी अरविंद लाल रजक की अनुशंसा के आलोक में बिहार प्रदेश के निर्वाची पदाधिकारी आईजी सनाडी ने जिले के सभी प्रखंडों में चुनाव संपन्न करने हेतु प्रखंड वार निर्वाची पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार फारबिसगंज प्रखंड के लिए आभाष झा,
फारबिसबंज नगर के लिए श्रीमती कुमुद यादव, नरपतगंज प्रखंड के लिए देवेन्द्र ठाकुर, भरगामा प्रखंड से शोभाचन्द साह, कुर्साकांटा प्रखंड से रघुनाथ राम, सिकटी प्रखंड के लिए सीताराम गुप्ता, जोकीहाट प्रखंड से रजी अहमद एवं पलासी प्रखंड के लिए सियाराम मिश्र को भार सौंपा गया है। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष भारतेन्दु प्र. यादव ने दी है।

0 comments:

Post a Comment