Tuesday, February 22, 2011

मारपीट में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष घायल


कुर्साकाटा(अररिया) : रविवार की रात कुर्साकाटा पंचायत के मुखिया पति सह भाजपा प्रखंड अध्यक्ष चिंतलाल मंडल व कुछ लोगों के के बीच जमकर हुई मारपीट में श्री मंडल बुरी तरह जख्मी हो गये। घायल अवस्था में उन्हें ग्रामीणों ने कुर्साकाटा अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पूर्णिया रेफर कर दिया।
इधर कुर्साकाटा थाना पुलिस ने इस घटना को लेकर कुर्साकाटा अस्पताल में श्री मंडल के फर्द बयान पर 13 व्यक्तियों के विरूद्ध कांड संख्या 22/11 दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज की है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार रविवार की रात मरातीपुर गांव में दो दिनों पूर्व से चल रहे अष्टयाम संकीर्तन समारोह के समापन पर झांकी कार्यक्रम में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया पति गायक कलाकारों को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच बनमत्ती गांव के रामानंद मंडल, प्रवीण मंडल, शिवानंद मंडल, रवींद्र मंडल, चंदन मंडल, तरवीन्द्र मंडल, इंद्रदेव मंडल, विशुनदेव मंडल, प्रिय मंडल, मिथिलेश कुमार, दिलीप मंडल, अरविंद मंडल, कैलाश मंडल आदि ने जान मारने की नीयत से अचानक हरबे हथियार से हमला कर दिया जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गये। उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी है। प्राथमिकी के अनुसार अभियुक्त गण श्री मंडल के पास से नगद 5000 हजार रूपये, गले में सोने का चैन जिसका अनुमानित मूल्य लगभग बीस हजार है। इस घटना के पीछे राजनैतिक रंजिश बतायी जाती है। ज्ञात हो कि मुखिया चिंतलाल मंडल एवं उसी गांव के अरविंद कुमार मंडल, जो पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी बताये जाते हैं, के बीच पूर्व से विवाद होता रहा है।

0 comments:

Post a Comment