अररिया, : अररिया शहर में नगर पालिका चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव को लेकर वार्डो में देर रात तक मजलिस लगती है। आज अररिया नगर परिषद के वार्ड सं. एक से वार्ड सं. 10 तक का विवरण पेश किया जा रहा है। वार्ड एक से 10 तक कुल 62 प्रत्याशी मैदान में है। वार्ड नं. छह में सबसे अधिक 14 प्रत्याशी वार्ड पार्षद पद के लिए मैदान-ए जंग में है। वार्ड नं. एक में कुल आठ उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें निवर्तमान पार्षद मधु देवी, पूर्व पार्षद बुकनी देवी, अनिता देवी, जुबैदा, तेतरी देवी, देवकला देवी, नीलम देवी तथा मसवरी खातुन के नाम शामिल है। जबकि वार्ड नं. 2 कुल पांच प्रत्याशी है। इसमें निवर्तमान पार्षद बिदो पासवान, अशोक रजक, उमेश राम, नारायण पासवान व फूलो देवी के नाम हैं। वहीं वार्ड नं. तीन में मात्र तीन उम्मीदवार मैदान में है। इसमें निर्वतमान पार्षद रेखा देवी, पूनम देवी व रीता देवी के नाम है।
अररिया आरएस के वार्ड नं. 4 में भी मात्र चार उम्मीदवार क्रमश: निवर्तमान पार्षद गौतम कुमार साह, रणजीत सिंह, विष्णु चंद यादव तथा सुरेश कुमार मेहता है।
वार्ड नं. पांच में निर्वतमान पार्षद तेतर पासवान, पूर्व पार्षद सदानंद पासवान, टुनटुन पासवान, रामानंद पासवान, सत्यनारायण पासवान व सूर्यानंद दास भाग्य आजमा रहे है। वार्ड नं. 6 में तो उम्मीदवारों की बौछार लगी है। इस वार्ड में सबसे अधिक 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस वार्ड से निवर्तमान पार्षद शंकर यादव, पूर्व पार्षद राम विनोद राय, अब्दुल वहाब अंसारी, उमेश पासवान, कमलेश्वरी यादव, गुनेश यादव, चन्द्रानंद पासवान, चिंतलाल यादव, धर्मेन्द्र यादव, रंजीत पासवान, विजय राम, संतोष यादव, सुशील कुमार विश्वास व हदीश अंसारी चुनाव लड़ रहे हैं। जय प्रकाश नगर वार्ड नं. 7 में निवर्तमान पार्षद सुदामा देवी, अमला देवी, उमा देवी, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, गीता देवी, लीला देवी, सीता देवी तथा सनिधा देवी सहित कुल नौ प्रत्याशी है।
वार्ड नं. 8 ओमनगर, बिंद टोला से कुल तीन प्रत्याशी ही मैदान में है। इसमें निवर्तमान वार्ड पार्षद सुकदेव ठाकुर, पूर्व पार्षद अरुण कुमार साह व जितेन्द्र महले के नाम शामिल हैं। शिवपुरी वार्ड नं. 9 में पांच उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। जिसमें निवर्तमान पार्षद शिवशंकर दास, नरेन्द्र कुमार उर्फ शीतल मंडल, अविनाश आनंद, मीरा देवी तथा राजेश कुमार बहरदार शामिल हैं। अब बारी आता है वार्ड नं. 10 का जहां छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इसमें निवर्तमान पार्षद उमेश राय, गोपाल साह, जटाधर शर्मा, जितेन्द्र कुमार, परमानंद मंडल तथा राजेश कुमार गुप्ता शामिल हैं।
0 comments:
Post a Comment