Monday, May 7, 2012

मैदान-ए- जंग में वार्ड बारह से बीस तक 47 प्रत्याशी


अररिया : सत्ता की कुर्सी ने नगरपालिका चुनाव में सास-बहू तथा भाई-भाई के रिश्ते में भी खटास पैदा कर दी है। दरअसल इस बार के निकाय चुनाव में कई रिश्तेदार एक-दूसरे के विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं। नगर परिषद के वार्ड नं. 12 से वार्ड नं. 20 तक कुल 47 प्रत्याशी मैदान ए जंग में हैं। सबसे कम वार्ड नं. 13 में मात्र दो प्रत्याशी हैं। जबकि सबसे अधिक वार्ड नं. 17 में नौ प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।
अररिया नगर परिषद के वार्ड नं. 12 में निवर्तमान पार्षद शांति देवी निवर्तमान पार्षद अरुण मिश्रा की पत्‍‌नी सीमा देवी, किरण देवी, जरीना, मीना वर्मा, मुस्तरी खातुन, रीना देवी तथा सुमन देव चुनाव लड़ रही है। वहीं वार्ड नं. 13 में मात्र निवर्तमान पार्षद अरुण मिश्रा व राकेश रंजन वर्मा प्रत्याशी हैं। जबकि वार्ड नं. 14 में भी मात्र तीन ही उम्मीदवार है। इसमें ज्ञानेन्द्र ज्योति, निवर्तमान पार्षद संजय कुमार तथा संदीप कुमार के नाम शामिल हैं। अररिया नप के वार्ड नं. 15 में निर्वतमान पार्षद रेशमलाल पासवान, शशिभूषण झा, गुड़िया मिश्रा, लक्ष्मी प्रसाद यादव, विकास कुमार झा व बिंदुकांत मिश्र चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड नं. 16 में निवर्तमान पार्षद संजय कुमार अकेला का नामांकन रद्द होने के बाद अब ओमप्रकाश, गया प्रसाद, शंशाक कुमार तथा संजय कुमार झा मैदान में बचे है।
वार्ड नं. 17 में दो भाई क्रमश: पूर्व पार्षद अब्दुल मन्नान अंसारी व उस्मान अंसारी एक दूसरे के विरुद्ध चुनावी जंग लड़ रहे हैं। इनके अतिरिक्त निवर्तमान पार्षद रीतेश कुमार राय, अतीकुल हक, अनिता कुमारी सिन्हा, मो. गालिब, दिलीप कुमार यादव, राजेन्द्र प्र. यादव तथा संजय कुमार भगत प्रत्याशी हैं।
वार्ड नं. 18 में सास-बहू आमने-सामने चुनाव लड़ रही है। इस वार्ड में बहू व निवर्तमान मुख्य पार्षद अफसाना प्रवीण को मात देने सास शीरी खातुन भी मैदान में खड़ी हो गयी हैं। इन दोनों के अलावा अनवरी खातुन, नूरसबा खातुन तथा शबाना प्रवीण चुनाव लड़ रही है। वार्ड नं. 19 में निवर्तमान पार्षद असमत आरा, पूर्व पार्षद अरसी प्रवीण उर्फ लवली नवाब, कमाला अख्तरी तथा फिरोजा चुनावी मैदान में डटी है। जबकि वार्ड नं. 20 से दो फरीदा खातुन समेत छह प्रत्याशी हैं। इस वार्ड में निवर्तमान पार्षद फरीदा खातुन, केशर प्रवीण, फरजाना प्रवीण, फरहत प्रवीण, नूरजहां तथा फरीदा खातुन चुनावी मैदान में हैं।

0 comments:

Post a Comment