फारबिसगंज(अररिया) : फारबिसगंज थाना क्षेत्र के परवाहा में जमीन विवाद को लेकर शनिवार को हुई मारपीट में आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पक्ष परवाहा निवासी संतोष चौधरी ने रेवाही निवासी शेख लाल कल्लू, मो. कलीम, मोकीम, शेख रियासत, मो. रिजवान, नसीम, कालीश पर जमीन पर जबरन हल जोतने तथा मना करने पर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया है। इधर पुलिस ने आरोपी शेख रियासत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया।
0 comments:
Post a Comment