Monday, May 7, 2012

कुर्साकाटा में उपलब्ध एंबुलेंस सुविधा



कुर्साकांटा (अररिया) : सरकार द्वारा प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करा दी गयी है। अब केवल 102 डायल करने से एंबुलेंस सेवा उपलब्ध हो जायेगी। उक्त बातें प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डा. ओपी मंडल ने रविवार को अस्पताल परिसर में उपस्थित रोगियों एवं उनके परिजनों के बीच कही। उन्होंने जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा उपलब्ध कराये गए सेवा को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक क्रांति कारण कदम बताया। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में गर्भवती महिला जच्चा-बच्चा कार्ड धारी महिला, दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति, बीपीएल धारी, कालाजार से प्रभावित मरीज वरिष्ठ नागरिकों को यह सेवा निशुल्क प्राप्त हो सकेगी। इसके अतिरिक्त अन्य लोगों को 9 रुपया प्रति किलोमीटर के हिसाब से यह सेवा उपलब्ध हो सकेगी। स्थानीय गणमान्य लोगों ने इस सेवा के उपलब्ध किये जाने पर खुशी व्यक्त किया है। मौके पर रामजी प्रसाद गुप्त, अभय कुमार दुबे, रामनाथ गुप्त, मो. मुश्ताक अली, योगेन्द्र साह, मदन पासवान, पंकज कुमार आदि मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment