Monday, May 7, 2012

आग से डेढ़ दर्जन घर जलकर राख


नरपतगंज (अररिया) : सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के मधुरा पश्चिम वार्ड नं. 4 में अगलगी की घटना में डेढ़ दर्जन घर जलकर राख हो गये। इस घटना में लाखों रुपये की क्षति का अनुमान है।
मिली जानकारी के अनुसार मधुरा पश्चिम वार्ड नं. 4 में दोपहर के समय खाना बनाने के क्रम में चिंगारी से आग लग गई जो देखते ही देखते पूरे गांव में फैल गई। इस हादसे में करीब डेढ़ दर्जन घर सहित हजारों क्विंटल चावल, गेहूं व पाट समेत कीमती सामान जलकर स्वाहा हो गये। घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के गांवों से ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत किया तब आग पर काबू पाया गया। इस अग्नि कांड में लगभग 15 लाख से अधिक की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। अग्निपीड़ितों में मो. इसराइल, मो. जिवराइल, मो. मुर्शीद, मो. खुर्शीद, मो. मुमताज, मो. युसूफ, मो. अबुल, मो. सहाबुल, मो. लतीफ, मो. रज्जाक आदि हैं। सूचना पाकर मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जागोदास, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साह, अनि अरुण कुमार आदि ने पहुंच कर घटना का जायजा लिया एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से अंचल कर्मी से क्षति की अनुमान लगाने का निर्देश दिया। सूचना पाकर अग्निशामक यंत्र आग पर काबू पाने के आधे घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंची।

0 comments:

Post a Comment